भारत का यह द्वीप मालदीव और थाईलैंड से भी है अधिक खूबसूरत। Bharat ka Yeh Island Maldive Or Thailand Se Bhi Adhik Khubsurat
![]() |
Lakshadweep |
अगर आप घूमने के लिए ऐसी जगह की योजना बना रहे हैं, जहाँ खूबसूरत समुद्री बीच, द्वीप और खूबसूरत जंगल, पहाड़ हों तो हम आपको भारत में स्थित एक ऐसे ही स्थान के बारे में बताने वाले हैं, जहाँ आपको इन सभी चीज़ों का दिल कश नज़ारा देखने को मिलेगा।
लक्षद्वीप भारत का एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यह भारत का एक खूबसूरत केंद्र शासित प्रदेश हैं। लक्षद्वीप भारत के अरब सागर में स्थित मुख्य भूमि (भारत के पश्चिमी तट) से लगभग 300 किलोमीटर की दूरी पर हैं। लक्षद्वीप भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश है। यह भारत का सबसे खूबसूरत होने पर्यटन स्थल है,जोकि देशी और विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर यहाँ आकर्षित करता है। लक्षद्वीप छोटे छोटे कई द्वीपों से मिल कर बना है। लक्षद्वीप में 36 द्वीप (आयलैंड) हैं, परन्तु 10 पर ही जनजीवन बहाल है। इनमे से 6 द्वीपों पर देशी पर्यटकों को जाने की अनुमति हैं, जबकि 2 द्वीपों (बंगाराम और अगाती) पर विदेशी पर्यटकों को आने की अनुमति दी गई हैं।
1. लक्षद्वीप का इतिहास क्या है What is The History of Lakshadweep in Hindi
![]() |
Lakshadweep |
लक्षद्वीप का इतिहास बहुत प्राचीन है। कहा जाता है कि 1500 ईसा पूर्व यहाँ मानव बसती हुआ करतीं थीं। मध्युगीन में यहाँ चोल राजवंश और कैनानोर राजवंश का शासन था। 1498 के आस पास यहाँ कैथोलिक पुर्तगाली यहाँ पहुंचे, लेकिन 1545 तक उन्हें यहाँ से जाना पड़ा। उस समय इस क्षेत्र में अरक्कल का एक मुस्लिम घराना शासन किया करता था। उसके बाद टीपू सुल्तान का शासन था। 1799 में टीपू सुल्तान की मृत्यु के बाद इसके अधिकांश क्षेत्र ब्रिटिशों के अधीन हो गया। ब्रिटिश के जाने के बाद 1956 केन्द्र शासित प्रदेश का गठन किया गया। कवरत्ती लक्षद्वीप की राजधानी है।
2. लक्षद्वीप के खूबसूरत पर्यटन स्थल Beautiful Tourist Places of Lakshadweep
2.1. मिनिकाॅय द्वीप लक्षद्वीप Minicoy Island in Lakshadweep in Hindi
मिनिकाॅय द्वीप लक्षद्वीप का दक्षिणी सबसे बड़ा द्वीप है। यह कोच्चि से 398 किलोमीटर की दूरी पर है। यह लक्षद्वीप के 36 द्वीपों में से एक बहुत खूबसूरत द्वीप है। यहाँ एक बहुत पुराना लाइट हाउस है, जिसका निर्माण 1885 में किया गया था। इसके अलावा आप यहाँ खूबसूरत गाँव, ट्यूना केनिंग फेक्ट्री, बीच, घने नारियल के पेड़ और लम्बी सड़कें, यहाँ के खूबसूरत रेस्टोरेंट आदि हैं। मूंगे की चट्टानें, सफेद रेत खूबसूरत बीच यहाँ के प्रमुख आकर्षण का केंद्र हैं। आप यहाँ के बीच पर स्वीमिंग और बोटिंग आदि कर सकते हैं।
2.2. बंगाराम द्वीप लक्षद्वीप Bangaram Island in Lakshadweep in Hindi
लक्षद्वीप का एक खूबसूरत द्वीप है, बंगाराम द्वीप। यह चारों ओर से समुद्र से घिरा हुआ है। यह बहुत खूबसूरत और शांत स्थान है। यह द्वीप टूरिज्म के लिए बहुत खास है। यह द्वीप केरल राज्य के कोच्चि से 470 किलोमीटर की दूरी पर है। एक समय में राजीव गाँधी भी बंगाराम द्वीप पर 10 दिनों तक छुट्टियां बिताए थे।
बंगाराम द्वीप अपनी खूबसूरत नज़ारों के लिए जाना जाता है। यह टूरिस्ट प्लेस विदेशी सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहाँ का क्रिस्टल क्लीन वाटर, चांदी सी चमक ती सफेद रेत, चारो ओर फैला समुद्र, नारियल और ताड़ के वृक्ष इस द्वीप की सुन्दरता में चार चांद लगा देते हैं।
2.3 अगत्ती द्वीप लक्षद्वीप Agatti Island Lakshdweep in Hindi
लक्षद्वीप के सुन्दर द्वीपों में से एक अगत्ती द्वीप है। यह द्वीप अपनी खूबसूरत मूंगा चट्टानों के लिए भी जाना जाता है। इस द्वीप को लक्षद्वीप का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। यह द्वीप कोच्चि से 459 किलोमीटर की दूरी पर है। इस द्वीप की लम्बाई 8 किलोमीटर है। यहाँ रंगीन मछलियाँ पाई जाती हैं। साफ पानी, चमकती सफेद रेत, हरियाली सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करतीं हैं। आप यहाँ वाटर स्पोर्ट्स का भी मज़ा ले सकते हैं।
2.4 कावारत्ती द्वीप लक्षद्वीप Kavaratti Island in Lakshadweep in Hindi
![]() |
Kavaratti Island |
कावारत्ती द्वीप केन्द्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप की राजधानी है। यह द्वीप खूबसूरत द्वीपों में से एक है। यह लक्षद्वीप का सबसे विकसित द्वीप है। इसे स्मार्ट सिटी के लिए भी चुना गया है। यह अपने सफेद रेत वाले तटों और शांत लैगून के लिए जाना जाता है। जो इसे एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बनाता है।
कोच्चि से इसकी दूरी 404 किलोमीटर है। पर्यटक यहां कायाकिंग, विंडसफरिंग, केनोइंग, स्कूबा डाइविंग, तैराकी जैसे गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। इस द्वीप पर मस्जिदों की अधिकतम संख्या है। इन मस्जिदों में लकड़ी की नक्काशी बहुत खूबसूरती से की गई है। यहाँ आपको मछली की कई प्रजातियां देखने को मिलेंगी। इस द्वीप पर देसी और विदेशी पर्यटक अधिक संख्या में पहुंचते हैं।
और पढ़ें: Jaipur me Ghumne ki Jagah
2.5 कलपेनी द्वीप लक्षद्वीप Kalpeni Island in Lakshadweep in Hindi
कलपेनी द्वीप लक्षद्वीप का खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। यहाँ की हरयाली और खूबसूरत लेगून पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। चेरियम, पिट्टी और तिलक्कम तीन द्वीपों से मिलकर कलपेनी द्वीप बना है। इस द्वीप पर रीफ वाकिंग, स्कूबा डाइविंग, कायाकिंग, स्नोर्कलिंग, केनोइंग और बोटिंग आदि का आप मज़ा ले सकते हैं।
2.6 कदमत द्वीप लक्षद्वीप Kadmat Island in Lakshadweep in Hindi
लक्षद्वीप का एक खूबसूरत पर्यटन स्थल कदमत द्वीप है। इसे इलायची द्वीप भी कहा जाता है। यह अपने उथले पानी के किनारे और खूबसूरत लेगून के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ बीच की सफेद चमकती रेत और नारियल के पेड़ों की हरियाली इस द्वीप की सुन्दरता को और बढ़ा देती है। पर्यटक यहां शीशे की तली वाली नाव में बैठ कर समुद्री जीवों को देख सकते हैं। और इसके अलावा पानी में की जाने वाली गतिविधियों का आनंद उठा सकते हैं। जैसे पैराग्लाइडिंग, स्कूबा डाइविंग ,कायाकिंग ,स्नोर्कलिंग आदि।
2.7 लक्षद्वीप का मरीन संग्रहालय Marine Musuem in Lakshadweep in Hindi
कावारत्ती में स्थित यह संग्रहालय समुद्र की जैव विविधता को दर्शाता है। इस संग्रहालय में अनेक प्रकार की मछलियों के साथ साथ कुछ विलुप्त प्रजाति की मछलियाँ भी देखने को मिलेंगी। इसके अलावा समुद्र से जुड़ी कलाकृतियां और समुद्र में स्थित कई प्रकार के जीवों का संग्रह इस संग्रहालय में देखने को मिलता है।
2.8 अमिन्दिवी द्वीप समूह लक्षद्वीप Amindivi Island in Lakshadweep in Hindi
अमिन्दिवी द्वीप लक्षद्वीप का एक आकर्षक पर्यटन स्थल है, जो प्राकृतिक प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। खूबसूरत नीला समुद्र, सफेद रेत, और पेड़ों की हरियाली इस की सुन्दरता को बढ़ा देती है। इसके अलावा यहां अनेक प्रकार की गतिविधियों का आनंद लिया जा सकता है। कुछ सरकारी नियमों के कारण विदेशी पर्यटकों का इस द्वीप पर आना मना है।
2.9 अंद्रेटी द्वीप लक्षद्वीप Andretti Island in Lakshdweep in Hindi
अंद्रेटी द्वीप लक्षद्वीप का आकर्षण स्थल है। यह एंड्रोट द्वीप के नाम से भी जाना जाता है। यह लक्षद्वीप का सबसे बड़ा द्वीप है। यहाँ की सुन्दरता पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहाँ सूर्योदय और सूर्यास्त के समय का नज़ारा काफी दिलकश होता है। यहाँ आक्टोपस के साथ साथ कई समुद्री जीवों को देखा जा सकता है। अंद्रेटी द्वीप बौद्ध पुरातात्विक अवशेषों के साथ संत हज़रत उबैदुल्लाह के मकबरे के लिए भी जाना जाता है।
3. लक्षद्वीप पर पर्यटक क्या क्या कर सकते हैं? What Can Tourists Do in Lakshadweep
3.1 लक्षद्वीप में स्कूबा डाइविंग Scuba Diving in Lakshadweep in Hindi
ऐडवेन्चर पसंद लोगों के लिए लक्षद्वीप बहुत अच्छी जगह है। यहाँ पर्यटक स्कूबा डाइविंग का आनंद ले सकते हैं। समुद्र के अन्दर जाकर मूंगे की चट्टानों और समुद्री जीवों को पास से देखना बहुत ही रोमांचक लगता है। अगर आप लक्षद्वीप की यात्रा पर हैं, तो स्कूबा डाइविंग का आनंद लेना न भूलें। लक्षद्वीप में आगत्ती, कदमत और बंगाराम तीन ऐसे द्वीप हैं, जो स्कूबा डाइविंग के लिए आदर्श माने जाते हैं। इन द्वीपों पर स्कूबा डाइविंग करने के लिए 2000 रुपये प्रति डाइविंग के शुल्क देना पड़ता है।
3.2 लक्षद्वीप में याट क्रूज़ Yacht Cruise in Lakshadweep in Hindi
लक्षद्वीप में आप याट क्रूज़ का आनंद ले सकते हैं। नीले साफ पानी में नोका में बैठ कर समुद्री जीवों को देखने का आनंद ही कुछ और होता है। यह आपकी लक्षद्वीप की यात्रा को यादगार बना देता है।
3.3 लक्षद्वीप में पैरासेलिंग Parasailing in Lakshadweep in Hindi
लक्षद्वीप में पैरासेलिंग सबसे रोमांचकारी गतिविधियों में से एक है। पैरासेलिंग का आनंद लक्षद्वीप में कई स्थानों पर लिया जा सकता है। पैरासेलिंग में पर्यटक जेट नोकाओं के द्वारा हवा में उड़ने का अनुभव करते हैं।
4. लक्षद्वीप के प्रमुख व्यंजन Main Dishes of Lakshadweep in Hindi
लक्षद्वीप में नारियल एवं नारियल के दूध से बने स्वादिष्ट और क्रीमी डिशेज़ तैयार की जाती हैं। इसमें शामिल है, नारियल के दूध वाले चावल की खीर, नारियल के दूध वाली सब्ज़ी स्टू, नारियल के दूध वाली आइसक्रीम और नारियल का कस्टर्ड आदि।
5. लक्षद्वीप कैसे पहुंचे How to Reach Lakshadweep
लक्षद्वीप पहुंचने के लिए दो ही साधन हैं। समुद्री मार्ग और हवाई मार्ग। लक्षद्वीप जाने के लिए आपको केरल के कोच्चि शहर आना ही पड़ेगा। कोच्चि लक्षद्वीप का द्वार कहलाता है।
5.1 हवाई मार्ग से लक्षद्वीप कैसे पहुंचे How to Reach Lakshadweep by Airplane
केरल के शहर कोच्चि से लक्षद्वीप के लिए फ्लाइट उपलब्ध होती हैं। कोच्चि के अलावा कोई और शहर से फ्लाइट नहीं है। लक्षद्वीप का हवाई अड्डा आगत्ती द्वीप पर स्थित है। फ्लाइट के माध्यम से कोच्चि से आगत्ती द्वीप 1:30 घण्टे में पहुंचा जा सकता है।
5.2 समुद्री मार्ग से लक्षद्वीप कैसे पहुंचे How to Reach Lakshadweep by Sea Route
यदि आप समुद्री यात्रा कर लक्षद्वीप जाना चाहते हैं, तो हम बता दें की कोच्चि से कुछ यात्री जहाज़ लक्षद्वीप जाते हैं। इस यात्रा में जहाज़ को 14 से 18 घण्टे का समय लगता हैं, पर यात्रा का समय इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप किस द्वीप पर जा रहे हैं। इन जहाज़ों पर यात्रा की कई क्लास हैं, ऐसी फस्ट क्लास, सेकण्ड क्लास बैक बंक क्लास। इन जहाज़ों पर यात्रियों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध होती हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें