Header Ads

जूनागढ़ किला बीकानेर। राजस्थान का ज़ेवर। Junagarh Fort Bikaner । Rajasthan ka Zaiver

             

जूनागढ़ किला बीकानेर। राजस्थान का ज़ेवर। Junagarh Fort Bikaner । Rajasthan ka Zaiver
जूनागढ़ किला

               Junagarh Fort भारत के राजस्थान राज्य के शहर में स्थित एक बहुत ही भव्य और शानदार संरचना है। जूनागढ़ किला राजस्थान का ज़ेवर कहलाता है। यह राजस्थान के प्रमुख और सबसे खूबसूरत किलों में से एक है। इस किले की खास बात यह है कि यह पहाड़ पर नहीं बनाया गया है। 

         इस किले पर कई आक्रमण हुए लेकिन कोई जीत नहीं पाया। इस किले को मूलरूप से चिंतामणि और बीकानेर किले के नाम से जाना जाता था। 20वीं सदी की शुरुआत में इस किले का नाम बदलकर जूनागढ़ किला रखा गया था। बीकानेर शहर किले के आसपास ही बनाया गया है। इस किले की भव्यता और साहित्यिक शैली लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है।  प्रति वर्हष ज़ारों पर्यटक यहाँ घूमने आते हैं।


1. जूनागढ़ किले का इतिहास : History of  Junagarh Fort in Hindi

जूनागढ़ किला बीकानेर। राजस्थान का ज़ेवर। Junagarh Fort Bikaner । Rajasthan ka Zaiver
जूनागढ़ किला

              शहर की स्थापना से पहले यह इलाका थार रेगिस्तान का हिस्सा था। उस समय यह इलाका "जंगलदेश" के नाम से जाना जाता था। जंगलदेश के स्थान पर ही राव बीका ने 1472 में बीकानेर शहर की स्थापना की। शहर का नाम इन्ही के नाम पर रखा गया। राव बीका ने शहर के पास ही 1478 में एक पत्थर का किला बनवाया था। जिसे बीकानेर  किले का नाम से जाना जाता है। इस प्रकार बीकानेर शहर और किले का इतिहास राव बीका से शुरू हुआ। लगभग 100 वर्ष बाद बीकानेर शहर का नवीनीकरण बीकानेर शहर के छटे शासक राजा राय सिंह द्वारा किया गया। जिन्होंने 1571 से 1611 तक शासन किया। 

        

जूनागढ़ किला बीकानेर। राजस्थान का ज़ेवर। Junagarh Fort Bikaner । Rajasthan ka Zaiver
जूनागढ़ किला

         इन्होंने मुगल साम्राज्य की अधीनता स्वीकार कर ली। इन्हें गुजरात और बुरहानपुर की जागीरें उपहार में दी गईं। इन जागीरों से मिले बड़े पैमाने पर राजस्व से एक समतल भूमि पर जूनागढ़ किले का निर्माण किया गया। इस किले का निर्माण कार्य 1589 में शुरू हुआ और 1594 में पूरा हुआ। राजा राय सिंह जी कला एवं वास्तुकला के विशेषज्ञ थे। जूनागढ़ किले में उनके द्वारा बनाये गये स्मारकों को देखने से  पता चलता है। इस प्रकार बीकानेर किला एक मिश्रित संरचना और वास्तुकला का उत्कृष्ट उदाहरण है।

और पढ़ें:जैसलमेर फोर्ट।दुनिया के सबसे बडे़ रेगिस्तान में बना किला।Jaisalmer Fort।Duniya ke Sabse Bade Registan Me Bana Kila


2. जूनागढ़ किले की वास्तुकला:  Architecture of Junagarh Fort        in Hindi

जूनागढ़ किला बीकानेर। राजस्थान का ज़ेवर। Junagarh Fort Bikaner । Rajasthan ka Zaiver
जूनागढ़ किला अन्दर का दृश्य


            जूनागढ़ किला राजस्थान के सबसे खूबसूरत किलों में से एक है। किले की वास्तुकला में कई शैलियों का मिश्रण देखने को मिलता है। यह किला राजपूत, मुगल और राजस्थानी शैली पर बनाया गया है। यह किला समतल भूमि पर बना उत्कृष्ट वास्तुकला का एक प्रतीक है। इस किले का हर एक कोना बड़ी खूबसूरती से सजाया गया है। इस किले पर शासन करने वाले शासकों ने समय-समय पर महलों का निर्माण किया।

             जूनागढ़ किला 1078 गज लंबाई वाली एक आयताकार संरचना है। यह किला 63119 वर्ग गज के क्षेत्र में फैला हुआ है। पहले इस किले की जगह पर एक पत्थर का किला बनाया गया था, जो अब असतित्व में नहीं रहा। किले की प्रमुख विशेषता लाल और सुनहरे रंग के बलुआ पत्थर से की गई पत्थर की नक्काशी है। महलों के आंतरिक भाग को पारंपरिक राजस्थानी शैली से सजाया और चित्रित किया गया है। 



जूनागढ़ किला बीकानेर। राजस्थान का ज़ेवर। Junagarh Fort Bikaner । Rajasthan ka Zaiver
जूनागढ़ किला


            जूनागढ़ किले में बड़ी संख्या में कमरे हैं। क्योंकि प्रत्येक राजा अपने लिये एक अलग कक्ष का निर्माण करवाता था। किला परिसर में कई प्रकार की स्थापत्य शैली देखने को मिलती है। इस कारण इसे समग्र शैली का सच्चा चित्रण कहा जाता है। दुश्मनों के हमले का मुकाबला करने के लिए किला 13 बुर्जों और सात द्वारों के साथ सुरक्षित है।

               जूनागढ़ किले के अंदर बनी संरचनाएं महल और मंदिर हैं। जो लाल बलुआ पत्थर और संगमरमर से बनाए गए हैं। महलों को उनके विभिन्न आंगनों, बालकनियों, कियोस्क और खिड़कियों के साथ सुरम्य बनाया गया है। यह किला राजस्थान के इतिहास के महाराजाओं की भव्य जीवन शैली को दर्शाता है। 

और पढ़ें: ओरछा क्यों फेमस है? Orchha Kyu Famous Hai?



3. जूनागढ़ किला संग्रहालय : Junagarh Fort Museum in Hindi

जूनागढ़ किला बीकानेर। राजस्थान का ज़ेवर। Junagarh Fort Bikaner । Rajasthan ka Zaiver
जूनागढ़ किला संग्रहालय

               जूनागढ़ किले के अंदर एक  संग्रहालय स्थापित है, जिसे जूनागढ़ किला संग्रहालय कहा जाता है। यह संग्रहालय 1961 में डाॅ. करणी सिंह द्वारा स्थापित किया गया था। 

जूनागढ़ किला बीकानेर। राजस्थान का ज़ेवर। Junagarh Fort Bikaner । Rajasthan ka Zaiver
जूनागढ़ किला संग्रहालय

            इस संग्रहालय में संस्कृत और फ़ारसी पांडू लिपियां, चित्र, गहने, शाही पोशाक, फरमान (शाही आदेश), चांदी के बर्तन, युध्द ड्रम प्रदर्शित हैं। इसके अलावा यहां मध्ययुगीन हथियारों को भी प्रदर्शित किया गया है। 

और पढ़ें: माण्डू में घूमने के लिए 10 खूबसूरत स्थल। Mandu me Ghumne ke liye 10 Khubsurat sthal


4. जूनागढ़ किले के अंदर स्थित दर्शनीय स्थल : Site Seeing Places Inside  Junagarh Fort in Hindi


          जूनागढ़ किले के अंदर कई खूबसूरत महल और मंदिर स्थित हैं, जिनमें अलग-अलग राजाओं ने अपने शासनकाल में बनवाए थे।


4.1 करण महल

जूनागढ़ किला बीकानेर। राजस्थान का ज़ेवर। Junagarh Fort Bikaner । Rajasthan ka Zaiver
करण महल


          इस महल का निर्माण राजा करण सिंह जी ने 1680 में मुगल सम्राट औरंगजेब पर अपनी जीत की खुशी पर किया था। इस महल में खूबसूरत बागीचे होने के कारण यह महल सबसे उत्कृष्ट महलों में से एक है। इसमें रंगीन कांच के खिड़कियां, पत्थर और लकड़ी के बांसुरीदार स्तंभों से निर्मित जटिल  बालकनियाँ हैं।

और पढ़ें: उदयपुर में घूमने की जगह। Udaipur me Ghumne ki Jagah

4.2 फूल महल

जूनागढ़ किला बीकानेर। राजस्थान का ज़ेवर। Junagarh Fort Bikaner । Rajasthan ka Zaiver
फूल महल


       इतिहासकारों के अनुसार फूल महल जूनागढ़ किला का सबसे पुराना महल है। इस महल का निर्माण राजा राय सिंह जी ने करवाया था।


4.3 चन्द्र महल

चंद्र महल


           यह महल किले का सबसे नक्काशीदार , भव्य और सुंदर महल है। इस महल में सोने की परत चढ़ाई गई देवी देवता और कीमती पत्थरों से बनी पेंटिंग हैं। शाही शयनकक्ष में शीशे की नक्काशी की गई है।

 

4.4 अनूप महल

जूनागढ़ किला बीकानेर। राजस्थान का ज़ेवर। Junagarh Fort Bikaner । Rajasthan ka Zaiver
अनूप महल


             यह काफी भव्य और बहुमंज़िला महल है। इस महल का उपयोग राज्य के मुख्यालय के रूप में किया जाता था। इस महल का फर्श इतालवी टाइल्स द्वारा बनाया गया है। खिड़कियां जालीदार और खूबसूरत बालकनियां हैं। 

जूनागढ़ किला बीकानेर। राजस्थान का ज़ेवर। Junagarh Fort Bikaner । Rajasthan ka Zaiver
फर्श पर लगी टाइल


       छतों को अलंकृत लकडियों के साथ बनाया गया है। इस महल में सोने की पत्ती वाली पेंटिंग भी हैं। इस महल को सबसे भव्यतम वास्तुकला में से एक माना जाता है।


4.5 गंगा महल

जूनागढ़ किला बीकानेर। राजस्थान का ज़ेवर। Junagarh Fort Bikaner । Rajasthan ka Zaiver
गंगा महल


      इसका निर्माण राजा गंगा सिंह ने 20वीं सदी में कराया था। 1887 से 1943 तक 56 वर्ष तक शासन किया। गंगा महल को इस समय संग्रहालय में बदल दिया गया है।


4.6 बादल महल

जूनागढ़ किला बीकानेर। राजस्थान का ज़ेवर। Junagarh Fort Bikaner । Rajasthan ka Zaiver
महल में लगा झूला


         बादल महल का निर्माण, अनूप महल का विस्तार करके किया गया है। इसमें बीकानेर के महाराजाओं को सम्मान देते हुए तसवीरे हैं। इस महल की दीवारें बारिश के बादलों के बीच हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरों को दर्शाती हैं।

और पढ़ें: चित्तौड़गढ़ में घूमने की जगह। Chittorgarh me Ghumne ki Jagah


5. जूनागढ़ किले के द्वार : Junagarh Fort  Gate in Hindi

जूनागढ़ किला बीकानेर। राजस्थान का ज़ेवर। Junagarh Fort Bikaner । Rajasthan ka Zaiver
जूनागढ़ किला द्वार

           जूनागढ़ किले में प्रवेश के लिए 7 दरवाजे हैं। जिसमें करण पोल मुख्य प्रवेश द्वार है। करण पोल पूर्व की दिशा में होने के कारण इसे सूरज पोल भी कहा जाता है। द्वार के प्रवेश द्वार पर लाल पत्थर की महावत के साथ दो हाथियों की मूर्तियां प्राहरी की तरह खड़ी हैं। इसके अलावा अन्य द्वार दौलत पोल, चांद पोल और फतह पोल हैं। दौलत पोल पर उन महिलाओं के हाथों के 41 निशान हैं, जिनके पति युद्ध में मारे गए और उन्होंने अपने पति की चिता पर सती कर ली थी।


6. जूनागढ़ किला घूमने का सबसे अच्छा समय - Best Time to Visit Junagarh Fort Bikaner in Hindi

जूनागढ़ किला बीकानेर। राजस्थान का ज़ेवर। Junagarh Fort Bikaner । Rajasthan ka Zaiver
जूनागढ़ किला

         अगर आप जूनागढ़ किला घूमने का प्लान बना रहे हैं तो बता दें कि गर्मियों के दिनों में यहां तापमान अधिक होने का कारण घूमना उचित नहीं है। सर्दियों का मौसम यहाँ घूमने के लिए अच्छा माना जाता है। आप अक्टूबर से मार्च तक जूनागढ़ किला घूमने जा सकते हैं।

और पढ़ें: मैसूर में घूमने की जगह।Mysore me Ghumne Ki Jagah


7. जूनागढ़ किले में घूमने का समय: Junagarh Fort Timing

प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:30 बजे तक

8. जूनागढ़ किले में प्रवेश शुल्क :  Junagarh Fort Entry Fee

भारतीयों के लिए: 50 रु.
विदेशियों के लिए: 300 रु.

9. जूनागढ़ किला कैसे पहुंचे: How to Reach Junagarh Fort in Hindi


         जूनागढ़ किले का आस-पास में फैला हुआ बीकानेर शहर भारत के सभी बड़े शहरों से रेल मार्ग और सड़क मार्ग से जुड़ा है। आप कोई भी साधन से बीकानेर शहर पहुंच सकते हैं।


10. जूनागढ़ किला हवाई जहाज से कैसे पहुंचे: How to Reach Junagarh          Fort By Plane in Hindi

             अगर आप जूनागढ़ किला हवाई जहाज से जाना चाहते हैं, तो बता दें कि यहां का सबसे हवाई अड्डा जोधपुर है। जो कि बीकानेर शहर से 256 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आप फ्लाइट से जोधपुर शहर तक पहुंच सकते हैं। यहां से आप बस या टैक्सी के माध्यम से बीकानेर पहुंच सकते हैं। शहर से किले की दूरी 1.5 किलोमीटर है।


11. रोड मार्ग से जूनागढ़ किला कैसे पहुंचे: How to Reach Junagarh Fort By Road in Hindi

            बीकानेर शहर भारत के बड़े शहरों जैसे, उदयपुर, जोधपुर, दिल्ली, आगरा आदि शहरों तक सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। इन शहरों से आप बस या टैक्सी के माध्यम से यात्रा कर बीकानेर पहुँच सकते हैं।


12. रेल मार्ग से जूनागढ़ किला कैसे पहुंचे: How to Reach Junagarh Fort  By Train in Hindi

            यदि आप रेल मार्ग से जूनागढ़ किला जाना चाहते हैं तो, बीकानेर शहर दिल्ली, जोधपुर, जयपुर, आगरा आदि शहरों से रेल मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। आप आसानी से रेल मार्ग से जूनागढ़ किला पहुंच सकते हैं।


13. FAQs
Q. 1. बीकानेर शहर का निर्माण किसने और कब किया था? 
        
 Ans. बीकानेर शहर का निर्माण राव बीका द्वारा 1478 में किया गया था।

 Q. 2. जूनागढ़ किले का दूसरा नाम क्या है?

Ans. जूनागढ़ किले का दूसरा नाम चिंतामणि है।

Q. 3. जूनागढ़ किले की प्रसिद्ध चीज़ क्या है?

Ans. जूनागढ़ किला सबसे प्रसिद्ध किला है, जिसके अंदर
         चंद्र महल बना हुआ है, जो सबसे खूबसूरत महल है।


कोई टिप्पणी नहीं

दार्जीलिंग में घूमने की सबसे खूबसूरत जगह कौन सी हैं |Darjeeling Me Ghumne Ki Sabse Khoobsurat Jagah Kon Si Hain

  Darjeeling                   भारत एक ऐसा देश है ,जो अपने अन्दर अनेकों खूबसूरत प्राकृतिक स्थलों को समेटे हुए है|आप भारत के किसी भी कोने में...

Blogger द्वारा संचालित.