Header Ads

इस गर्मी में ऊटी की खूबसूरत वादियों में बिताएं सुकून के पल|Is Garmi Me Ooty Ki Khoobsurat Vadiyon Me Bitaen Sukoon Ke Pal

 

                 

इस गर्मी में ऊटी की खूबसूरत वादियों में बिताएं सुकून के पल|Is Garmi Me Ooty Ki Khoobsurat Vadiyon Me Bitaen Sukoon Ke Pal
Ooty

               दोस्तों गर्मी का मौसम चल रहा है और इस चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठन्डे एवं शांत वातावरण का रुख करते हैं |कुछ समय के लिए ही सही पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ सुकून के दो पल बिता सकें |हमारे देश भारत में कुछ ऐसे ही ठन्डे और प्राकृतिक वातावरण से भरपूर स्थान हैं, जहाँ लोग जाना चाहते हैं|हम बात कर रहे हैं ,एक खूबसूरत हिल स्टेशन ऊटी की |इस गर्मी में ऊटी की खूबसूरत वादियों में बिताएं सुकून के पल |
              ऊटी भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित एक बहुत खूबसूरत और सुरम्य स्थल है |यह नीलगिरी पहाड़ियों में बसा हिल स्टेशन है ,जो चीड़ और देवदार के वृक्षों,हरे घास के मैदानों ,चाय के बागान और ऊंची नीची पहाड़ियों से घिरा एक खूबसूरत पर्यटक स्थल है |अपनी इन्हीं प्राकृतिक सुन्दर्ताओं के कारण ऊटी पहाड़ों की रानी कहलाता है | ऊटी में घूमने के लिए बहुत से पर्यटन स्थल हैं ,जिनके बारे में हम यहाँ बात करने वाले हैं |

1. ऊटी में घूम ने के लिए प्रमुख पर्यटन स्थल Visit to Major Tourist Places in Ooty

इस गर्मी में ऊटी की खूबसूरत वादियों में बिताएं सुकून के पल|Is Garmi Me Ooty Ki Khoobsurat Vadiyon Me Bitaen Sukoon Ke Pal
Ooty

ऊटी में अनेक खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं ,इस लेख में हम आपको ऊटी के प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में बताने जा रहे हैं |

1.1. नीलगिरी पर्वत रेलवे ऊटी Nilgiri Mountain Railway Ooty In Hindi

इस गर्मी में ऊटी की खूबसूरत वादियों में बिताएं सुकून के पल|Is Garmi Me Ooty Ki Khoobsurat Vadiyon Me Bitaen Sukoon Ke Pal
 Nilgiri Mountain Railway Ooty 

          नीलगिरी पर्वत रेलवे एक विश्व धरोहर स्थल है |इसका निर्माण अंग्रेजों द्वारा सन 1908 में किया गया था |यह एक टॉय ट्रेन है ,जो 46 किलोमीटर की दूरी तय कर पांच घंटे में ऊटी पहुँचती है |इस ट्रेन की यात्रा मैट्टूपालयम से आरम्भ होती है और कुछ खूबसूरत स्थानों से होते हुए ऊटी पहुँचती है |यह ट्रेन खूबसूरत घने जंगलों ,सुरंगों और विभिन्न प्रकार के जिव जंतुओं ,वनस्पतियों के बीच से होकर गुज़रती है |इस ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्री इस यात्रा का और प्राकृतिक सुन्दरता का भरपूर आनंद लेते हैं |यह टॉय ट्रेन 300 फिट की ऊँचाई से लेकर 7200 फिट की ऊँचाई तक सफर तय करती है |

और पढ़ें :

दार्जीलिंग में घूमने की सबसे खूबसूरत जगह कौन सी हैं |Darjeeling Me Ghumne Ki Sabse Khoobsurat Jagah Kon Si Hain

1.2. ऊटी झील Ooty Lake In Hndi

इस गर्मी में ऊटी की खूबसूरत वादियों में बिताएं सुकून के पल|Is Garmi Me Ooty Ki Khoobsurat Vadiyon Me Bitaen Sukoon Ke Pal
Ooty Lake

             ऊटी झील प्राकृतिक सुन्दरता के दीवाने और शान्ति के साथ समय व्यतीत करने वालों के लिए एक बहुत ही खूबसूरत और यादगार पिकनिक स्थल है |यह एक कृत्रिम झील है ,जिसका निर्माण जॉन सुलिवन ने 1824 ने किया था |इस झील की लम्बाई 2.5 किलोमीटर है |खूबसूरत और सुरम्य पहाड़ियों से घिरी यह झील नौका विहार के लिए एक अच्छा स्थान है |पर्यटक इस झेल में नाव में बैठकर आस पास की प्राकृतिक सुन्दरता का आनंद ले सकते हैं |झील के चारों और बाज़ार भी लगता है ,जहाँ स्थानीय वस्तुओं की बिक्री की जाती है |

1.3. डोड्डाबेट्टा चोटी ऊटी Doddabetta Peak Ooty In Hindi

इस गर्मी में ऊटी की खूबसूरत वादियों में बिताएं सुकून के पल|Is Garmi Me Ooty Ki Khoobsurat Vadiyon Me Bitaen Sukoon Ke Pal
Doddabetta Peak Ooty

            डोड्डाबेट्टा चोटी यह दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी है ,इसकी ऊँचाई 8,606 फिट है |ऊटी से इस चोटी की दूरी 10 किलोमीटर है |यह पर्यटकों का मुख्य आकर्षण का केंद्र है ,नीलगिरी पर्वत के खूबसूरत और लुभावने द्रश्य सैलानियों को अपनी और आकर्षित करते हैं |खासतोर पर ट्रेकिंग के लिए यह अच्छा स्थान माना जाता है |इस चोटी के शीर्ष पर एक दूरबीन घर भी है ,जिसमे लगी दूरबीनों के द्वारा चोटी के मनोरम द्रश्यों को देखा जा सकता है | डोड्डाबेट्टा चोटी पर मौसम विज्ञान वेधशाला भी स्थित है |

और पढ़ें :

भारत का यह द्वीप मालदीव और थाईलैंड से भी अधिक खूबसूरत। Bharat ka Yeh Island Maldive Or Thailand Se Bhi Adhik Khubsurat

1.4. डियर पार्क ऊटी Dear Park Ooty In Hindi

इस गर्मी में ऊटी की खूबसूरत वादियों में बिताएं सुकून के पल|Is Garmi Me Ooty Ki Khoobsurat Vadiyon Me Bitaen Sukoon Ke Pal
Dear Park Ooty

            डियर पार्क ऊटी का एक पर्यटन स्थल है , ऊटी झील से इसकी दूरी 2 किलोमीटर है |यह पार्क प्राकृतिक और वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक आकर्षक स्थल है |इस पार्क को 1986 में स्थापित किया गया था|यह पार्क 22 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है |यह पार्क प्रमुख वन्यजीव अभ्यारणों में से एक है |इस पार्क में पर्यटकों को हिरणों की विभिन्न प्रजातियाँ देखने को मिलती हैं |

1.5. मुकुर्थी नेशनल पार्क ऊटी Mukurthi National Park Ooty In Hindi

इस गर्मी में ऊटी की खूबसूरत वादियों में बिताएं सुकून के पल|Is Garmi Me Ooty Ki Khoobsurat Vadiyon Me Bitaen Sukoon Ke Pal
Mukurthi National Park Ooty

             यह ऊटी का बहुत सुन्दर पर्यटन स्थल है |यह अपनी प्राकृतिक सुन्दरता और मनमोहक द्रश्यों के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है |नीलगिरी पठार में स्थित यह नेशनल पार्क सबसे अधिक देखे जाने वाले पार्कों में से एक है |यह पार्क यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शुमार है |इस पार्क कई प्रकार के जंगली जानवर जैसे तेंदुआ ,जंगली कुत्ते ,हिरन ,सियार आदि शामिल हैं |इसके अलावा यह पार्क कई प्रकार के परिंदों का भी घर है |यह नेशनल पार्क 80 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है |

और पढ़ें : 

Kashmir me Ghumne ki Jagah। कश्मीर में घूमने की जगह

1.6. रोज़ गार्डन ऊटी  Rose Darden Ooty In Hindi

इस गर्मी में ऊटी की खूबसूरत वादियों में बिताएं सुकून के पल|Is Garmi Me Ooty Ki Khoobsurat Vadiyon Me Bitaen Sukoon Ke Pal
 Rose Darden Ooty

             ऊटी में घूमने लायक एक और खूबसूरत स्थल है ,रोज़ गार्डन | राज्य सरकार द्वारा बनाया गया यह गार्डन 4 हेक्टेअर भूमि पर स्थित है |इस गार्डन में 20 हज़ार से अधिक प्रकार के गुलाब के पौधे लगाए गए हैं |यहाँ आकर आप अनेक प्रकार के गुलाब के फूलों का आनंद ले सकते हैं और सुकून के कुछ पल बिता सकते हैं |इस गार्डन में आप फूलों के साथ फोटोग्राफी भी कर सकते हैं |

1.7. वैक्स वर्ल्ड ऊटी Wax World Ooty In Hindi

इस गर्मी में ऊटी की खूबसूरत वादियों में बिताएं सुकून के पल|Is Garmi Me Ooty Ki Khoobsurat Vadiyon Me Bitaen Sukoon Ke Pal
Wax World Ooty 

            ऊटी में वैक्स वर्ल्ड एक दार्शनिक स्थल है |यह शहर से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है |यह एक प्रकार का वैक्स म्यूज़ियम है ,जिसमे मदर टेरेसा ,महात्मा गांधी ,गोपाल कृष्ण गोखले ,बाल गंगा घर तिलक ,ऐ .पी .जे . अबुल कलाम जैसे महान व्यक्तियों की वैक्स से बनी मूर्तियाँ स्थित हैं |इसके साथ ही यहाँ के स्थानीय लोगों की जीवन शैली को प्रदर्शित किया गया है |

और पढ़ें :

माण्डू में घूमने के लिए 10 खूबसूरत स्थल। Mandu me Ghumne ke liye 10 Khubsurat sthal

1.8. सुई व्यू हिल पॉइंट (रॉक व्यू पॉइंट ) Needle View Hillpoint (Rock View Point)

इस गर्मी में ऊटी की खूबसूरत वादियों में बिताएं सुकून के पल|Is Garmi Me Ooty Ki Khoobsurat Vadiyon Me Bitaen Sukoon Ke Pal
 Needle View Hillpoint

            सुई व्यू हिल पॉइंट ऊटी में स्थित एक दार्शनिक स्थल है ,यह स्थान ट्रेकिंग के लिए ख़ास स्थल है |यह गुडालुर से 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है ,गुडालुर से ऊटी की दूरी 51 किलोमीटर है |इस व्यू पॉइंट से 360 डिग्री पर प्राकृतिक द्रश्यों को देखा जा सकता है |जो की बहुत ही मनोरम और सुख दाई प्रतीत होता है |

1.9. बोटैनिकल गार्डन ऊटी Botanical Garden Ooty In Hindi

इस गर्मी में ऊटी की खूबसूरत वादियों में बिताएं सुकून के पल|Is Garmi Me Ooty Ki Khoobsurat Vadiyon Me Bitaen Sukoon Ke Pal
Botanical Garden Ooty

            बोटैनिकल गार्डन ऊटी का सबसे खूबसूरत स्थान है |यह गार्डन 22 हेक्टेअर क्षेत्र में फैला है |बोटैनिकल गार्डन में 650 से अधिक फूलों और पेड़ों की प्रजाति पाई जाती हैं |इस गार्डन में एक 20 मिलियन वर्ष पुराना जीवाश्म वृक्ष है ,जो की मुख्य आकर्षण का केंद्र है |इसके अलावा यहाँ तोडा जनजाति भी निवास करती है |यहाँ इनकी जीवन शैली और संस्कृति को देखा जा सकता है |

और पढ़ें :

ओरछा क्यों फेमस है? Orchha Kyu Famous Hai?

1.10. तोडा हट्स ऊटी Toda Huts Ooty In Hindi

इस गर्मी में ऊटी की खूबसूरत वादियों में बिताएं सुकून के पल|Is Garmi Me Ooty Ki Khoobsurat Vadiyon Me Bitaen Sukoon Ke Pal
Toda Huts Ooty

           तोडा हट्स ऊटी का सबसे आकर्षक दर्शनीय स्थल है |यह तोडा जनजाति के लोगों द्वारा बनाई गई झोपड़ियाँ हैं ,जो की इनका निवास स्थान है |यह एक प्रकार की स्वदेशी जनजाति है |यह झोपड़ियाँ अर्ध बेलनाकार आकार में बनाई गई हैं |इन झोपड़ियों में खिड़कियाँ नहीं होती है ,केवल एक दरवाज़ा होता है जहाँ से प्रवेश किया जाता है |यह जनजाति अपने जीवन यापन के लिए मवेशी और खेती पर निर्भर हैं |

1.11. कामराज सागर झील ऊटी Kamraj Sagar Lake Ooty In Hindi

इस गर्मी में ऊटी की खूबसूरत वादियों में बिताएं सुकून के पल|Is Garmi Me Ooty Ki Khoobsurat Vadiyon Me Bitaen Sukoon Ke Pal
 Kamraj Sagar Lake Ooty

            कामराज सागर झील ओटी का सबसे लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट है |यह हरे भरे जंगलों से घिरी एक बहुत खूबसूरत झील है ,जो की ऊटी से इसकी दूरी 10 किलोमीटर है |यह एक सुन्दर और शांत जगह है ,जहाँ आप शांत माहोल में सुकून के कुछ पल बिता सकते हैं |यह पर्यटकों के लिए मछली पकड़ने का अच्छा स्थान है |

2. ऊटी घूमने जाने का अच्छा समय  Good Time to Visit Ooty

इस गर्मी में ऊटी की खूबसूरत वादियों में बिताएं सुकून के पल|Is Garmi Me Ooty Ki Khoobsurat Vadiyon Me Bitaen Sukoon Ke Pal
Ooty

          पूरे वर्ष में कभी भी ऊटी घूमा जा सकता है |अक्टूबर से फरवरी के बीच का समय सर्दियों का होता है ,इस ऊटी का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस हो जाता है |बर्फ़बारी के शोकीन पर्यटक इस समय ऊटी जा सकते हैं |जुलाई से सितम्बर तक यहाँ भारी वर्षा होती है |मार्च से जून तक का समय ऊटी घूमने के लिए आदर्श समय माना जाता है |इस समय जब पूरे भारत में तेज़ गर्मी पड़ती है ,उस समय ऊटी का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस होता है |इस समय ऊटी घूमने में परिशानियों का सामना नहीं करना पड़ता |

और पढ़ें :

.India Ka Switzerland।इंडिया का स्विट्जरलैंड

3. ऊटी कैसे पहुंचें How To Reach Ooty

              ऊटी पहुँचने के लिए सभी साधन बस ,ट्रेन ,हवाई जहाज़ आदि उपलब्ध हैं |आप अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी मार्ग का चयन कर सकते हैं |ज्यादातर पर्यटक सड़क मार्ग से यात्रा करना पसंद करते हैं |क्योकि ऊटी की घुमावदार सड़कों से गुजरना काफी रोमांचक लगता है |

3.1 हवाई मार्ग से ऊटी कैसे पहुंचे How To Reach Ooty By Air

             कोयम्बटूर एयरपोर्ट ऊटी का सबसे निकटतम हवाई अड्डा है |यह ऊटी से 85 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है |कोयम्बटूर एयरपोर्ट देश के सभी बड़े हवाई अड्डों से जुड़ा हुआ है|आप हवाई मार्ग से आसानी से ऊटी पहुँच सकते हैं |हवाई अड्डा पहुँचने के बाद आप बस ,टेक्सी के माध्यम से ऊटी पहुँच सकते हैं |

3.2 रोड मार्ग से ऊटी कैसे पहुंचे How To Reach Ooty By Road

               ऊटी भारत के बड़े शहरों से रोड राष्टीय राज मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है |राज्य सड़क परिवहन निगम की बसें एवं कुछ लक्ज़री बसें ओटी के लिए चलती हैं |आप इन बसों के माध्यम से ऊटी आसानी से पहुँच सकते हैं |

3.3 रेल मार्ग से ऊटी कैसे पहुंचें How To Reach Ooty By Train


          ऊटी से 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मेट्टूपलयम रेलवे स्टेशन ऊटी का सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन है |यह स्टेशन राज्य एवं देश के बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है|स्टेशन पहुँचने के बाद आप बस या टेक्सी से ऊटी पहुँच सकते हैं |

FAQ

Q.1. ऊटी में देखने लायक सबसे आकर्षक स्थल कौन सा है?

Ans. ऊटी में देखने लायक सबसे आकर्षक स्थल बोटनिकल गार्डन में स्थित एक फॉसिल ट्री है ,यह                लगभग 20 मिलियन वर्ष पुराना है |

Q.2. ऊटी की यात्रा में कितना खर्च आता है?

Ans. एक व्यक्ति के ऊटी घूमने का खर्च लगभग 20000 हज़ार रूपए आता है |

Q.3. ऊटी कितने दिन में घूमा जा सकता है?

Ans. अगर आप एडवेंचर का आनंद लेना चाहते हैं तो अपनी कार या बाइक से ऊटी घूम सकते हैं |ऊटी           घूमने में आपको कम से कम 2-3 दिन चाहिए |

 

कोई टिप्पणी नहीं

इस मानसून में भारत में घूमने के लिए 5 रोचक टाइगर सफारी|Is Mansoon Me Bharat Me Ghoomne Ke Liye 5 Rochak Tiger Safari

                 भारत एक ऐसा देश है जो मुख्य रूप से टाइगर सफारी के लिए जाना जाता है| मानसून में इन टाइगर सफा...

Blogger द्वारा संचालित.