Header Ads

शिमला में घूमने की जगह।Shimla me Ghumne Ki Jagah

 

शिमला में घूमने की जगह।Shimla me Ghumne Ki Jagah
Shimla

                  उत्तर भारत के हिमाचल प्रदेश की गोद में बसा शिमला अपनी खूबसूरती और प्राकृति के कई अद्भुत नज़ारों के लिए जाना जाता है। शिमला भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है। शिमला में घूमने की जगह बहुत खूबसूरत हैं। जो हिमाचल प्रदेश की राजधानी है। 2200 मीटर की ऊँचाई पर बसा शिमला देश के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। शिमला हनीमून मनाने वालो के लिए प्रसिद्ध है। 

          शिमला वह सब कुछ प्रदान करता है जो एक व्यक्ति चाहता है। यह शहर प्राकृति की सुन्दरता और खूबसूरत वातावरण अपने चारों ओर बिखेरे हुए है। दूध कि तरह बर्फ़ से ढ़के पहाड़, चीड़ और देवदार  पेड़ के घने जंगल, खूबसूरत झील देश विदेश से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। शिमला में घूमने के लिए कई ऐसी जगह हैं, जिनहें देखकर पर्यटकों का मन मोहित हो जाता है। शिमला भारत के खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है, क्योंकि वहाँ आकर्षक और प्रसिद्ध स्थलों की प्रचुरता है।

Contant List:

1. शिमला का इतिहास History of Shimla

2. शिमला में घूमने के लिए कुछ पर्यटन स्थल Some tourist places to visit in Shimla

2.1  कुफरी   Kufri Shimla Hindi

2.2 द रिज   The Ridge Shimla Hindi

2.3  माल रोड- Mall Road Shimla

2.4 शिमला कालका टाॅय ट्रेन Shimla Kalka Toy          Train Hindi

2.5 जाखू हिल शिमला  Jakhoo Hill Shimla                 Hindi

2.6 क्राइस्ट चर्च शिमला Christ Church Shimla          Hindi 

2.7  समर हिल Summer Hill Shimla Hindi

2.8 चैल हिल स्टेशन शिमला  Chail Hill Station           Shimla Hindi  

2.9 नालदेहरा शिमला   Naldehra Shimla Hindi

2.10 हिमाचल राज्य संग्रहालय Himachal State               Museum

2.11 दारनघाटी अभ्यारण शिमला  Daranghati                 Sanctuary Hindi

3शिमला घूमने जाने का सही समय  Best Time to Visit in Shimla 

 4शिमला में ठहरने के लिए स्थान  Where To Stay In Shimla

5शिमला में प्रसिद्ध खाने के लिए स्थानीय भोजन Famous Local Food to Eat in Shimla

6. शिमला घूमने पर कितना खर्च आएगा       How much will it cost to visit Shimla

7शिमला कैसे पहुंचे How to Reach Shimla

7.1 फ्लाइट से शिमला कैसे पहुंचे:How to Reach             Shimla by Flight:

7.2 सड़क मार्ग से शिमला कैसे पहुंचे:How to Reach Shimla by Road

7.3 रेल मार्ग से शिमला कैसे पहुंचे:How to Reach             Shimla by Rail

1. शिमला का इतिहास    History of         Shimla

शिमला में घूमने की जगह।Shimla me Ghumne Ki Jagah
Shimla


             आज जहाँ शिमला स्थित है, वह और उसके आस पास का इलाका 18 वीं शताब्दी के अन्त तक घने जंगलों से भरा हुआ था। पूरे क्षेत्र में सिर्फ जाखू मन्दिर ही था और उसके आस पास कुछ घर थे। श्यामला देवी के नाम पर इस क्षेत्र का नाम शिमला रखा गया। 
           1806 में इस क्षेत्र पर नेपाल के भीमसेन थापा ने आक्रमण कर कबजा़ कर लिया था। 1814 से 1816 में ईस्ट इंडिया कम्पनी ने नेपाल पर को जीतने के बाद इस क्षेत्र पर नियंत्रण हासिल कर लिया। 1819 में अंग्रेजों ने शिमला की स्थापना की थी। चार्ल्स केनेडी ने यहाँ पहला ग्रीष्मकालीन घर बनाया था। उसके बाद से ही यहाँ ब्रिटिश अधिकारियों का आना जाना शुरू हो गया था। और धीरे धीरे शिमला कि आबादी बढ़ती गई।

2. शिमला में घूमने के लिए कुछ पर्यटन          स्थल Some Tourist Places to Visit in Shimla

2.1  कुफरी   Kufri Shimla Hindi

शिमला में घूमने की जगह।Shimla me Ghumne Ki Jagah
Kufri Shimla


           शिमला हिल स्टेशन से लगभग 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कुफरी, हिमालय की तलहटी पर 2510 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह स्थान बहुत ही खूबसूरत है। कुफरी नेचर लवर और ऐड्वेंचर ऐक्टिविटीज के लिए सबसे अच्छी जगह है।
          यहाँ के प्राकृतिक द्रश्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यदि आप सर्दियों में कुफरी आते हैं,तो आप यहाँ बर्फ बारी का आनंद ले सकते हैं। साथ ही घुड़सवारी का आनंद भी ले सकते हैं। यदि आप शिमला आ रहें हैं तो कुफरी आना न भूलें। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता आपका मन मोह लेगी।

2.2 द रिज   The Ridge Shimla Hindi

शिमला में घूमने की जगह।Shimla me Ghumne Ki Jagah
The Ridge Shimla



                द रिज शिमला में घूमने के लिए सबसे खास जगह में से एक है। रिज पहाड़ी पर बना एक ओपन स्पेस है। अंग्रेजों ने ठहरने का पहला स्थान रिज पर ही बनाया था। यह उनकी पसंदीदा जगह थी। यहाँ अंग्रेज़ अधिकारी अपनी ग्रीष्मकालीन छुट्टियां बिताया करते थे। यहाँ ब्रिटिश कालीन कई इमारतें मौजूद हैं। 
          रिज चौड़ी और खुली हुई सड़क है। यहाँ आपको बर्फ से ढ़की पहाड़ी कि चोटियाँ, सड़क पर बने रेस्टोरेंट, कलाकृतियों कि दुकानें और भी बहुत खूबसूरत नज़ारे देखने को मिलेंगे। यहाँ पर्यटकों का अकसर मेला सा लगा रहता है, और हो भी क्यों न रिज है इतना खूबसूरत स्थान।

2.3  माल रोड- Mall Road Shimla Hindi
शिमला में घूमने की जगह।Shimla me Ghumne Ki Jagah
Mall Road Shimla


माल रोड रिज के निचले इलाके में बसा है। यह शिमला का मेन  शाॅपिंग मार्केट है। माल रोड शिमला का केंद्र है, यहाँ रेस्तरां, क्लब, बैंक, दुकानें, डाक घर और पर्यटन कार्यालय स्थित हैं। माल रोड शाम के समय पैदल घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह है। यहाँ शाम के समय में आप स्ट्रीट फूड का आनंद ले सकते हैं। यहाँ शाॅपिंग माॅल भी हैं। और पास में ही लक्कड़ मार्केट है, जहाँ से लकड़ी की हाथ से बनी खूबसूरत वस्तुएँ मिलती हैं।

2.4 शिमला कालका टाॅय ट्रेन Shimla Kalka Toy          Train Hindi

शिमला में घूमने की जगह।Shimla me Ghumne Ki Jagah
Shimla Kalka Toy Train 


            शिमला से कालका तक टाॅय ट्रेन का सफर बहुत ही मन भावन होता है। इस रेलवे लाइन का निर्माण 1898 में ब्रिटिश सरकार ने शिमला को अन्य शहरों से जोड़ने के लिए किया था। यह रेलवे लाइन यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल है। इस टाॅय ट्रेन का सफर करते हुए आप शिमला की हसीन वादियों को देखने का अलग ही आनंद आता है। 
            ऊंची नीची पर्वत माला, घने जंगल उनके बीच से बहती नदियाँ और इन सबके बीच से गुज़रती ट्रेन कभी न भूलने वाला दृश्य मन में बैठ जाता है। आप शिमला आ रहे हैं तो टाॅय ट्रेन की यात्रा करना न भूलें। यह ट्रेन आपको कई खूबसूरत और सुहावने दृश्यों को देखने का आनंद देगी।

2.5 जाखू हिल शिमला  Jakhoo Hill Shimla                 Hindi

शिमला में घूमने की जगह।Shimla me Ghumne Ki Jagah
Jakhoo Hill Shimla


             जाखू हिल शिमला की सबसे ऊॅंची चोटी है। यहाँ से शिमला के खूबसूरत दृश्य और बर्फीली पहाड़ियाँ देखने को मिलती हैं। यह शिमला का प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह प्राकृतिक प्रेमियों और तीर्थयात्रियों के लिए भी लोकप्रिय स्थल है। यहाँ प्रसिद्ध जाखू मन्दिर स्थित है, जो बहुत प्राचीन है। यहाँ हनुमान की प्रतिमा स्थापित है। जिसे देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ती है।

2.6 क्राइस्ट चर्च शिमला Christ Church Shimla          Hindi

शिमला में घूमने की जगह।Shimla me Ghumne Ki Jagah
Christ Church Shimla


                रिज मैदान पर स्थित क्राइस्ट चर्च को शिमला का ताज भी कहा जाता है। क्योंकि ये दूर से देखने पर ताज की तरहा देखाइ देता है। यह उत्तर भारत का दूसरा सबसे पुराना चर्च है। क्राइस्ट चर्च को कर्नल जेटी बोयलियो ने 1844 में डिज़ाइन किया था। लेकिन इसका निर्माण 13 साल बाद 1857 में किया गया। इस ऐतिहासिक चर्च की खूबसूरती और कला बहुत ही अद्भुत है, जिसे देखने के लिए पर्यटक इसकी ओर आकर्षित होते हैं। अंग्रेजी़ शासनकाल में नियो गोथिक कला में बना यह चर्च आज भी शिमला की शान बना हुआ है।

2.7  समर हिल Summer Hill Shimla Hindi

शिमला में घूमने की जगह।Shimla me Ghumne Ki Jagah
Summer Hill Shimla 

 

               समर हिल शिमला का उप नगर भी है। इसे पाॅटर हिल भी कहा जाता है। कालका शिमला का रेलवे स्टेशन "समर हिल स्टेशन" यहीं पर स्थित है। इन पहाड़ियों पर सुन्दर देवदार और चीड़ के वृक्ष पाए जाते हैं। यह ऐतिहासिक महत्व भी रखता है। यह अपनी खूबसूरती और शांत वातावरण के कारण पर्यटकों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। घने पेड़ों के बीच से घुमावदार रास्ते पर चलना बहुत ही आनन्दित कर देता है। हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध "मैनोर्विल हवेली" और "हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय" समर हिल पर ही स्थित है।

2.8 चैल हिल स्टेशन शिमला  Chail Hill Station           Shimla Hindi  

शिमला में घूमने की जगह।Shimla me Ghumne Ki Jagah
Chail Hill Station Shimla

   

             चैल हिल स्टेशन शिमला का बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह शिमला से 44 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस हिल का निर्माण पटियाला के महाराजा भूपेन्द्र सिंह ने करवाया था। इस की खास बात यह है कि यहाँ दुनिया का सबसे ऊँचा क्रिकेट मैदान है। चैल हिल अपने खूबसूरत जंगलों की सुंदरता के लिए जाना जाता है।

2.9 नालदेहरा शिमला   Naldehra Shimla Hindi

शिमला में घूमने की जगह।Shimla me Ghumne Ki Jagah
Naldehra Shimla

 

                 नालदेहरा हिल शिमला का बहुत ही खूबसूरत और शांत हिल स्टेशन है। अगर आप शिमला आएं तो यहाँ आना न भूलें। यहाँ की खूबसूरती पर्यटकों का मन मोह लेती है। इस हिल स्टेशन की खोज लाॅर्ड कर्ज़न ने की थी। उनहे यह हिल स्टेशन इतना भाया कि उनहोंने यहाँ एक गोल्फ़ कोर्स बनाया। इस गोल्फ़ कोर्स में कई टूर्नामेंट हो चुके हैं। यह गोल्फ़ कोर्स प्रसिद्ध 9 होल का गोल्फ़ कोर्स है। 
            यहाँ एक नाग देवता का मन्दिर है, जिसके नाम पर नालदेहरा नाम पड़ा। बर्फ से ढ़के चीड़ और देवदार के वृक्षों यहाँ की खूबसूरती और बढ़ा देते हैं।

2.10 हिमाचल राज्य संग्रहालय Himachal State               Museum

शिमला में घूमने की जगह।Shimla me Ghumne Ki Jagah
Himachal State Museum


             पहाड़ की चोटी पर स्थित हिमाचल राज्य संग्रहालय अपनी पृष्ठभूमि एवं शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यह संग्रहालय क्षेत्र के चारों ओर विशाल लाॅन के साथ एक अद्वितीय विक्टोरियन युग शैली में निर्मित है। यह संग्रहालय कभी लाॅर्ड विलियम बेरेसफोर्ड का निवास स्थान था। आज़ादी के बाद कई सरकारी अधिकारियों का घर बन गई थी। 
            26 जनवरी 1974 को   ऐतिहासिक और पुरातात्विक कलाकृतियों को संजोय रखने के उद्देश्य से इसे संग्रहालय में बदल दिया गया। इस संग्रहालय की सबसे खास बात पुरातात्विक अवशेषों का संग्रह है। जिसमें हिमालय में रहने वाले लोगों की जीवनशैली और संस्कृति देखने को मिलेगी। इसके अलावा यहाँ राजस्थानी पेंटिंग, मुग़ल पेंटिंग, समकालीन पेंटिंग ,और धार्मिक पेंटिंग भी हैं।

2.11 दारनघाटी अभ्यारण शिमला  Daranghati                 Sanctuary Shimla Hindi

शिमला में घूमने की जगह।Shimla me Ghumne Ki Jagah
Daranghati Sanctuary Shimla

               यह अभ्यारण धौलाधार पर्वत पर स्थित है, जो एक मध्यवर्ती श्रृंखला है, यह हिमालय के मध्य में स्थित है। यह अभयारण्य समुद्र तल से 3000 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यह अभयारण्य देवदार आदि शंकुधारी पेड़ों से घिरा हुआ है। इस अभयारण्य में जंगली जानवरों की अविश्वसनीय विविधता पाई जाती है। जैसे कि भूरा भालू, फ्लाइंग फॅक्स, बार्किंग हिरन, गोराल, भारतीय खरगोश, हिमालयन आइबेक्स तेंदुआ, सीरो आदि जानवर पाए जाते हैं। 
             इस क्षेत्र का उपयोग रामपुर बुशहर के शाही परिवार द्वारा शिकार स्थल के रूप में किया जाता था। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

3. शिमला घूमने जाने का सही समय            Best Time to Visit in Shimla  

शिमला में घूमने की जगह।Shimla me Ghumne Ki Jagah
Shimla

                 शिमला में पूरे वर्ष किसी भी समय घूमा जा सकता है। यहाँ मानसून जुलाई से शुरू होता है और सितम्बर तक रहता है। मार्च से जून तक गर्मी का मौसम होता है, उस समय तापमान 20°C होता है। गर्मी की छुट्टियां मनाने वालों के लिए शिमला में यह समय बहुत उपयुक्त होता है। 
            नवम्बर से फरवरी तक सर्दी का मौसम होता है। इस समय शिमला बर्फ की चादर से ढ़का होता है। बर्फबारी का आनंद लेने के लिए यह समय उपयुक्त होता है। इस समय तापमान शून्य से भी नीचे चला जाता है।

4. शिमला में ठहरने के लिए स्थान                Where To Stay In Shimla



              वैसे तो शिमला में सभी प्रकार के सस्ते और मेंहगे, रिसोर्ट और होटल उपलब्ध है, जहाँ आप अपनी सुविधा के अनुसार ठहर सकते हैं। यहाँ कुछ ऐसे होटलों का सुझाव दिया गया है, जहाँ आप कम खर्च में ठहर सकते हैं।

  • आमंत्रण होम स्टे  Aamantran Home Stay
  • ऐक्सोटिक नेचुरल्स गेस्टहाउस Exotic

    Naturals Guest House
  • सर्किट हाउस Circuit House
  • पंचायत भवन Panchayat Bhawan

5. शिमला में प्रसिद्ध खाने के लिए स्थानीय भोजन Famous Local Food to Eat in Shimla



             शिमला में आप घूमने के साथ साथ यहाँ के भोजन का आनंद लेना न भूलें। शिमला के प्रसिद्ध भोजन इस प्रकार हैं,
5.1 धाम या हिमाचली थाली

धाम एक थाली है जिसमें दाल, राजमा, चावल, दही और कढ़ी जैसे लोकल फूड्स सर्व किया जाता है।

5.2 सिड्डू

यह शिमला की एक पाॅपूलर ब्रेड है, जिसे मटर, मूंगफली, अखरोट, पनीर के साथ बनाया जाता है। इसे दाल ,घी, हरी चटनी के साथ खाते हैं।

5.3 थुक्पा

इसमें नूडल्स को प्याज़, टमाटर, गाजर, पत्तागोभी के साथ तैयार किया जाता है। वहीं नाॅनवैज थुक्पा में चिकन और मीट दोनों का इस्तेमाल किया जाता है।

5.4 बाबरू

यह एक कचोड़ी है जिसे मैदे में दाल और मसाले डाल कर बनाया जाता है। और इसे इमली की चटनी के साथ सर्व किया जाता है।

5.5 मेश दाल

   यह डिश काली दाल को मसालों के साथ तैयार किया जाता है। काली दाल से बनने वाली इस डिश को शिमला और आस पास के क्षेत्र में माॅं की दाल के नाम से जाना जाता है

6. शिमला घूमने पर कितना खर्च आएगा       How much will it cost to             visit Shimla

पूरा शिमला आप 2 से 3 दिन में आसानी से घूम सकते हैं। 2 से 3 दिन घूमने का एक व्यक्ति का पूरा खर्च 4000 से 5000 तक आता है।

7. शिमला कैसे पहुंचे How to Reach        Shimla

7.1 फ्लाइट से शिमला कैसे पहुंचे:How to Reach             Shimla by Flight:



           अगर आप फ्लाइट से शिमला जाना चाहते हैं तो, जुब्बड़हट्टी शिमला का निकटतम हवाई अड्डा है। यह शिमला से 23 किलोमीटर दूर है। जुबब्ड़हट्टी के लिए दिल्ली और चंडीगढ़ से नीयमित उड़ाने हैं। यहाँ से आप टैक्सी से शिमला पहुँच सकते हैं।

7.2 सड़क मार्ग से शिमला कैसे पहुंचे:How to Reach Shimla by Road



             सड़क मार्ग से जाने का प्लान बना रहे हैं तो दिल्ली और चंडीगढ़ से सरकारी और प्राइवेट बसों का नीयमित संचालन होता है। दिल्ली से शिमला की दूरी 343 किलोमीटर तथा चंडीगढ़ से शिमला की दूरी 117 किलोमीटर है। अगर आप दिल्ली से जाना चाह रहे हैं तो आइ एस बी टी कश्मीरी गेट से रात भर लक्जरी बस मिल जाएं गी।

7.3 रेल मार्ग से शिमला कैसे पहुंचे:How to Reach             Shimla by Rail



              शिमला में एक रेल्वे स्टेशन है, यहाँ से कालका तक टाॅय ट्रेन चलती है। यह नैरोगेज रेलवे ट्रेक है, इसकी लम्बाई 96 किलोमीटर है जिसको तय करने में 7 घण्टे लग जाते हैं। कालका के लिए दिल्ली और चंडीगढ़ से बहुत सी ट्रेन चलती हैं।


और पढ़ें.... 


कोई टिप्पणी नहीं

इस मानसून में भारत में घूमने के लिए 5 रोचक टाइगर सफारी|Is Mansoon Me Bharat Me Ghoomne Ke Liye 5 Rochak Tiger Safari

                 भारत एक ऐसा देश है जो मुख्य रूप से टाइगर सफारी के लिए जाना जाता है| मानसून में इन टाइगर सफा...

Blogger द्वारा संचालित.