मंगलवार, 13 फ़रवरी 2024

ओरछा क्यों फेमस है? Orchha Kyu Famous Hai?

       

ओरछा क्यों फेमस है। Orchha Kyu Famous Hai
Orchha

        मध्यप्रदेश में स्थित ओरछा एक खूबसूरत और प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह मध्यप्रदेश के निवाड़ी ज़िले में स्थित है। इसका प्राचीन नाम "उरछा" था। यह खूबसूरत नगर बेतवा नदी के किनारे स्थित है। यह नगर मध्यप्रदेश का शाही शहर भी कहलाता है।

          यह मध्यप्रदेश के टूरिज्म को बढ़ाता है। इतिहास में रूचि रखने वालों के लिए ओरछा बहुत महत्वपूर्ण है। जो बुंदेला युग का स्मरण कराता है। ओरछा की भव्यता और सुंदरता पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहाँ की वास्तुकला शैली लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती है। हर साल यहाँ हज़ारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। 

1. ओरछा का इतिहास History of Orchha in Hindi

ओरछा क्यों फेमस है। Orchha Kyu Famous Hai
Orchha

          इस शहर का निर्माण बुंदेला राजपूत शासक रुद्र प्रताप सिंह द्वारा 16 वीं शताब्दी में कराया गया था। ओरछा बेतवा नदी के किनारे स्थित एक सुन्दर और भव्य नगर है, जिसकी भव्यता लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। रुद्र प्रताप सिंह ओरछा के पहले राजा थे। इनके द्वारा ही ओरछा के किले का निर्माण कराया था। 

ओरछा क्यों फेमस है। Orchha Kyu Famous Hai
Orchha

             इसके बाद के राजाओं ने अपने अनुसार इस किले में बदलाव किए। चतुर्भुज मंदिर का निर्माण ओरछा की रानी गणेश कुंवर द्वारा किया गया था। राम राजा मंदिर का निर्माण राजा मधुकर शाह ने अपने शासन(1554 - 1591) के दौरान कराया था। इसके बाद 1635 औरंगजेब के नेतृत्व में मुग़ल सेना ने ओरछा पर नियंत्रण हासिल कर लिया। 

 और पढ़ें: Jaipur me Ghumne ki Jagah

2. ओरछा में घूमने की खूबसूरत जगह Best Places to            Visit in Orchha in Hindi

 2.1 ओरछा फोर्ट Orchha Fort in Hindi

ओरछा क्यों फेमस है। Orchha Kyu Famous Hai
Orchha Fort

             ओरछा किले का इतिहास 16 वीं शताब्दी का माना जाता है। 1501 में राजा रुद्र प्रताप सिंह द्वारा किले का निर्माण किया गया था। इस महल के निर्माण के बाद इस परिसर में कई महल और मंदिर का निर्माण किया गया। किले के परिसर में एक धनुषाकार मार्ग से पहुंचा जाता है। एक बड़े और भव्य द्वार से गुज़रने के बाद महलों से घिरा एक बड़ा चतुर्भुजाकार प्रागंण है। 

             ओरछा के किले की वास्तुकला मुग़ल और बुंदेलखंड दोनो शैलियों का मिश्रण मिलता है। यह किला सिर्फ सुन्दरता के लिए ही नहीं, बेमिसाल इंजीनियरिंग के लिए भी जाना जाता है। राजसी निवासों में बालकनियां, जालीदार खिड़कियों, बड़े बड़े मंडप और खूबसूरत छतरियों के साथ यह महल सुन्दरता और भी बढ़ जाती है। इसके अलावा यहां लाइट एण्ड साउंड शो भी पर्यटकों को देखने को मिलता है। 

और पढ़ें: मैसूर में घूमने की जगह।Mysore me Ghumne Ki Jagah

2.2 जहांगीर महल ओरछा Jahangir Mahal Orchha in Hindi

ओरछा क्यों फेमस है। Orchha Kyu Famous Hai
Jahangir Mahal

            जहंगीर महल का इतिहास काफी रोचक रहा है। इस महल का निर्माण 1518 में राजा वीरसिंह देव ने अपने परम मित्र बादशाह जहाँगीर जिनका नाम सलीम था, के लिए करवाया था। महल का प्रवेश द्वार कलात्मक तरीके बनाया गया है। महल की अंदर कि दीवारें फ़ीरोज़ा टाईलों से ढ़की हुई हैं। जहाँगीर महल एक तीन मंज़िला खूबसूरत संरचना है। इस महल में स्टाइलिश तरीके से बालकनियां, बरामदे और कमरों का निर्माण किया गया है। 

             जहंगीर महल के गुम्बद तिमूरिड रीती रिवाजों के अनुसार बनाए गए हैं। यह महल मुग़ल और बुंदेला शिल्पकला का एक बेजोड़ नमूना है। यह आयताकार चबूतरे पर स्थित है। इस हर कोने पर गुम्बद बनाया गया है। इसकी छत पर आठ बड़े धारीदार और बीच में छोटे गुम्बद बनाए गए हैं। इस महल में 236 कमरे हैं। यह महल अपनी खूबसूरत सीढ़ियों और विशाल गेट के लिए प्रसिद्ध है। यह महल बुंदेलों की वास्तुशिल्प का प्रमाण है। 

और पढ़ें: चित्तौड़गढ़ में घूमने की जगह। Chittorgarh me Ghumne ki Jagah

2.3 राम राजा मंदिर - Ram Raja Temple Orchha in Hindi

ओरछा क्यों फेमस है। Orchha Kyu Famous Hai
Ram Raja Temple 

              राम राजा मंदिर ओरछा का पवित्र एवं दार्शनिक स्थल है। यह ओरछा का महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल भी है। यह देश का पहला ऐसा मंदिर है, जहाँ श्री राम राजा के रूप में पूजे जाते हैं। यह एक महल है, जिसका निर्माण राजा मधुकर शाह बुंदेला के द्वारा कराया गया था। पहले इस महल का उपयोग राजा मधुकर शाह द्वारा आवास के तौर पर किया जाता था। फिर इस महल को मंदिर में परिवर्तित कर दिया गया। 

ओरछा क्यों फेमस है। Orchha Kyu Famous Hai
Ram Raja Temple

               इस मंदिर से एक आश्चर्यजनक कहानी जुड़ी हुई है। कहा जाता है कि इस मंदिर में स्थापित भव्य मूर्ति को चतुर्भुज मंदिर में स्थापित कर ना था। लेकिन इस मूर्ति को महल में एक बार रखने के बाद इस मूर्ति को हिलाना मुश्किल हो गया। इस कारण इस महल को ही मंदिर में बदल दिया गया। जिसे देखने के लिए हर साल लाखों श्रध्दालु जाते हैं। 

और पढ़ें: उदयपुर में घूमने की जगह। Udaipur me Ghumne ki Jagah

2.4  राज महल ओरछा Raj Mahal Orchha in Hindi

ओरछा क्यों फेमस है। Orchha Kyu Famous Hai
Raj Mahal Orchha 

              राज महल ओरछा का एक और खूबसूरत पर्यटन स्थल है। इस ममहल का निर्माण महाराजा वीरसिंह जू देव ने 1616 ई. में करवाया था। इस महल की सुदृढ़ता और आकर्षक भव्यता उस समय के कारीगरों और शिल्पियों की अद्भुत प्रतिभा और अनूठी निर्माण कला का प्रतीक है। इस महल के अंदर बहुत से विशाल कक्ष हैं। 

ओरछा क्यों फेमस है। Orchha Kyu Famous Hai
Raj Mahal Orchha 

               इस महल का दरबारे आम की भव्यता देख कर उस समय के शाही ठाट बाट का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। इस महल के नीचे विशालतम तल घर स्थित हैं, जिन से अन्य महलों की ओर गुप्त रास्ते निकलते हैं। यह राज महल प्राचीन हिन्दू स्थापत्यकला और वास्तुकला का परिपूर्ण मिश्रण प्रस्तुत करता है। 

और पढ़ें: माण्डू में घूमने के लिए 10 खूबसूरत स्थल। Mandu me Ghumne ke liye 10 Khubsurat sthal

2.5 बेतवा नदी ओरछा Betva River Orchha in Hindi

ओरछा क्यों फेमस है। Orchha Kyu Famous Hai
Betva River Orchha 

            बेतवा नदी ओरछा की खूबसूरत घूमने की जगह में से एक है। नदी के किनारे बैठ कर शांति के कुछ पल बिताना मन को आनंद से भर देता है। इसके अलावा आप यहाँ राफ्टिंग और बोट राइडिंग जैसे खेलों का आनंद भी ले सकते हैं। 

2.6 छत्रियां ओरछा Chhattris Orchha in Hindi

ओरछा क्यों फेमस है। Orchha Kyu Famous Hai
Chhattris Orchha

            ओरछा में बेतवा नदी की तट पर स्थित छत्रियां बुंदेला महाराजाओं की कब्रें हैं, जो ओरछा के सम्रद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती हैं। नदी के किनारे 14 छत्रियां हैं, जिनका निर्माण बुंदेलखंड के राजाओं के सम्मान में किया गया है। इन छतरियों की वास्तुकला शैली बहुत ही खूबसूरत है, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। 

2.7  फूल बाग़ ओरछा Phool Bagh Orchha in Hindi

             फूल बाग ओरछा का एक और खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यह ओरछा का सबसे सुंदर उद्यान है। यहाँ की हरयाली और पानी के फव्वारे यहाँ की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। इसमें नीचे की ओर एक तल घर है। इसका उपयोग राजाओं द्वारा गर्मी के दिनों में एकांतवास के लिए किया जाता था। इसमें पानी के वेंटिलेशन की एक सरल प्रणाली है। जिससे तल घर का वातावरण गर्मी के दिनों में भी ठण्डा रहता था। 

               इस उद्यान में बड़गीर सावन भादो टावर भी स्थित है। इस बाग़ का निर्माण राजकुमार दिनमन हरदौल के स्मारक के रूप में बनाया गया था। कहा जाता है कि राजकुमार अपने बड़े भाई के सामने अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए अपनी दे दी थी। फूल बाग़ को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहाँ आते हैं। 

2.8 दाऊ जी की हवेली ओरछा Dau Ji ki Haveli Orchaa in Hindi

ओरछा क्यों फेमस है। Orchha Kyu Famous Hai
Dau Ji ki Haveli 

             दाऊ जी की हवेली ओरछा का एक खूबसूरत शाही महल है। इस महल की खूबसूरत और सूक्ष्म कला उस समय की निर्माण शैली को दर्शाती है। यह हवेली अपने उत्कृष्ट कुशलता के कारण दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। हवेली बाहर और अंदर की ओर एक समान सुंदर है। इसकी दीवारों पर बने चमकीले चित्र महल की खूबसूरती को ओर बढ़ा देते हैं। 

2.9  ओरछा वन्य जीव अभ्यारण्य ओरछा    Orchha Wildlife Sanctuary Orchha in Hindi

ओरछा क्यों फेमस है। Orchha Kyu Famous Hai
Orchha Wildlife Sanctuary

             ओरछा में स्थित वन्यजीव अभ्यारण्य घूमने की बहुत खूबसूरत जगह है। यह उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, जिन लोगों को वन्यजीवों में रूचि है और उन जीवों को नज़दीक से देखना पसंद करते हैं। इस अभ्यारण्य की स्थापना 1994 में की गई थी। यह अभ्यारण्य 46 वर्ग किलोमीटर आकार में फैला हुआ है। इस अभ्यारण्य में पर्यटकों को तेंदुए, बाघ, सियार, बंदर, मोर सहीत अन्य जीव एवं विभिन्न प्रकार के प्रवासी पक्षी भी देखने को मिलेंगे। 

3. ओरछा घूमने का सबसे अच्छा समय Best Time to Visit in Orchha in Hindi

ओरछा क्यों फेमस है। Orchha Kyu Famous Hai
Orchha

           ओरछा घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच होता है। क्योंकि इस समय मौसम बहुत सुहावना होता है, और यात्रा के लिए अनुकूल माना जाता है। 

         इसके अलावा यदि आप चाहे तो मानसून में भी यहाँ आ सकते हैं। क्योंकि यहाँ वर्षा ओह रूप से होती है। 

         गर्मियों के दिनों में यहाँ आने का सुझाव नहीं दिया जा सकता, क्योंकि गर्मियों के दिनों में यहाँ का तापमान 45 डिग्री तक हो जाता है। 

4. ओरछा में ठहरने के लिए स्थान Places to Stay in       Orchha in Hindi

        ओरछा में ठहरने के लिए बहुत से हाई बजट से लेकर लो बजट तक होटल्स उपलब्ध हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार इन होटल्स का चयन कर सकते हैं।

कुछ होटल्स इस प्रकार हैं। 

  • निलयम हेरिटेज ओरछा (Nilayam Heritage Orchha) 
  • सनसैट बेकपैकर्स होस्टल (Sunset Backpakers Hostle) 
  • श्री राम होमस्टे (Shree Ram Homestay) 
  • एमपीटी शीश महल (MPT Sheesh Mahal Orchha) 
  • होटल दीप रिजेनसी (Hotle Deep Regency) 

5. ओरछा कैसे पहुंचे How to Reach Orchha in Hindi

         यदि आप ओरछा घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बस, ट्रेन या हवाई जहाज से ओरछा आसानी से पहुंचा जा सकता है। 

5.1 फ्लाइट से ओरछा कैसे पहुंचे How to Reach Orchha in Flight


             यदि आप फ्लाइट से ओरछा जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि ओरछा के लिए कोई सीधी फ्लाइट नहीं है। यहाँ का निकटतम हवाई अड्डा ग्वालियर में है। यहाँ से ओरछा की दूरी 140 किलोमीटर है। यहाँ पहुंचने के बाद आप बस या टैक्सी के माध्यम से ओरछा पहुंच सकते हैं। 

5.2 ट्रेन से ओरछा कैसे पहुंचे How to Reach Orchha By Train in              Hindi


             यदि आप ओरछा ट्रेन से जाने का प्लान बना रहे हैं तो, ओरछा का सबसे नज़दीकी रेलवे स्टेशन झांसी है। यह ओरछा से 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। झांसी भारत के सभी बड़े शहरों से रेलवे मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। झांसी पहुंचने के बाद आप बस या टैक्सी के द्वारा ओरछा पहुंच सकते हैं। 

5.3  सड़क मार्ग से ओरछा कैसे पहुंचे How to Reach Orchha By Road in Hindi


             यदि आप ओरछा सड़क मार्ग से जाना चाहते हैं तो, यहाँ का सबसे नज़दीकी बस स्टैंड झांसी है, जो ओरछा से 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बड़े शहरों से रोड मार्ग द्वारा आसानी से जुड़ा हुआ है। यहाँ से बस या टैक्सी द्वारा आप ओरछा पहुंच सकते हैं। आप अपने निजी साधन से भी आसानी से ओरछा पहुंच सकते हैं। 

यह भी देखें:

India Ka Switzerland।इंडिया का स्विट्जरलैंड

Venice Of India। इंडिया का वेनिस Alleppey

शिमला में घूमने की जगह।Shimla me Ghumne Ki Jagah

Kashmir me Ghumne ki Jagah। कश्मीर में घूमने की जगह

भारत का यह द्वीप मालदीव और थाईलैंड से भी अधिक खूबसूरत। Bharat ka Yeh Island Maldive Or Thailand Se Bhi Adhik Khubsurat




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें