उदयपुर में घूमने की जगह। Udaipur me ghumne ki jagah
![]() |
Udaipur |
उदयपुर राजस्थान राज्य का एक खूबसूरत शहर है। यह राजस्थान का प्रमुख पर्यटक स्थल है। उदयपुर अपने इतिहास, सांस्कृति, झीलों और खूबसूरत महलों के लिए प्रसिद्ध है। उदयपुर में घूमने की जगह बहुत सुन्दर हैं,इसलिए इसे पूर्व का वेनिस भी कहा जाता है। अपनी झीलों के कारण इसे झीलों का शहर भी कहा जाता है। उदयपुर सिसोदिया राजवंश द्वारा शासित मेवाड़ की राजधानी रहा है।
![]() |
Udaipur |
यह शहर अरावली पर्वत श्रृंखला से घिरा हुआ है, यह पर्वत श्रृंखला इस शहर की खूबसूरती को और बढ़ा देती हैं। उदयपुर की स्थापना महाराणा उदयसिंह द्वारा की गई थी। राजवंश के अधीन कई शासकों द्वारा समय समय पर उदयपुर का निर्माण किया गया। इसका समृद्ध इतिहास कई राज्यों से उदयपुर को अलग बनाता है। यही कारण है कि पर्यटक उदयपुर की ओर खिचे चले आते हैं।
1. उदयपुर का इतिहास History of Udaipur in Hindi
उदयपुर की स्थापना 1553 में अखातीज के दिन महाराणा उदयसिंह द्वारा कि गई थी। महाराणा उदयसिंह महाराणा प्रताप के पिता थे। चित्तौड़गढ़ दुर्ग से मैवाड़ का संचालन करते थे। बाद में उन्होंने उदयपुर को मैवाड़ की राजधानी बना लिया। उदयपुर का पहला महल मोती महल को माना जाता है। यह महल अब खंडहर हो चुका है।
और पढ़ें: Jaipur me Ghumne ki Jagah
चित्तौड़गढ़ उस समय मुग़लों के आक्रमण से घिरा हुआ था। चित्तौड़गढ़ को मुग़लों के आक्रमण से बचाने के लिए राजधानी को कहीं ओर सुरक्षित स्थान पर बनाऐ जाने का विचार महाराणा उदयसिंह के मन में आया।उन्होंने यह बात अपने सामन्तों और मंत्रियों के समक्ष रखी, जिसका सभी ने समर्थन किया। इसके लिए उनहोंने एक सुरक्षित स्थान की तलाश शुरू की। जिस स्थान पर मोती महल है, उस स्थान का चयन किया गया। इस प्रकार 1553 में उदयपुर का पहला महल मोती महल का निर्माण कार्य आरम्भ हुआ।
2. उदयपुर में घूमने की जगह Udaipur me Ghumne ki Jagah in Hindi
2.1. पिछोला झील उदयपुर Pichola Lake Udaipur in Hindi
![]() |
Pichola Lake Udaipur |
पिछोला झील उदयपुर की कृत्रिम झील है। उदयपुर के पश्चिम में स्थित पिछोली गाँव के निकट इस झील का निर्माण 14 वीं शताब्दी के अन्त में राणा लखा के शासन काल में पीछू बंजारे ने कराया था। महाराणा उदयसिंह ने जब उदयपुर शहर की स्थापना की तब इस झील का विस्तार उनके द्वारा कराया गया था। इस झील में दो द्वीप हैं, जिन पर महल का निर्माण कराया गया है।
यह उदयपुर की सबसे बड़ी झील है। यह बहुत खूबसूरत झील है। शाम के समय में यह झील सुनहरे रंग में डूबी हुई देखाई देती है। इस झील में आप बोटिंग का भी मज़ा ले सकते हैं। यह झील अपने मनमोहक दृश्य और सुन्दरता से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है।
2.2. सिटी पैलेस उदयपुर City Palace Udaipur in Hindi
![]() |
City Palace Udaipur |
उदयपुर में स्थित सिटी पैलेस का निर्माण 16 वीं शताब्दी में राजा उदयसिंह द्वितीय द्वारा किया गया। उसके बाद समय समय पर राजा उदयसिंह के वंशजों द्वारा इस महल का निर्माण किया गया। यह पिछोला झील के किनारे पर बनाया गया है। सिटी पैलेस साहित्य और वास्तुकला का अद्भुत नमूना है। इसके द्वार, स्तम्भ, दीवारें, गलियारे और छतरियां इसकी अद्भुत कला का प्रतीक हैं। इस खूबसूरत महल को देखने के लिए पर्यटक इसकी ओर आकर्षित होते हैं।
और पढ़ें: चित्तौड़गढ़ में घूमने की जगह। Chittorgarh me Ghumne ki Jagah
2.3. बागोर की हवेली उदयपुर Bagore ki Haveli in Hindi
![]() |
Bagore ki Haveli |
बागोर की हवेली पिछोला झील के पास स्थित एक बहुत ही खूबसूरत और शानदार हवेली है। इस हवेली का निर्माण 18 वीं शताब्दी में मेवाड़ के शाही दरबार में मुख्यमंत्री अमीर चंद बड़वा द्वारा किया गया था। इसके बाद बागोर के महाराणा शक्ति सिंह द्वारा 1878 में इस हवेली को अपना निवास स्थान बना दिया गया था। जिसकी वजह से इसका नाम बागोर की हवेली रख दिया गया।
![]() |
Bagore ki Haveli |
इस हवेली के निर्माण में अद्भुत कला और शैली का प्रयोग किया गया है। इस हवेली के कुछ भाग को संग्रहालय में परिवर्तित कर दिया गया है। जिस में वहाँ के शासकों के द्वारा उपयोग की जाने वाली एवं कलात्मक वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया है। इस हवेली में 100 कमरे हैं। जब भी आप उदयपुर घूमने जाऐं बागोर की हवेली जाना न भूलें।
2.4. सहेलियों की बाड़ी उदयपुर Saheliyon ki Bari Udaipur in Hindi
![]() |
Saheliyon ki Bari |
उदयपुर में स्थित सहेलियों की बाड़ी एक बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है। इसका निर्माण महाराणा संग्राम सिंह ने करवाया था। कहा जाता है कि उदयपुर की राजकुमारी को उनकी सेवा के लिए 48 महिलाओं एक समूह दिया गया था। उन महिलाओं के लिए इस उद्यान का निर्माण किया गया था। इस उद्यान में अनेक प्रकार के फूल, संगमरमर के मंडप और हाथी के आकार के फव्वारे हैं जो देखने में अभूतपूर्व लगते हैं।
और पढ़ें: मैसूर में घूमने की जगह।Mysore me Ghumne Ki Jagah
![]() |
Saheliyon ki Bari |
यह उद्यान फतह सागर झील के निकट स्थित है। इसका निर्माण 1710 से 1734 महाराणा संग्राम सिंह ने करवाया था। इस खूबसूरत उद्यान में आप घूम सकते हैं और कुछ देर आराम भी कर सकते हैं। पर्यटकों के लिए यह प्रमुख आकर्षण का केंद्र है।
2.5. विंटेज कार संग्रहालय उदयपुर Vintage Car Museum in Udaipur in Hindi
![]() |
Vintage Car Museum |
विंटेज कार संग्रहालय शाही परिवारों के द्वारा उपयोग की गईं उत्कृष्ट विंटेज कारों का संग्रह है। जो शाही परिवारों की विलासिता पूर्ण शैली को दर्शाता है। अगर आप में शाही जीवनशैली को समझने और अनुभव करने का शौक है, तो यह आपके लिए बहुत अच्छी जगह है।
![]() |
Vintage Car Museum |
विंटेज कार संग्रहालय 20 प्राचीन कारों का संग्रह है, जिसमें 4 क्लासिक रोल्स राॅयस, एक एमजी-टीसी कन्वर्टिबल, एक फोर्ड ए कन्वर्टिबल, एक 1936 वाॅक्सहाॅल, 12 मर्सिडीज के दुर्लभ माॅडल इसके अलावा और भी कुछ कारें शामिल हैं। कारों का यह संग्रह पूर्व मेवाड़ स्टेट मोटर गैरेज में रखा गया है। 15 फरवरी 2000 को ब्यूलियू के लाॅर्ड मोंटांगू द्वारा किया गया।
2.6. लेक पैलेस उदयपुर Lake Palace Udaipur in Hindi
![]() |
Lake Palace |
उदयपुर के पिछोला झील एक टापू पर बना एक बहुत ही खूबसूरत महल है, जिसे लेक पैलेस कहा जाता है। इसका निर्माण महाराजा जगत सिंह ने करवाया था। इसलिए इसे जग निवास भी कहा जाता था। लेक पैलेस में ग्रीष्मकाल में शाही परिवार का निवास स्थान हुआ करता था। इसका निर्माण 1734 में किया गया था। लेक पैलेस सफेद पत्थरों से बनाया गया है। 1955 तक यह महाराणा परिवार के सदस्यों के लिए गर्मी के दौरान यह आरामगाह हुआ करता था। 1959 में इसे एक होटल में बदल दिया गया।
![]() |
Lake Palace |
इसके अन्दर एक और महल है जिसे मयूर महल कहा जाता है। यह बहुत ही खास और खूबसूरत कमरों में से एक है। लेक पैलेस हर वह सुविधा उपलब्ध है जो एक 5 स्टार होटल में होती है। यहाँ आने वाले महमानों का स्वागत राजा महाराजाओं की तरह ही किया जाता है। लेक पैलेस होटल अपने उपभोक्ताओं को लाने और ले जाने के लिए स्पीड बोट की सुविधा प्रदान करता है। इसका आर्किटेक्चर बहुत ही खूबसूरत है, जिस कारण यह सैलानियों के मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
2.7. फतेह सागर झील उदयपुर Fateh Sager Lake Udaipur in Hindi
![]() |
Fateh Sager Lake |
फतेह सागर झील उदयपुर शहर की 4 खास झीलों में से एक है। यह मानव निर्मित झील है, जिसका पुनर्निर्माण महाराणा फतह सिंह ने किया था। यह उदयपुर की दूसरी सबसे बड़ी झील है। यह बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यह झील अपनी सुन्दरता के लिए जाती है। यहाँ का शांत वातावरण लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
![]() |
Fateh Sager Lake |
इस झील पर तीन टापू स्थित हैं। इसके सबसे बड़े द्वीप पर एक पार्क बनाया गया है, जिसे नहरू पार्क के नाम से जाना जाता है। इन टापुओं को पर्यटकों के लिए काफी सुन्दर तरीके से बनाया गया है | इन टापुओं पर सार्वजनिक पार्क , रेस्टोरेंट एवं बच्चों के लिए चिड़िया घर बनाया गया है। जिसमें वाटर जेट फव्वारे भी लगाए गए हैं और उदयपुर सौर वैधशाला भी स्थित है। आप अगर उदयपुर जाऐं तो इस झील पर जाना न भूलें।
2.8. शिल्प ग्राम उदयपुर Shilpgram Udaipur in Hindi
![]() |
Shilpgram |
उदयपुर में अरावली पर्वतमालाओं के मध्य में बना पश्चिम क्षेत्र के ग्रामीण तथा आदिम सांस्कृति एवं जीवन शैली को दर्शाने वाला जीवंत संग्रहालय है। यह शिल्पग्राम 70 ऐकड़ भूमि पर बनाया गया है। इस शिल्पग्राम में गोवा, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के पारम्परिक घरों को दिखाया गया है। यहाँ इन राज्यों के शास्त्री संगीत और नृत्य भी प्रदर्शित किए जाते हैं। यह शिल्पग्राम बहुत ही सुन्दर है। जिसे देखने के लिए पर्यटक यहां आते हैं।
2.9. मोती मगरी उदयपुर Moti Magri Udaipur in Hindi
![]() |
Moti Magri |
मोती मगरी फतेह सागर झील के निकट एक पहाड़ी की चोटी पर बनाया गया है। यह महाराणा प्रताप और उनके घोड़े चेतक की स्मृति में एक स्मारक बनाया गया है। यह पहाड़ी पर बनी बहुत खूबसूरत जगह है। यदी आप महाराणा प्रताप से प्रभावित हैं और उनके बारे में जानने के इच्छुक हैं तो आप को मोती मगरी ज़रुर जाना चाहिए।
और पढ़ें: .India Ka Switzerland।इंडिया का स्विट्जरलैंड
3. उदयपुर में घूमने का सबसे अच्छा समय क्या है What is the Best Time to Visit in Udaipur in Hindi
उदयपुर घूमना चाहते हैं तो आपको बता दें कि उदयपुर रेतीला इलाका है। यहाँ अत्याधिक गर्मी पड़ती है, इस कारण गर्मी का मौसम उदयपुर घूमने के लिए अनुकूल नहीं है। उदयपुर घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक होता है। इस समय ठंड का मौसम होता है। इस मौसम में घूमने में कोई परेशानी नहीं आती।
4. उदयपुर के प्रमुख व्यंजन Famous Street Food in Udaipur in Hindi
उदयपुर अपने खूबसूरत और शाही महलों के लिए जाना जाता है। उसी प्रकार यहाँ के स्ट्रीट भी स्वादिष्ट और लाजवाब हैं।
4.1 उदयपुर की उबला अंडा भुर्जी Boiled Egg Bhurji in Udaipur in Hindi
उदयपुर की अंडा भुर्जी बहुत ही फेमस है। खाने शौकीन लोगों को यहाँ की उबला अंडा भुर्जी बहुत पसंद आती है। अगर आप उदयपुर जाऐं तो इस अंडा भुर्जी का स्वाद लेना न भूलें।
4.2 उदयपुर की कचौड़ी Kachori in Udaipur in Hindi
कचौड़ी उदयपुर की ही नहीं पूरे राजस्थान की प्रमुख भोजन है। इन कचौड़ी में मसाला भर कर और डीप फ्राई करके चटनी के साथ परोसा जाता है। यहाँ कचौड़ी कई प्रकार की होती हैं, जैसे दाल, प्याज़, दही और आलू कचौड़ी आदि।
4.3 उदयपुर की दाबेली Dabeli in Udaipur in Hindi
उदयपुर में आप राजस्थानी फूड के साथ साथ मुम्बई के स्ट्रीट फूड का स्वाद ले सकते हैं। यहाँ की गलियों में आप मुम्बई के स्ट्रीट फूड वड़ा पाव से लेकर दाबेली तक सभी प्रकार के स्वादिष्ट फूड का आनंद ले सकते हैं।
4.4 उदयपुर की मिनी मिर्ची वड़ा Mini Mirchi Bada in Udaipur in Hindi
उदयपुर का सबसे प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड में से एक मिनी मिर्ची वड़ा है। जो 1967 से उदयपुर में बनाया जा रहा है। इस मज़ेदार और स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड स्वाद लेने के लिए देसी और विदेशी पर्यटकों की लम्बी लाइन लगी होती है। इस मिर्ची वड़ा को बनाने का एक अनोखा तरीका है। इसे आलू ,मसाला और नीबू के रस से भरी तली हुई मिर्ची के साथ बनाया जाता है।
4.5 उदयपुर की दाल बाटी चूरमा Daal Baati Churma in Udaipur in Hindi
उदयपुर की दाल बाटी चूरमा स्थानीय लोगों का बहुत ही पसन्दीदा भोजन है। दाल बाटी चूरमा बहुत ही स्वादिष्ट तरीके से बनाई जाती है। यह उदयपुर का बहुत ही फेमस भोजन है।
4.6 उदयपुर की कुल्हड़ काॅफी और हरी मिर्च चाय Kulhad Coffee & Hari Mirch Chai in Udaipur
उदयपुर के मसालेदार स्वादिष्ट भोजन करने के बाद वहाँ की कुल्हड़ काॅफी और हरि मिर्च चाय का आनंद लेना न भूलें। उदयपुर में 16 प्रकार की चाय परोसी जाती है। अगर आपको चाय बहुत पसंद है तो आप हरि मिर्च चाय का आनंद ज़रूर लें। यह आपको बेहद पसंद आएगी।
5. उदयपुर कैसे पहुंचे How to Reach in Udaipur
उदयपुर शहर भारत के बड़े शहरों से हवाई मार्ग, रेल मार्ग, सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। जिस के माध्यम से यात्री किसी भी शहर से आसानी से पहुंच सकते हैं।
5.1 हवाई जहाज़ से उदयपुर कैसे पहुंचे How to Reach Udaipur by Airplane
यदि आप उदयपुर हवाई जहाज़ से जाना चाहते हैं तो महाराणा प्रताप हवाई अड्डा उदयपुर का निकटतम हवाई अड्डा है। यह शहर से 24 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।उदयपुर के लिए बड़े शहरों जैसे दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता आदि से जुड़ा हुआ है। जहाँ से आप को उदयपुर के लिए आसानी से फ्लाइट मिल जाऐगी। यहाँ पहुंचने के बाद आप कैब या टैक्सी के माध्यम से उदयपुर पहुंचा जा सकता है।
5.2 सड़क मार्ग से उदयपुर कैसे पहुंचे How to Reach Udaipur by Road
उदयपुर की सड़क मार्ग से यात्रा करना काफी रोमांचक होता है। यह शहर सड़क मार्ग द्वारा बड़े शहरों दिल्ली, आगरा, जयपुर, मुम्बई से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। आप अपनी सुविधा अनुसार डीलक्स कोच, ऐसी कोच, या राज्य शासन द्वारा संचालित बसों के माध्यम से उदयपुर पहुँच सकते हैं।
5.3 रेल मार्ग से उदयपुर कैसे पहुंचे How to Reach Udaipur by Train
उदयपुर राजस्थान का प्रमुख शहर है। जो रेल मार्ग से बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है। दिल्ली, मुम्बई, कोटा, जयपुर, आगरा आदि शहरों से ट्रेन उपलब्ध हैं। रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद आप यहाँ से कैब या टैक्सी के द्वारा शहर की प्रमुख स्थान पर पहुँच सकते हैं।
Post a Comment