![]() |
Shimla |
उत्तर भारत के हिमाचल प्रदेश की गोद में बसा शिमला अपनी खूबसूरती और प्राकृति के कई अद्भुत नज़ारों के लिए जाना जाता है। शिमला भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है। शिमला में घूमने की जगह बहुत खूबसूरत हैं। जो हिमाचल प्रदेश की राजधानी है। 2200 मीटर की ऊँचाई पर बसा शिमला देश के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। शिमला हनीमून मनाने वालो के लिए प्रसिद्ध है।
शिमला वह सब कुछ प्रदान करता है जो एक व्यक्ति चाहता है। यह शहर प्राकृति की सुन्दरता और खूबसूरत वातावरण अपने चारों ओर बिखेरे हुए है। दूध कि तरह बर्फ़ से ढ़के पहाड़, चीड़ और देवदार पेड़ के घने जंगल, खूबसूरत झील देश विदेश से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। शिमला में घूमने के लिए कई ऐसी जगह हैं, जिनहें देखकर पर्यटकों का मन मोहित हो जाता है। शिमला भारत के खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है, क्योंकि वहाँ आकर्षक और प्रसिद्ध स्थलों की प्रचुरता है।
Contant List:
1. शिमला का इतिहास History of Shimla
2. शिमला में घूमने के लिए कुछ पर्यटन स्थल Some tourist places to visit in Shimla
2.1 कुफरी Kufri Shimla Hindi
2.2 द रिज The Ridge Shimla Hindi
2.3 माल रोड- Mall Road Shimla
2.4 शिमला कालका टाॅय ट्रेन Shimla Kalka Toy Train Hindi
2.5 जाखू हिल शिमला Jakhoo Hill Shimla Hindi
2.6 क्राइस्ट चर्च शिमला Christ Church Shimla Hindi
2.7 समर हिल Summer Hill Shimla Hindi
2.8 चैल हिल स्टेशन शिमला Chail Hill Station Shimla Hindi
2.9 नालदेहरा शिमला Naldehra Shimla Hindi
2.10 हिमाचल राज्य संग्रहालय Himachal State Museum
2.11 दारनघाटी अभ्यारण शिमला Daranghati Sanctuary Hindi
3. शिमला घूमने जाने का सही समय Best Time to Visit in Shimla
4. शिमला में ठहरने के लिए स्थान Where To Stay In Shimla
5. शिमला में प्रसिद्ध खाने के लिए स्थानीय भोजन Famous Local Food to Eat in Shimla
6. शिमला घूमने पर कितना खर्च आएगा How much will it cost to visit Shimla
7. शिमला कैसे पहुंचे How to Reach Shimla
7.1 फ्लाइट से शिमला कैसे पहुंचे:How to Reach Shimla by Flight:
7.2 सड़क मार्ग से शिमला कैसे पहुंचे:How to Reach Shimla by Road
7.3 रेल मार्ग से शिमला कैसे पहुंचे:How to Reach Shimla by Rail
![]() |
Shimla |
आज जहाँ शिमला स्थित है, वह और उसके आस पास का इलाका 18 वीं शताब्दी के अन्त तक घने जंगलों से भरा हुआ था। पूरे क्षेत्र में सिर्फ जाखू मन्दिर ही था और उसके आस पास कुछ घर थे। श्यामला देवी के नाम पर इस क्षेत्र का नाम शिमला रखा गया।
2. शिमला में घूमने के लिए कुछ पर्यटन स्थल Some Tourist Places to Visit in Shimla
2.1 कुफरी Kufri Shimla Hindi
![]() |
Kufri Shimla |
यहाँ के प्राकृतिक द्रश्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यदि आप सर्दियों में कुफरी आते हैं,तो आप यहाँ बर्फ बारी का आनंद ले सकते हैं। साथ ही घुड़सवारी का आनंद भी ले सकते हैं। यदि आप शिमला आ रहें हैं तो कुफरी आना न भूलें। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता आपका मन मोह लेगी।
2.2 द रिज The Ridge Shimla Hindi
![]() |
The Ridge Shimla |
द रिज शिमला में घूमने के लिए सबसे खास जगह में से एक है। रिज पहाड़ी पर बना एक ओपन स्पेस है। अंग्रेजों ने ठहरने का पहला स्थान रिज पर ही बनाया था। यह उनकी पसंदीदा जगह थी। यहाँ अंग्रेज़ अधिकारी अपनी ग्रीष्मकालीन छुट्टियां बिताया करते थे। यहाँ ब्रिटिश कालीन कई इमारतें मौजूद हैं।
2.3 माल रोड- Mall Road Shimla Hindi
![]() |
Mall Road Shimla |
माल रोड रिज के निचले इलाके में बसा है। यह शिमला का मेन शाॅपिंग मार्केट है। माल रोड शिमला का केंद्र है, यहाँ रेस्तरां, क्लब, बैंक, दुकानें, डाक घर और पर्यटन कार्यालय स्थित हैं। माल रोड शाम के समय पैदल घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह है। यहाँ शाम के समय में आप स्ट्रीट फूड का आनंद ले सकते हैं। यहाँ शाॅपिंग माॅल भी हैं। और पास में ही लक्कड़ मार्केट है, जहाँ से लकड़ी की हाथ से बनी खूबसूरत वस्तुएँ मिलती हैं।
2.4 शिमला कालका टाॅय ट्रेन Shimla Kalka Toy Train Hindi
![]() |
Shimla Kalka Toy Train |
शिमला से कालका तक टाॅय ट्रेन का सफर बहुत ही मन भावन होता है। इस रेलवे लाइन का निर्माण 1898 में ब्रिटिश सरकार ने शिमला को अन्य शहरों से जोड़ने के लिए किया था। यह रेलवे लाइन यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल है। इस टाॅय ट्रेन का सफर करते हुए आप शिमला की हसीन वादियों को देखने का अलग ही आनंद आता है।
2.5 जाखू हिल शिमला Jakhoo Hill Shimla Hindi
![]() |
Jakhoo Hill Shimla |
जाखू हिल शिमला की सबसे ऊॅंची चोटी है। यहाँ से शिमला के खूबसूरत दृश्य और बर्फीली पहाड़ियाँ देखने को मिलती हैं। यह शिमला का प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह प्राकृतिक प्रेमियों और तीर्थयात्रियों के लिए भी लोकप्रिय स्थल है। यहाँ प्रसिद्ध जाखू मन्दिर स्थित है, जो बहुत प्राचीन है। यहाँ हनुमान की प्रतिमा स्थापित है। जिसे देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ती है।
2.6 क्राइस्ट चर्च शिमला Christ Church Shimla Hindi
![]() |
Christ Church Shimla |
रिज मैदान पर स्थित क्राइस्ट चर्च को शिमला का ताज भी कहा जाता है। क्योंकि ये दूर से देखने पर ताज की तरहा देखाइ देता है। यह उत्तर भारत का दूसरा सबसे पुराना चर्च है। क्राइस्ट चर्च को कर्नल जेटी बोयलियो ने 1844 में डिज़ाइन किया था। लेकिन इसका निर्माण 13 साल बाद 1857 में किया गया। इस ऐतिहासिक चर्च की खूबसूरती और कला बहुत ही अद्भुत है, जिसे देखने के लिए पर्यटक इसकी ओर आकर्षित होते हैं। अंग्रेजी़ शासनकाल में नियो गोथिक कला में बना यह चर्च आज भी शिमला की शान बना हुआ है।
2.7 समर हिल Summer Hill Shimla Hindi
![]() |
Summer Hill Shimla |
समर हिल शिमला का उप नगर भी है। इसे पाॅटर हिल भी कहा जाता है। कालका शिमला का रेलवे स्टेशन "समर हिल स्टेशन" यहीं पर स्थित है। इन पहाड़ियों पर सुन्दर देवदार और चीड़ के वृक्ष पाए जाते हैं। यह ऐतिहासिक महत्व भी रखता है। यह अपनी खूबसूरती और शांत वातावरण के कारण पर्यटकों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। घने पेड़ों के बीच से घुमावदार रास्ते पर चलना बहुत ही आनन्दित कर देता है। हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध "मैनोर्विल हवेली" और "हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय" समर हिल पर ही स्थित है।
2.8 चैल हिल स्टेशन शिमला Chail Hill Station Shimla Hindi
![]() |
Chail Hill Station Shimla |
चैल हिल स्टेशन शिमला का बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह शिमला से 44 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस हिल का निर्माण पटियाला के महाराजा भूपेन्द्र सिंह ने करवाया था। इस की खास बात यह है कि यहाँ दुनिया का सबसे ऊँचा क्रिकेट मैदान है। चैल हिल अपने खूबसूरत जंगलों की सुंदरता के लिए जाना जाता है।
2.9 नालदेहरा शिमला Naldehra Shimla Hindi
![]() |
Naldehra Shimla |
नालदेहरा हिल शिमला का बहुत ही खूबसूरत और शांत हिल स्टेशन है। अगर आप शिमला आएं तो यहाँ आना न भूलें। यहाँ की खूबसूरती पर्यटकों का मन मोह लेती है। इस हिल स्टेशन की खोज लाॅर्ड कर्ज़न ने की थी। उनहे यह हिल स्टेशन इतना भाया कि उनहोंने यहाँ एक गोल्फ़ कोर्स बनाया। इस गोल्फ़ कोर्स में कई टूर्नामेंट हो चुके हैं। यह गोल्फ़ कोर्स प्रसिद्ध 9 होल का गोल्फ़ कोर्स है।
2.10 हिमाचल राज्य संग्रहालय Himachal State Museum
2.11 दारनघाटी अभ्यारण शिमला Daranghati Sanctuary Shimla Hindi
यह अभ्यारण धौलाधार पर्वत पर स्थित है, जो एक मध्यवर्ती श्रृंखला है, यह हिमालय के मध्य में स्थित है। यह अभयारण्य समुद्र तल से 3000 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यह अभयारण्य देवदार आदि शंकुधारी पेड़ों से घिरा हुआ है। इस अभयारण्य में जंगली जानवरों की अविश्वसनीय विविधता पाई जाती है। जैसे कि भूरा भालू, फ्लाइंग फॅक्स, बार्किंग हिरन, गोराल, भारतीय खरगोश, हिमालयन आइबेक्स तेंदुआ, सीरो आदि जानवर पाए जाते हैं।
3. शिमला घूमने जाने का सही समय Best Time to Visit in Shimla
4. शिमला में ठहरने के लिए स्थान Where To Stay In Shimla
वैसे तो शिमला में सभी प्रकार के सस्ते और मेंहगे, रिसोर्ट और होटल उपलब्ध है, जहाँ आप अपनी सुविधा के अनुसार ठहर सकते हैं। यहाँ कुछ ऐसे होटलों का सुझाव दिया गया है, जहाँ आप कम खर्च में ठहर सकते हैं।-
आमंत्रण होम स्टे Aamantran Home Stay
-
ऐक्सोटिक नेचुरल्स गेस्टहाउस Exotic
Naturals Guest House
-
सर्किट हाउस Circuit House
-
पंचायत भवन Panchayat Bhawan
5. शिमला में प्रसिद्ध खाने के लिए स्थानीय भोजन Famous Local Food to Eat in Shimla
शिमला में आप घूमने के साथ साथ यहाँ के भोजन का आनंद लेना न भूलें। शिमला के प्रसिद्ध भोजन इस प्रकार हैं,5.1 धाम या हिमाचली थाली
धाम एक थाली है जिसमें दाल, राजमा, चावल, दही और कढ़ी जैसे लोकल फूड्स सर्व किया जाता है।
5.2 सिड्डू
यह शिमला की एक पाॅपूलर ब्रेड है, जिसे मटर, मूंगफली, अखरोट, पनीर के साथ बनाया जाता है। इसे दाल ,घी, हरी चटनी के साथ खाते हैं।
5.3 थुक्पा
इसमें नूडल्स को प्याज़, टमाटर, गाजर, पत्तागोभी के साथ तैयार किया जाता है। वहीं नाॅनवैज थुक्पा में चिकन और मीट दोनों का इस्तेमाल किया जाता है।
5.4 बाबरू
यह एक कचोड़ी है जिसे मैदे में दाल और मसाले डाल कर बनाया जाता है। और इसे इमली की चटनी के साथ सर्व किया जाता है।
5.5 मेश दाल
यह डिश काली दाल को मसालों के साथ तैयार किया जाता है। काली दाल से बनने वाली इस डिश को शिमला और आस पास के क्षेत्र में माॅं की दाल के नाम से जाना जाता है
6. शिमला घूमने पर कितना खर्च आएगा How much will it cost to visit Shimla
पूरा शिमला आप 2 से 3 दिन में आसानी से घूम सकते हैं। 2 से 3 दिन घूमने का एक व्यक्ति का पूरा खर्च 4000 से 5000 तक आता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें