दोस्तों हर किसी का सपना दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह Switzerland घूमने का होता है। लेकिन हर कोई ये सपना पूरा नही कर पाता, पर क्या आप जानते हैं कि India में एक ऐसी जगह है जिसे India ka Switzerland के नाम से जाना जाता है। अगर नही जानते हैं तो हम इस लेख के माध्यम से आपको India Ka Switzerland के दर्शन कराएंगे। |
हर व्यक्ति के मन में कहीं न कहीं खूबसूरत स्थान घूमने का ख्याल ज़रूर आता है, जहाँ वह अपने दोस्तों या परिवार के साथ जाना पसंद करता है। जहाँ नदी, पहाड़, घने जंगल, हरे घास के मैदान हों, जिन्हें देख कर आपकी आंखों को ठंडक और दिल को सुकून प्राप्त हो। जहाँ आप अपने परिवार के साथ सुकून के दो पल बिता सकते हैं। अगर आप ऐसे ही किसी जगह जाने का प्लान बना रहे हैं तो चलिए हम आपको इस बारे में जानकारी देते हैं।
1. खजियार के बारे में About Khajjiar
2. खजियार नाम से क्यों जाना जाता है? Whay is it Now As Khajjiar?
3. खजियार में घूमने के लिए जगह Places to Visit in Khajjiar
3.1 खजियार झील Khajjiar
3.2 पंच पांडव पेड़ Panch Pandav Tree
4. खजियार में क्या क्या करें What To Do in Khajjiar
4.1 पैराग्लाइडिंग Paragliding
4.2 जोर बिंग Zorbing
4.3 घुड़सवारी Horse Riding
5. खज्जियार में बर्फबारी का समय - Snow Fall Timing in Khajjiar
6. खज्जियार आने का सही समय - Best Time to Visit Khajjiar
7. खज्जियार में ठहरने का स्थान Accommodation in Khajjiar
8. खज्जियार कैसे पहुंचे How to Reach Khajjiar
8.1 खज्जियार फ्लाइट से कैसे पहुंचे How to Reach Khajjiar by Flight
8.2 खज्जियार सड़क मार्ग से कैसे पहुंचे How to Reach Khajjiar by Road
8.3 खज्जियार रेल मार्ग से कैसे पहुंचे How to Reach Khajjiar by Rail
1. खजियार के बारे में About Khajjiar
![]() |
Khajjiar |
हां, यह खजियार है, हिमाचल प्रदेश जिला चम्बा में स्थित एक ऐसी जगह है, जो घने चीड़ और देवदार के जंगलों से घिरा एक छोटा सुरम्य तश्तरी आकार का पठार है। India Ka Switzerland के नाम से जानी जाती है। यह पर्यटन स्थल डलहौज़ी से लगभग 24 किलोमीटर दूर है और समुद्र तल से 6,500 फिट कि ऊंचाई पर है। जिस छंड़ सैलानी यहाँ प्रवेश करते हैं, तब यहाँ पत्थर से बना गेट जिस पर Mini Switzerland लिखा होता है, स्वागत करता है।
चीड़ और देवदार के घने जंगलों और हरे घास के मैदान कि पृष्ठभूमि वाला खज्जियार पश्चिमी हिमालय के भव्य धौलाधार पर्वत कि तलहटी पर सुंदर रूप से बसा है। यहाँ घुमावदार खूबसूरत सड़कों पर बस से सफर करना बहुत रोमांचक लगता है। यहाँ पठार पर एक खूबसूरत स्थित झील, सैलानियों का मन मोह लेती है। मानो जैसे Switzerland पर हों।
2. खजियार नाम से क्यों जाना जाता है? Whay is it Now As Khajjiar?
![]() |
Khajjiar |
समुद्र तल से 6,500 फिट की ऊँचाई पर प्राकृति की गोद पर बसा यह इलाका देखने पर अतिसुन्दर मालूम पड़ता है, जो यहाँ आने वाले यात्रियों को मंत्रमुग्ध कर देता है। यहाँ चलने वाली ठंडी ठंडी हवाऐं शरीर में एक उमंग सी भर देतीं हैं। यहाँ खज्जि नागा देवता का प्रसिद्ध मंदिर है। यह नाग देवता को समर्पित है। इस कारण इसका नाम खजियार पड़ा।
और पढ़ें...
Venice Of India। इंडिया का वेनिस Alleppey
3.खजियार में घूमने के लिए जगह - Places to Visit in Khajjiar
3.1 खजियार झील - Khajjiar Lake
![]() |
Khajjiar Lake |
खज्जियार में स्थित खज्जियार झील देखी जाने वाली प्रमुख स्थानों में से एक है। यह झील 1920 मीटर की ऊंचाई पर स्थित 5000 वर्ग गज़ के क्षेत्र को कवर करती है। इस झील में प्रकृतिक सुन्दरता का अलग ही नज़ारा देखने को मिलता है, क्योंकि यह पन्ना कि पहाड़ियों और कपास की तरहा खूबसूरत बादलों से घिरी है। इस झील के आस पास चीड़ और देवदार के पेड़ों के घने जंगल झील की सुन्दरता को बढ़ा देते हैं, जिसे देखकर कर हर कोई इसकी ओर आकर्षित होता है।
3.2 कलातोप वन्यजीव अभ्यारण - Kalatop Wildlife Sanctuary
![]() |
Kalatop Wildlife Sanctuary |
अगर आप खज्जियार की यात्रा कर रहे हैं तो कलातोप वन्यजीव अभ्यारण के बिना आपकी यात्रा अधूरी रह जाएगी। आप खज्जियार में किसी पिकनिक स्पॉट की तलाश में हैं तो कलातोप वन्यजीव अभ्यारण आपके लिए अच्छी जगह है। कलातोप वन्यजीव अभ्यारण यहाँ पाए जाने वाले वन्यजीव और वनस्पतियों के लिए जाना जाता है। यहाँ आपको लंगूर, सियार, भालू, हिरण, तेंदूआ और हिमालयन ब्लैक मार्टन के साथ कई आकर्षक पक्षी भी देख सकते हैं। यहाँ पक्षियों की लुप्त प्रजाति भी पाई जाती हैं।
3.3 पंच पांडव पेड़- Panch Pandav Tree
![]() |
Khajjiar |
पंच पांडव पेड़ दूर के गाँव में एक विश्राम गृह के पास है। यह देवदार के घने जंगलों के बीच स्थित है। पंच पांडव वृक्ष घूमने लायक जगह में से एक प्रमुख जगह है। इस पेड़ की 6 शाखाएँ हैं, और लोगों का मानना है कि यह 5 पांडव और द्रौपदी का प्रतिनिधित्व करती हैं। |
4. खज्जियार में क्या क्या करें What To Do in Khajjiar
4.1 खज्जियार में पैराग्लाइडिंग - Paragliding in Khajjiar
![]() |
Paragliding in Khajjiar |
खज्जियार में आप पैराग्लाइडिंग और ट्रैकिंग करना न भूलें। क्योंकि हवा में उड़ते हुए खज्जियार के हरे भरे घास के मैदान, घने जंगल, पहाड़, झील और नदियों को देखना काफी रोमांचकारी होता है।
4.2 खज्जियार में ज़ोरबिंग - Zorbing in Khajjiar
![]() |
Zorbing in Khajjiar |
जिन लोगों को साहसिक और जोखिम भरी गतिविधियां करना पसंद है, वह लोग खज्जियार में ज़ोरबिंग का आनंद ले सकते हैं। यह एक सरल और रोमांचक गतिविधि है, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इस प्रक्रिया में व्यक्ति को बाॅल में बैठाकर ऊंचाई से रोल किया जाता है। इस खेल में सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाता है। पर्यटकों के लिए यह खेल बहुत रोमांचक और यादगार होता है।
4.3 खजियार में घुड़सवारी - Horse Riding in Khajjiar
जिन लोगों को घुड़सवारी करने का शौक है, वह खज्जियार में घुड़सवारी का आनंद ले सकते हैं। हरे घास के मैदान और जंगलों के बीच घुड़सवारी करने का अलग हि मज़ा होता है।
5. खज्जियार में बर्फबारी का समय - Snow Fall Timing in Khajjiar
अगर आप को सर्दियाँ पसन्द हैं, और आप बर्फबारी देखना चाहते हैं, तो आपको दिसम्बर से मार्च के बीच खज्जियार आना होगा। खज्जियार में इस समय जमकर बर्फबारी होती है। इस समय खज्जियार सही में Switzerland की तरह दिखाई देता है। उस समय खज्जियार का नज़ारा बहुत खूबसूरत होता है।
6. खज्जियार आने का सही समय - Best Time to Visit Khajjiar
अगर आप खज्जियार आने का सही समय जानना चाहते हैं तो आप पूरे साल कभी भी खज्जियार जा सकते हैं। मार्च से जून तक का समय सबसे अनुकूल होता है। इस समय भी तापमान 20°C तक होता है। जनवरी और फरवरी में बर्फबारी ज़यादा होती है। उस समय मार्ग बन्द हो जाता है, जिस कारण खज्जियार पहुंचने में समस्या हो सकती है। मार्च से जून माह में आप अच्छी तरह खज्जियार घूम सकते हैं, और सारे ऐड्वेंचर्स कर सकते हैं।
7. खज्जियार में ठहरने का स्थान Accommodation in Khajjiar
7.1 द देवदार - The Devdar
7.2 रोयल रेसीडेंसी - Royal Residency
7.3 शाईनिंग स्टार रेसोर्ट - Shining Star Resort
7.4 रितिक पैलेस होटल - Hritik Palace Hotel
8. खज्जियार कैसे पहुंचे How to Reach Khajjiar
8.1 खज्जियार फ्लाइट से कैसे पहुंचे How to Reach Khajjiar by Flight
खज्जियार में कोई ऐयरपोर्ट नही है। निकटतम ऐयरपोर्ट धर्मशाला के पास 120 किलोमीटर की दूरी पर गग्गल में स्थित है। यहाँ से आपको खज्जियार के लिए टेक्सी और बस आसानी से मिल जाएंगी।
8.2 खज्जियार सड़क मार्ग से कैसे पहुंचे How to Reach Khajjiar by Road
खज्जियार डलहौजी, शिमला और चम्बा से सड़क मार्ग से जुड़ा है। इस मार्ग पर राज्य कि बसें चलती हैं, जो आपको खज्जियार तक आसानी से पहुंचा देंगी।
8.3 खज्जियार रेल मार्ग से कैसे पहुंचे How to Reach Khajjiar by Rail
खज्जियार का निकटतम रेलवे स्टेशन पठानकोट में स्थित है। जो 118 किलोमीटर की दूरी पर है। पठानकोट रेलवे स्टेशन के लिए दिल्ली, भटिण्डा, चंडीगढ़ से कई ट्रेनें उपलब्ध हैं। पठानकोट से आपको खज्जियार तक टैक्सी से यात्रा करना पड़ेगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें