Header Ads

Kashmir me Ghumne ki Jagah। कश्मीर में घूमने की जगह

              

Kashmir me Ghumne ki Jagah। कश्मीर में घूमने की जगह
Kashmir


               जम्मू कश्मीर भारत का एक केन्द्र शासित राज्य है। कश्मीर में घूमने की जगह बर्फ से ढ़के पहाड़, सुंदर झील, हरे घास के मैदान और खूबसूरत वादियों के कारण जम्मू कश्मीर को "धरती का स्वर्ग" भी कहा जाता है। यह भारत का सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन है। यह तीन स्थलों पर बंटा हुआ है, जम्मू, कश्मीर और लद्दाख़। यह पूरा इलाका महान हिमालय और पीर पंजाल पर्वत श्रेणियों में बसा है। 

               

Kashmir me Ghumne ki Jagah। कश्मीर में घूमने की जगह
Kashmir

जम्मू कश्मीर प्राकृतिक सुंदरता के साथ साथ प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए भी जाना जाता है। अमरनाथ और वैष्णव देवी मंदिर यहाँ के प्रमुख धार्मिक स्थल हैं। जिनकी यात्रा के लिए देश विदेश से लाखों की संख्या में लोग हर वर्ष जम्मू कश्मीर आते हैं। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता लोगों को दीवाना बना देती है। 

1. कश्मीर का इतिहास History of Kashmir in Hindi

Kashmir me Ghumne ki Jagah। कश्मीर में घूमने की जगह
Kashmir

             कश्मीर के प्रथम राजा ऋषि कश्यप थे ,जिनके नाम पर ही कश्मीर नाम पड़ा। कश्यप समाज ही सर्वप्रथम कश्मीर घाटी में निवास किया करता था।राजतरंगिणी कश्मीर का प्राचीन लिखित इतिहास है, राजतरंगिणी को 12 वीं शताब्दी ई. में कल्हण द्वारा लिखा गया था। तब तक यह पूर्ण हिन्दू राज्य था। तीसरी शताब्दी में अशोक का शासन था, तब यहाँ बौद्ध धर्म का आगमन हुआ। 

          उसके बाद छटी शताब्दी में उज्जैन के राजा विक्रमादित्य शासनकाल में यहाँ फिर से हिन्दू धर्म का आगमन हुआ। उनके बाद 697 ई. से 738 ई. तक नागवंशी सम्राट ललीतादित्या का शासन रहा। 14 वीं शताब्दी में यहाँ मुस्लिम शासन का आरम्भ हुआ, उसी काल में फारस से सूफी इसलाम का भी आरम्भ हुआ। 1589 में यहाँ मुग़लों का शासनकाल आया , यहाँ अकबर का राज्य था। 

         मुग़लों के विखण्डन के बाद यहाँ पठानों ने कबज़ा कर लिया। फिर 1814 में पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह द्वारा पठानों की हार हुई और सिख साम्राज्य आया। 1846 में अंग्रेजों द्वारा महाराजा रणजीत सिंह की पराजय हुई। अंग्रेज़ों द्वारा महाराजा गुलाबसिंह को गद्दी दी गई जो स्वतंत्र शासक बना। उसके बाद महाराजा गुलाबसिंह के बड़े पौत्र महाराजा हरिसिंह 1925 में गद्दी पर बैठे, जिन्होंने 1947 तक शासन किया। 


2. कश्मीर में घूमने की घूमने की जगह Places to Visit in Kashmir in Hindi

2.1 श्रीनगर कश्मीर ShriNagar Kashmir in Hindi

Kashmir me Ghumne ki Jagah। कश्मीर में घूमने की जगह
Shrinagar

          श्रीनगर जम्मू और कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी है। श्रीनगर झेलम नदी के किनारे बसा है। कश्मीर घाटी के मध्य में बसा यह नगर भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यह भारत का सबसे उत्तरतम नगर है। इसकी जनसंख्या 10 लाख से भी अधिक है। प्रसिद्ध डल झील श्रीनगर पर ही स्थित है। 1700 मीटर की ऊंचाई पर बसा श्रीनगर झीलों और हाउसबोट के लिए प्रसिद्ध है। श्रीनगर धार्मिक स्थल के रूप में भी जाना जाता है,यह विभिन्न मंदिरों और मस्जिदों के लिए प्रसिद्ध है। 

       इसके अलावा श्रीनगर अपने परम्परागत हस्तशिल्प और सूखे मेवों के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। यहाँ के उद्यान और प्राकृतिक सुंदरता का अपना एक अलग ही रंग है। डल झील और झेलम नदी में आने जाने और घूमने, बाज़ार में खरीददारी करने के लिए शिकारा नाम की नांव उपयोग किया जाता है। 

2.2 डल झील काश्मीर Dal Lake Kashmir in Hindi

Kashmir me Ghumne ki Jagah। कश्मीर में घूमने की जगह
Dal Lake

            डल झील काश्मीर की दूसरी सबसे बड़ी और भारत की सबसे खूबसूरत झील है। यह झील 18 किलोमीटर जरिया में फैली है। यह झील तीन ओर से पहाड़ों से घिरी है। डल झील काश्मीर आए पर्यटकों के मुख्य आकर्षण का केंद्र है, पर्यटक यहां आना नही भूलते। 

          डल झील के मुख्य आकर्षण का केंद्र यहाँ के शिकारे और हाउसबोट हैं । आप इनमें रह कर डल झील घूमने का आनंद ले सकते हैं। हाउसबोट में आपको यहाँ का पारम्परिक और स्वादिष्ट भोजन का ज़ायका चखने को मिलेगा। शिकारों पर दुकानें भी लगी होती हैं, आप यहाँ से खरीददारी भी कर सकते हैं। झील पर उगने वाली विभिन्न प्रकार की वनस्पतियाँ झील की सुंदरता को और बढ़ा देती हैं। 

 2.3 लेह लद्दाख़ Leh Ladakh Kashmir in Hindi

Kashmir me Ghumne ki Jagah। कश्मीर में घूमने की जगह
Leh Ladakh
        लद्दाख़ भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश है। यह काराकोरम और हिमालय पर्वत के बीच स्थित है। इसकी राजधानी लेह है। यह भारत की अधिकतम ऊंचाई 7742 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहाँ की जलवायु शुष्क और कठोर है। 

        यहाँ का वार्षिक ओसत तापमान 5 डिग्री. होता है। यह पहाड़ी इलाका है। यहाँ की खूबसूरत वादियां लोगों को प्रभावित करती हैं। झील और नदियाँ यहाँ की खूबसूरती को और बढ़ा देती हैं। यहाँ बौद्ध धर्म के कुछ धार्मिक स्थल भी हैं। लेह अपने सुंदर मठों के लिए भी जाना जाता है। 

2.4 गुलमर्ग कशमीर Gulmarg Kashmir in hindi

Kashmir me Ghumne ki Jagah। कश्मीर में घूमने की जगह
Gulmarg
          फूलों के प्रदेश के नाम से मशहूर यह स्थान बारामूला ज़िले में स्थित है। यह समुद्र तल से 2730 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है।इसकी सुंदरता के कारण यह धरती का स्वर्ग भी कहलाता है। हरे भरे ढ़ालान,बर्फ़ से ढ़की पहाड़ियाँ, घास के मैदान, चीड़ और देवदार के पेड़ों के घने जंगलों से घिरा गुलमर्ग बहुत ही खूबसूरत स्थान है।यहाँ की ख़ूबसूरती सिर्फ पहाडि़यों से नहीं है , यहाँ का गोल्फ कोर्स विश्व का सबसे बड़ा गोल्फ कोर्स है।   

Kashmir me Ghumne ki Jagah। कश्मीर में घूमने की जगह
Gulmarg

       गोंडोला यह एशिया की सबसे ऊँची केबल कार परियोजना है, यह दुनिया में सबसे बड़ी और दूसरी सबसे ऊँची है। यह सेलानियों के मुख्य आकर्षण का केंद्र है। स्कीइंग में रूचि रखने वालों के लिए गुलमर्ग सबसे बेहतर स्थान है। दिसम्बर में बर्फ गिरने के बाद यहाँ बड़ी संख्या में पर्यटक स्कीइंग करने आते हैं। यह दुनिया के सबसे बड़े स्कीइंग रिज़ोर्ट में गिना जाता है। 

2.5 सोनमर्ग कश्मीर Sonmarg Kashmir in Hindi

Kashmir me Ghumne ki Jagah। कश्मीर में घूमने की जगह
Sonmarg

         सोनमर्ग कश्मीर का एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यह समुद्र तल से लगभग 2800 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यह पहाड़ों की खूबसूरत वादियों और झीलों से घिरा है। यह गांदरबल जिले में स्थित है, और जम्मू कश्मीर से 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सर्दियों में यह इलाका बर्फ़ से ढ़का होता है, परन्तु ग्रीष्म ऋतु में यहाँ का मौसम बहुत सुहावना होता है। यहाँ के हरे घास के मैदान सेलानियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। 

2.6 पहलगाम कश्मीर Pahalgam Kashmir In Hindi

Kashmir me Ghumne ki Jagah। कश्मीर में घूमने की जगह
Pahalgam

         पहलगाम जम्मू और कश्मीर केन्द्र शासित प्रदेश के अनंतनाग ज़िले का एक नगर है। यह लिद्दर नदी के पास अनन्तनाग से 45 किलोमीटर की दूरी पर बसा है। पहलगाम कश्मीर के लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, और अमरनाथ यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव भी है। पूरी दुनिया से हज़ारों पर्यटक प्रति वर्ष यहाँ आते हैं। पहलगाम अपने शंकूधारी वनों के लिए प्रसिद्ध है। यह घने जंगलों, खूबसूरत झीलों, फूलों और घास के मैदानों से घिरा है। यहाँ आने का सबसे अच्छा समय जून से अक्टूबर तक होता है। 

2.7 अमरनाथ कश्मीर Amarnath Kashmir

Kashmir me Ghumne ki Jagah। कश्मीर में घूमने की जगह
Amarnath

         अमरनाथ एक बहुत ही महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। यह श्रीनगर से 135 किलोमीटर दूर और समुद्र तल से 13600 फुट की ऊँचाई पर स्थित है। यह बहुत ही खूबसूरत पर्यटन और शिव जी के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। यहाँ हर वर्ष हज़ारों लोग दर्शन के लिए आते हैं। इस गुफा की लम्बाई 19 मीटर, चौड़ाई 16 मीटर और ऊंचाई 19 मीटर है। इस गुफा मे प्रकृतिक रूप से बर्फ से बना शिव लिंग है, जो लगातार बर्फ की बूंद गिरने से बनता है। इसी स्थान पर शिव जी ने पार्वती जी को अमरत्व का रहस्य बताया था। 

2.8 दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान कश्मीर Dachigam National Park Kashmir

Kashmir me Ghumne ki Jagah। कश्मीर में घूमने की जगह
Dachigam National Park 

          दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान श्रीनगर में ज़िले में स्थित एक खूबसूरत राष्ट्रीय उद्यान है। यह डल झील के समीप और श्रीनगर से 22 किलोमीटर की दूरी पर है। यह 141 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर फैला हुआ है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 14000 मीटर है। यहाँ आपको कुछ विलुप्त प्रजाति के प्राणी देखने को मिलेंगे। 

        दाचीगाम मुख्य रूप से कश्मीरी हिरण के लिए जाना जाता है। इसके अलावा यहां कस्तूरी मृग, तेंदुआ, सराव, कश्मीर लंगूर, चीता , काला भालू,  भूरा भालू, गीदड़, पहाड़ी लोमड़ी, हिमालय रासू, जंगली बिल्ली आदि मिलते हैं। इसके अलावा यहाँ कई प्रकार के पक्षी भी हैं। 

2.9 पुलवामा कश्मीर Pulwama Kashmir

Kashmir me Ghumne ki Jagah। कश्मीर में घूमने की जगह
Pulwama

          पुलवामा कश्मीर का एक छोटा सा गाँव है। यह श्रीनगर से 40 किलोमीटर की दूरी पर है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 13000 फीट है। यह हरे भरे घास के मैदान, खूबसूरत पहाड़, और जंगलों से घिरा हुआ है। अत्याधिक दुग्ध उत्पादन के कारण पुलवामा को "कश्मीर का आणंद" या "कश्मीर का दुधा कुल" भी कहा जाता है। 

        यहाँ सेब, बादाम, अख़रोट, चेरी आदि फलों की पैदावार होती है। पुलवामा अपने आस पास उपस्थित प्राचीन मंदिरों के लिए भी जाना जाता है। यहाँ ग्रीष्मकाल में पर्वतारोहण, ट्रैकिंग और सर्दी के मौसम में स्कीइंग, स्नूबोर्डिगं का आनंद ले सकते हैं। 

2.10 वैष्णो देवी मंदिर कश्मीर Vaishno Devi Mandir Kashmir

Kashmir me Ghumne ki Jagah। कश्मीर में घूमने की जगह
Vaishno Devi Mandir
         वैष्णो देवी मंदिर भारत में सर्वाधिक देखे जाने वाले मंदिरों में से एक है। इसकी समुद्र तल से ऊंचाई 5,200 फिट है। यह कटरा से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर है। यह मंदिर त्रीकुट पर्वत पर स्थित है। 14 किलोमीटर की पैदल चढ़ाई करके लोग मंदिर तक पहुंचते हैं। इसके अलावा मंदिर तक पहुंचने के लिए घोड़ा, पिठु, पालकी, हेलीकॉप्टर, ट्राम रोपवे जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। 

       यहाँ पहुचने के लिए रेल मार्ग और सड़क मार्ग दो मुख्य साधन हैं। लोग ट्रेन से आना ज़्यादा पसंद करते हैं। यहाँ का श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन पूरे भारत से जुडा़ हुआ है। 

2.11 पटनीटाॅप कश्मीर Patnitop Kashmir in Hindi

Kashmir me Ghumne ki Jagah। कश्मीर में घूमने की जगह
Patnitop

            पटनीटाॅप ऊधमपुर ज़िले में स्थित एक हिल स्टेशन है। यह समुद्र तल से 2024 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यह जम्मू और कश्मीर के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। घास के मैदान, पहाड़ों की खूबसूरत चोटियाँ, नदी, तालाब एक अलग ही प्राकृतिक नज़ारा देखने को मिलता है। यहाँ सर्दी के मोसम में हिमपात होता है, उस समय पर्यटक यहाँ स्कीइंग का आनंद लेते हैं। ग्रीष्मकाल में यहाँ पैराग्लाइडिंग भी की जाती है। 

 2.12 बालटाल घाटी कश्मीर Baltal Valley Kashmir

Kashmir me Ghumne ki Jagah। कश्मीर में घूमने की जगह
Baltal Valley

          बालटाल गान्दरबल ज़िले में स्थित है, जो कि अमरनाथ गुफा जाने वाले तीर्थ मार्ग पर पड़ता है। यह खूबसूरत पहाड़ों की चोटियों से घिरा मैदानी इलाका है। यह घाटी बहुत ही सुंदर है। अमरनाथ जाने वाले तीर्थयात्री यहाँ पड़ाव डालते हैं। यह सिंध नदी के समीप समुद्र तल से 2743 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यहाँ से अमरनाथ गुफा की दूरी 14 किलोमीटर है और यहाँ से चढ़ाई काफी ऊँची है। 

2.13 युसमर्ग कश्मीर Yusmarg Kashmir

Kashmir me Ghumne ki Jagah। कश्मीर में घूमने की जगह
Yusmarg

          युसमर्ग कश्मीर में स्थित घास से भरा मैदानी क्षेत्र है। यह समुद्र तल से 7500 फिट की ऊँचाई पर पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला पर स्थित है। यह अपने बड़े और सुंदर घास के मैदान के लिए जाना जाता है। यहाँ चीड़ और सनोबर के वृक्ष पाए जाते हैं। लोगों की मान्यता है कि यहाँ पर कभी ईसा मसीह आकर रहे थे। इसी कारण इसका नाम युसमर्ग पड़ा। 

3.कश्मीर घूमने जाने का अच्छा समय Best Time to Visit in Kashmir 

Kashmir me Ghumne ki Jagah। कश्मीर में घूमने की जगह
Kashmir

           सर्दी के मौसम में यहाँ अत्याधिक बर्फ बारी होती है, जिस कारण यहाँ के ज़्यादातर मार्ग बन्द हो जाते हैं। इसलिए सर्दी का मौसम यहाँ घूमने जाने के लिए अनुकूल नहीं है। ग्रीष्मकाल में यहाँ का मौसम बहुत सुहावना होता है। आप यहाँ अप्रैल से जून तक अपने दोस्तों और परिवार के साथ यात्रा का आनंद ले सकते हैं। 

4. कश्मीर में खाए जाने वाले प्रसिद्ध भोजन Famous Traditional Food in Kashmir

Kashmir me Ghumne ki Jagah। कश्मीर में घूमने की जगह
Kashmiri Food

          कश्मीर में कई प्रकार के भोजन पकाए जाते हैं। यहाँ शुध्द शाकाहारी और मासाहारी भोजन फैमस हैं। शुध्द क्षेत्रीय भोजन में यहाँ दम आलू यहाँ बहुत फैमस है। रोग़न जोश यहाँ की प्रसिद्ध डिश है। यह नाॅन वैजेटेरियन लोगों के लिए है। यहाँ का कहवा जो कि एक मसाला चाय है, बहुत ही मशहूर है पर्यटक इसका आनंद लेना नही भूलते। 

5. कश्मीर में कहाँ ठहरें Where to Stay in Kashmir

            अगर आप कश्मीर घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो, आपको कश्मीर में लो बजट से लेकर हाई बजट तक बहुत सी होटल मिल जाएं गी। आप अपनी सुविधा के अनुसार इनका चुनाव कर सकते हैं। 

6. कश्मीर कैसे पहुंचे How to Reach in Kashmir

          आप कश्मीर जाने का प्लान बना रहे हैं तो और कश्मीर जाने का साधन तलाश कर रहे हैं तो हम आपको बता दें कि सड़क मार्ग, रेल मार्ग और हवाई मार्ग तीनों साधनों से आप कश्मीर आसानी से पहुंच सकते हैं। 

6.1 हवाई जहाज़ से कश्मीर कैसे पहुंचे How to Reach Kashmir by Airplane

             अगर आप हवाई जहाज़ से कश्मीर पहुंचना चाहते हैं तो यहाँ का हवाई अड्डा श्रीनगर है। यहाँ से कश्मीर 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। श्रीनगर के लिए सभी बड़े शहरों से फ्लाइट उपलब्ध है। हवाई अड्डे से आप टैक्सी के माध्यम से कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुँच सकते हैं।

6.2 सड़क मार्ग से कश्मीर कैसे पहुंचे How to Reach Kashmir by Road

             अगर आप सड़क मार्ग से कश्मीर जाने का प्लान बना रहे हैं तो राज्य सरकार द्वारा संचालित और कई निजी बसें भी उपलब्ध हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग 1-A श्रीनगर को जम्मू से जोड़ता है। कश्मीर एवं आस पास के कसबे सड़क मार्ग द्वारा आपस में जुड़े हुए हैं। यहाँ आप आसानी से बस, टैक्सी या निजी साधन से यात्रा कर सकते हैं। 

6.3 रेल मार्ग से कश्मीर कैसे पहुंचे How to Reach Kashmir by Train

           अगर आप रेल मार्ग द्वारा कश्मीर जाने का प्लान बना रहे हैं तो यहाँ का निकटतम रेलवे स्टेशन जम्मू तवी रेलवे स्टेशन है। यह देश के विभिन्न शहरों से रेल मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। यहाँ पहुंचने के बाद आप आटो, टैक्सी या बस आदि साधन का उपयोग कर सकते हैं। 

और पढे... 

India Ka Switzerland।इंडिया का स्विट्जरलैंड

Venice Of India। इंडिया का वेनिस Alleppey

Jaipur me Ghumne ki Jagah

शिमला में घूमने की खूबसूरत जगह।Shimla me Ghumne Ki Khoobsurat Jagah

मैसूर में घूमने की खूबसूरत जगह।Mysore me Ghumne Ki Khoobsurat Jagah

कोई टिप्पणी नहीं

इस मानसून में भारत में घूमने के लिए 5 रोचक टाइगर सफारी|Is Mansoon Me Bharat Me Ghoomne Ke Liye 5 Rochak Tiger Safari

                 भारत एक ऐसा देश है जो मुख्य रूप से टाइगर सफारी के लिए जाना जाता है| मानसून में इन टाइगर सफा...

Blogger द्वारा संचालित.