गुरुवार, 26 सितंबर 2024

इस मानसून में भारत में घूमने के लिए 5 रोचक टाइगर सफारी|Is Mansoon Me Bharat Me Ghoomne Ke Liye 5 Rochak Tiger Safari

                

इस मानसून में भारत में घूमने के लिए 5 रोचक टाइगर सफारी|Is Mansoon Me Bharat Me Ghoomne Ke Liye 5 Rochak Tiger Safari

भारत एक ऐसा देश है जो मुख्य रूप से टाइगर सफारी के लिए जाना जाता है| मानसून में इन टाइगर सफारी की खूबसूरती और अधिक बढ़ जाती है| रोमांच के शौकीन लोगों के लिए मानसून का समय टाइगर सफारी के लिए सबसे उचित माना जाता है| जहां बाघों को अटखेलियाँ करते देखा जा सकता है|

वैसे तो मानसून में बहुत से नेशनल पार्क के द्वार बंद हो जाते हैं,पर भारत में कुछ पार्क मानसून मे खासकर  टाइगर सफारी के लिए पर्यटकों के लिए खोले जाते हैं| जहां पर्यटक रोमांचकारी बाघ सफारी का आनंद ले सके| हम यहां इस लेख में भारत के कुछ ऐसे बाघ सफारी की जानकारी देने वाले हैं, जो की पर्यटकों के लिए मानसून में खोले जाते हैं|

इस मानसून में भारत में घूमने के लिए 5 रोचक टाइगर सफारी


1. रणथंबोर टाइगर रिजर्व, राजस्थान


इस मानसून में भारत में घूमने के लिए 5 रोचक टाइगर सफारी|Is Mansoon Me Bharat Me Ghoomne Ke Liye 5 Rochak Tiger Safari

रणथंबोर टाइगर रिजर्व, राजस्थान


भारत के राजस्थान राज्य में स्थित रणथंभौर टाइगर रिजर्व भारत के प्रसिद्ध टाइगर रिजर्व में से एक है| अरावली और विंध्य पर्वतमाला के बीच स्थित है ,मानसून में इन जंगलों की खूबसूरती और अधिक बढ़ जाती है | इन जंगलों में वनस्पतियों और जीव जंतुओं को देखना काफी रोमांचक होता है | मानसून के समय रणथंभौर टाइगर रिजर्व के द्वार पर्यटकों के लिए खोले जाते हैं | इस बफर जोन में बाघों को देखा जाना जारी रहता है ,जो पर्यटकों को रोमांच से भर देता है| इसी सुंदरता और खूबसूरती को निहारने के लिए पर्यटक इस टाइगर रिजर्व की ओर आकर्षित होते हैं | रणथंभौर टाइगर रिजर्व अपने रॉयल बंगाल टाइगर और अन्य वन्य जीवों के प्रजातियों के लिए जाना जाता है| रणथंभौर टाइगर रिजर्व मानसून के दौरान हरियाली की चादर ओढ़ लेता है , खूबसूरत झरने और नदियां बहती है |इन सभी चीजों को निहारना पर्यटकों के लिए स्वर्ग के सामान लगता है |


 और पढ़ें: वायनाड मानसून में घूमने की सबसे अच्छी जगह

2. ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व ,महाराष्ट्र


इस मानसून में भारत में घूमने के लिए 5 रोचक टाइगर सफारी|Is Mansoon Me Bharat Me Ghoomne Ke Liye 5 Rochak Tiger Safari

ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व ,महाराष्ट्र


 

ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में स्थित है | यह महाराष्ट्र का सबसे पुराना और सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है | यह भारत के टाइगर रिजर्व प्रोजेक्ट में से एक है | इस अभ्यारण का कुल क्षेत्रफल1727 वर्ग किलोमीटर है| इस राष्ट्रीय उद्यान में प्रमुख रूप से सागवान के वृक्ष पाए जाते हैं | यहां कुछ कुंड भी स्थित हैं  | जिसमें वर्षा के समय जल भराव हो जाता है | इस राष्ट्रीय उद्यान का अधिकांश भाग पहाड़ी के ऊंचे नीचे जमीन पर स्थित है | जो जंगली जानवरों को आश्रय देता है| मानसून के समय इस राष्ट्रीय उद्यान की खूबसूरती और अधिक बढ़ जाती है| मुख्य रूप से मानसून के  समय बाघ सफारी के लिए इस राष्ट्रीय उद्यान को पर्यटकों केलिए खोला जाता है | इस समय बाघों को देखना बहुत ही रोमांचकारी होता है | इसी पल का अनुभव करने के लिए पर्यटक मानसून के समय टाइगर सफारी के लिए इस राष्ट्रीय उद्यानकी तरफ आकर्षित होते हैं| यहां आप टाइगर के अलावा तेंदुआ ,जंगली कुत्ते,और अनेक प्रकार के पक्षियों की प्रजातियां को भी देखा जा सकता हैं|

 

3. बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान ,कर्नाटक


इस मानसून में भारत में घूमने के लिए 5 रोचक टाइगर सफारी|Is Mansoon Me Bharat Me Ghoomne Ke Liye 5 Rochak Tiger Safari

बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान ,कर्नाटक



बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान कर्नाटक राज्य के पश्चिमी घाटों के बीच स्थित है | यह भारत के सबसे खूबसूरत राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है | यह नीलगिरि बायोस्फियर रिज़र्व का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है | यह इलाका कभी महाराजाओं के निजी शिकार गह के लिए जाना जाता था | अब इसे टाइगर रिजर्व के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है ,और यह टाइगर सफारी के लिए जाना जाता है | मानसून में टाइगर सफारी पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती है | मानसून में इन जंगलों की खूबसूरती और अधिक बढ़ जाती है | इस मौसम में टाइगर और अन्य जीवों को देखना बहुत ही रोमांचकारी होता है | यहाँ जानवरों की कुछ लुप्त प्रजाति भी देखी जा सकती है | बांदीपुर में सांभर, सुस्त भालू और दुर्लभ प्रजाति के जीव पाए जाते हैं | यहां अनेक प्रकार की वनस्पतियों की विविधता पाई जाती है| 


और पढ़ें :दार्जीलिंग में घूमने की सबसे खूबसूरत जगह कौन सी हैं


4. कॉर्बेट नेशनल पार्क ,उत्तराखंड


इस मानसून में भारत में घूमने के लिए 5 रोचक टाइगर सफारी|Is Mansoon Me Bharat Me Ghoomne Ke Liye 5 Rochak Tiger Safari

कॉर्बेट नेशनल पार्क ,उत्तराखंड


भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित कॉर्बेट नेशनल पार्क एक प्रसिद्ध नेशनल पार्क है | वैसे तो यह नेशनल पार्क मानसून के दौरान बंद रखा जाता है | इसका कारण है, पर्यटकों की सुरक्षा | परंतु इसके झिरना क्षेत्र में पर्यटकों को मानसून में घूमने की अनुमति होती है | इसके अलावा इसके अधिकतर  क्षेत्र को बंद रखा जाता है, क्योंकि मानसून कई जानवरों के प्रजनन का मौसम भी होता है | अगर आप मानसून के समय टाइगर सफारी का आनंद लेना चाहते हैं , कॉर्बेट नेशनल पार्क का भ्रमण कर सकते हैं | मानसून में जंगल की हरियाली के बीच टाइगर सफारी का आनंद लेना पर्यटकों को रोमांचित कर देता है |


5. बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्धान, मध्य प्रदेश 


इस मानसून में भारत में घूमने के लिए 5 रोचक टाइगर सफारी|Is Mansoon Me Bharat Me Ghoomne Ke Liye 5 Rochak Tiger Safari

बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्धान, मध्य प्रदेश 



मध्य प्रदेश राज्य में स्थित बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्दान एक बहुत ही महत्वपूर्ण और खूबसूरत राष्ट्रीय उद्धान है | यह टाइगर सफारी के लिए पूरे विश्व  में प्रसिध्य है | यह राष्ट्रीय उद्धान 1156 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है ,जिसमे बाघों की संख्या 75 से अधिक है | बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्धान दुनिया में बाघों के सबसे अधिक घनत्व वाले उद्धानों में से एक है | बांधवगढ़ ऐतेहासिक द्रष्टि से भी महत्त्व रखता है,यहाँ कई मानव निर्मित जल कुंड,ऐतिहासिक स्मारक ,प्राचीन गुफाएं और किला स्थित है |


इस मानसून में भारत में घूमने के लिए 5 रोचक टाइगर सफारी|Is Mansoon Me Bharat Me Ghoomne Ke Liye 5 Rochak Tiger Safari

बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्धान, मध्य प्रदेश 


बांधवगढ़ में स्तनधारियों की 37 प्रजातियाँ और पक्षियों की 250 से अधिक प्रजातियाँ पाई जाती हैं | यहाँ स्तनधारियों में बाघ ,तेंदुआ ,सुस्त भालू ,जंगली बिल्लियाँ ,हिरण ,सांभर ,नीलगाए,चिंकारा और कई वन्य प्राणी स्थित हैं | इसी तरह पक्षियों की प्रजातियों में एशियाई पैराडाइज, फ्लैकेचर,कॉमन रोज्फिंच आदि देखने को मिलते हैं | मानसून के दौरान कोर ज़ोन बंद कर दिए जाते हैं ,बफर ज़ोन में यह सब देखने को मिलता है | मानसून वह समय होता है जिसमे वन एक अलग ही खूबसूरत द्रश्य प्रस्तूत करता है | इस समय आप बाघों को विचरण करते देख सकते हैं |


बुधवार, 24 जुलाई 2024

वायनाड मानसून में घूमने की सबसे अच्छी जगह |Wayanad Mansoon Me Ghoomne Ki Sabse Achchhi Jagah

 

  
वायनाड मानसून में घूमने की सबसे अच्छी जगह |Wayanad Mansoon Me Ghoomne Ki Sabse Achchhi Jagah

                                                                                     Wayanad


                भारत  के  केरल  राज्य  के  उत्तर  पूर्वी  भाग  पर  स्थित  वायनाड  एक  अतिसुन्दर  हरा  भरा  पर्यटन  स्थल  है  |वायनाड  में  सुन्दर  झरने  ,साफ  और  खूबसूरत  झीलें  ,एतिहासिक  गुफाएं  ,मंदिर  ,मस्जिद  और  वन्यजीव  अभ्यारण  स्थित  है  |वायनाड  मसाला  बागानों  और  ट्रेकिंग  पॉइंट  के  लिए  भी  जाना  जाता  है  |प्रकृति  के  बीच  बसे  वायनाड  की  ख़ूबसूरती  मानसून  के  समय  और  अधिक  बढ़  जाती  है  |भारत  में  वायनाड  मानसून  में  घूमने  की  सबसे  अच्छी  जगह  में  से  एक  है  |पर्यटकों  के  लिए  यह  स्थान  स्वर्ग  के  समान  है  |

            अगर  आप  मानसून  में  घूमने  का  प्लान  बना  रहे  हैं,  तो  वायनाड  एक  अच्छा  विकल्प  है  |वायनाड  की  यात्रा  प्रकृति  प्रेमियों  के  लिए  काफी  रोमांचक  साबित  हो  सकती  है  |यह  अपनी  प्राकृतिक  सुन्दरता  से  पर्यटकों  को  ओनी  और  आकर्षित  करता  है  |अगर  आप  वायनाड  की  यात्रा  करने  का  प्लान  बना  रहे  हैं  ,और  वहां  खूबसूरत  पर्यटक  स्थलों  के  बारे  में  जानना  चाहते  हैं  तो,इस  लेख  में  हम  आपको  वायनाड  के  पर्यटन  स्थलों  के  बारे  में  बताने  जा  रहे  हैं  |

1. वायनाड  का  इतिहास  History of  Wayanad

वायनाड मानसून में घूमने की सबसे अच्छी जगह |Wayanad Mansoon Me Ghoomne Ki Sabse Achchhi Jagah

                                                                  Wayanad

वायनाड  का  इतिहास  ईसा  पूर्व  का  माना  जाता  है  |यहाँ  स्थित  एडक्कल  गुफाएं  6000  वर्ष  पुरानी  नवपाषाण  युग  की  मानी  जाती  हैं  |लेकिन  18  वी.  शताब्दी  से  ही  इस  जिले  का  दर्ज  इतिहास  उपलब्ध  है  |इस  कई  मानव  बस्तियों  के  निशान  मौजूद  हैं  ,जिनसे  साबित  हिता  है  ,की  यहाँ  एक  से  अधित  सभ्यता  निवास  करती  थीं  |वायनाड  कई  राजवंशों  के  अधीन  रहा  जिनमे  एझिमाला  ,कोट्टायम  ,कदंब  वंश  ,होयसलास,विजयनगर  साम्राज्य  ,मैसूर  वोडेयार  और  सुल्तान  आदि  प्रमुख  थे  |मौसूर  के  शासक  टीपू  सुलतान  के  समय  में  वायनाड  का  विकास  हुआ  |इसके  बाद  जल्द  ही  यह  ब्रिटिश  शासन  के  अधीन  हो  गया  |1  नवम्बर  1980  को  वायनाड  को  केरल  के  12  वे  जिले  के  रूप  में  स्थापित  किया  गया  |

2. वायनाड  के  खूबसूरत  दार्शनिक  स्थल  Beautiful Places of  Wayanad

2.1.एडक्कल  गुफाएँ  Edakkal Caves in Wayanad in Hindi

वायनाड मानसून में घूमने की सबसे अच्छी जगह |Wayanad Mansoon Me Ghoomne Ki Sabse Achchhi Jagah
Edakkal Caves

वायनाड  में  स्थित  एडक्कल  गुफाएं  घूमने  के  लिए  बहुत  खूबसूरत  और  अद्भुत  स्थान  है  |इन  गुफाओं  में  बने  चित्र  8000  वर्ष  पुराने  नवपाषाण  युग  की  मानी  जाती  हैं  |इन  गुफाओं  में  मानव  और  जानवरों  के  चित्र  बने  हैं  ,जिन्हें  देखने  के  लिए  पर्यटक  इन  गुफाओं  की  ओर  आकर्षित  होते  हैं  |यह  गुफाएँ  अन्बुकुथी  पहाड़ियों  पर  समुद्र  तल  से  3937  फिट  की  ऊँचाई  पर  स्थित  हैं  |गुफा  तक  पहुँचने  के  लिए  लगभग  2  घंटे  का  सफर  पैदल  ट्रैकिंग  के  द्वारा  करना  पड़ता  है  |एडवेंचर  ,इतिहास  और  पुरातत्व  के  शौकीन  पर्यटकों  के  लिए  वायनाड  में  घूमने  की  सबसे  अच्छी  जगहों  में  से  एक  है  |

इस गर्मी में ऊटी की खूबसूरत वादियों में बिताएं सुकून के पल|Is Garmi Me Ooty Ki Khoobsurat Vadiyon Me Bitaen Sukoon Ke Pal

2.2.  चेम्बरा  पीक   Chembra Peak Wayanad in Hindi

वायनाड मानसून में घूमने की सबसे अच्छी जगह |Wayanad Mansoon Me Ghoomne Ki Sabse Achchhi Jagah
Chembra Peak

चेम्बरा  पीक  वायनाड  में  सबसे  दिलकश  स्थान  है|  यह  वायनाड  की  सबसे  ऊंची  चोटी  है  ,जिसकी  ऊँचाई  2100  मीटर  है  |यह  रोमांचकारी  पर्यटकों  के  लिए  सबसे  खूबसूरत  पर्यटन  स्थल  है  |यहाँ  ट्रैकिंग  करना  काफी  दिलचस्प  होता  है  |इस  पहाड़ी  के  ऊपर  एक  दिल  के  आकार  की  सुन्दर  झील  है  ,यह  झील  मुख्य  आकर्षण  का  केंद्र  है  |प्राकृतिक  द्रश्यों  से  भरी  यह  खूबसूरत  पहाड़ी  वायनाड  के  सभी  जगह  से  दिखाई  पड़ती  है  |  चेम्बरा  पीक  नीलगिरी  और  कोझिकोड  पहाड़ियों  तक  फैला  हुआ  है  |पर्यटकों  को  चोटी  तक  पहुँचने  के  लिए  मेप्पड़ी  शहर  से  पैदल  चल  कर  जाना  पड़ता  है  |

2.3.  बाणासुर  सागर  बाँध  Banasura Dam Wayanad in Hindi

वायनाड मानसून में घूमने की सबसे अच्छी जगह |Wayanad Mansoon Me Ghoomne Ki Sabse Achchhi Jagah

                                                           Banasura Dam

बाणासुर  बाँध  वायनाड  में  घूमने  के  लिए  एक  अच्छा  पर्यटन  स्थल  है  |वायनाड  की  खूबसूरत  वादियों  के  बीच  बना  यह  बाँध  पर्यटकों  के  लिए  सबसे  लोकप्रिय  स्थल  है  |यहाँ  हरियाली  के  बीच  पर्यटक  सुन्दर  और  शांत  झील  में  बोटिंग  का  आनंद  ले  सकते  हैं  |  यहाँ  के  जंगलों  में  ट्रैकिंग  का  आनंद  भी  उठा  सकते  हैं  |इस  बाँध  के  आस  पास  अनेक  प्रकार  के  जिव  जंतु  और  पेड़  पौधे  पाय  जाते  हैं  ,जो  यहाँ  की  ख़ूबसूरती  को  और  बढ़ा  देते  हैं  |इन  सभी  खूबसूरत  द्रश्यों  को  आप  अपने  कैमरे  में  कैद  कर  सकते  हैं  |

2.4.  वायनाड  वन्यजीव  अभ्यारण  Wildlife Sanctuary Wayanad in Hindi

वायनाड मानसून में घूमने की सबसे अच्छी जगह |Wayanad Mansoon Me Ghoomne Ki Sabse Achchhi Jagah

                                                  Wildlife Sanctuary Wayanad

वायनाड  वन्यजीव  अभ्यारण  वायनाड  का  एक  और  खूबसूरत  पर्यटन  स्थल  है  ,जहाँ  जाना  लोग  पसंद  करते  हैं  |इस  अभ्यारण  में  अनेक  प्रकार  के  दुर्लभ  प्रजाति  के  जिव  जंतु  और  पेड़  पौधे  पाय  जाते  हैं  |345  वर्ग  किलोमीटर  क्षेत्र  में  फैले  इस  अभ्यारण  में  बांस  ,सागौन  ,औक  और  नीलगिरी  के  अलावा  और  भी  प्रकार  के  पेड़  पौधे  पाय  जाते  हैं  |आप  इस  अभ्यारण  में  जंगल  सफारी  करते  समय  अनेक  प्रकार  के  जानवर  जैसे  हाथी  ,हिरण  ,बाघ  ,तेंदुआ  ,सांभर  ,बायसन  ,मोर  आदि  को  स्वतंत्र  रूप  से  भ्रमण  करते  देख  सकते  हैं  |इसके  आलावा  यहाँ  विभिन्न  प्रकार  की  पक्षियों  की  प्रजाति  भी  पाई  जाती  हैं  |

2.5.  इरुप्पू  झरना  Iruppu Fall Wayanad in Hindi

वायनाड मानसून में घूमने की सबसे अच्छी जगह |Wayanad Mansoon Me Ghoomne Ki Sabse Achchhi Jagah

                                                          Iruppu Fall Wayanad

इरुप्पू  झरना  वायनाड  में  घूमने  के  लिए  एक  आकर्षक  पर्यटन  स्थल  है  |इस  झरने  को  लक्ष्मण  तीर्थ  फाल्स  के  नाम  से  भी  जाना  जाता  है  |यह  झरना  ब्रह्मगिरी  की  हरी  भरी  पहाड़ियों  से  होता  हुआ  नीचे  गिरता  है  |यहाँ  की  हरियाली  और  शांत  वातावरण  पर्यटकों  को  अपनी  ओर  आकर्षित  करता  है  |यहाँ  पक्षियों  की  चेचहाहट  मन  को  शांति  प्रदान  करती  है  |इस  झरने  का  सम्बन्ध  रामायण  की  पौराणिक  कथाओं  से  भी  है  ,इस  कारण  यह  लोकप्रिय  तीर्थस्थल  भी  है  |

2.6 .  पुकोट झील  Pookot Lake Wayanad in Hindi

वायनाड मानसून में घूमने की सबसे अच्छी जगह |Wayanad Mansoon Me Ghoomne Ki Sabse Achchhi Jagah

                                                  Pookot Lake Wayanad

पुकोट झील  वायनाड  की  एक  खूबसूरत  झील  और  दार्शनिक  स्थल  है  |आप  जब  वायनाड  की  यात्रा  करें  तो  पुकोट झील  जरूर  जाएँ  |यह  झील  हरी  भरी  पहाड़ियों  से  घिरी  कुदरत  का  एक  अलग  ही  नज़ारा  पेश  करती  है  |जिसे  देख  कर  पर्यटक  मन्त्र  मुग्ध  हो  जाते  हैं  |मीठे  पानी  की  इस  झील  में  आप  बोटिंग  भी  कर  सकते  हैं  और  यहाँ  स्थित  पार्क  में  कुछ  समय  भी  बिता  सकते  हैं  |यहाँ  बोटिंग  करते  हुए  आप  अनेक  प्रकार  की  वनस्पतियों  और  पक्षियों  को  निहार  सकते  हैं  |

2.7.  नीलिमाला  व्यू  पॉइंट  Neelimala View Point Wayanad in Hindi

वायनाड मानसून में घूमने की सबसे अच्छी जगह |Wayanad Mansoon Me Ghoomne Ki Sabse Achchhi Jagah

                                          Neelimala View Point Wayanad

रोमांच  पसंद  लोगों  के  लिए  नीलिमाला  व्यू  पॉइंट  किसी  स्वर्ग  से  कम  नहीं  है  |यहाँ  आप  ट्रेकिंग  का  आनंद  उठा  सकते  हैं  |यहाँ  की  ख़ूबसूरती  और  हरियाली  पर्यटकों  को  थकान  महसूस  नहीं  होने  देती  ,और  सफर  को  आसान  बनाती  है  |पहाड़ी  की  चोटी  पर  पहुँचने  पर  यहाँ  का  बहुत  ही  खूबसूरत  और  मनमोहक  द्रश्य  देखने  को  मिलता  है  |ट्रेकिंग  करते  समय  जंगल  के  आकर्षक  नज़ारे  और  अनेक  प्रकार  के  पक्षियों  को  देखने  का  मौका  मिलता  है  |

2.8.  मीनमुट्टी  झरने  Meenmutty Falls Wayanad in Hindi

वायनाड मानसून में घूमने की सबसे अच्छी जगह |Wayanad Mansoon Me Ghoomne Ki Sabse Achchhi Jagah

                                                 Meenmutty Falls Wayanad

मीन्मुट्टी  जल  प्रपात  वायनाड  में  घूमने  की  एक  खूबसूरत  जगह  है  |यह  झरना  प्रकृति  की  सुन्दरता  से  घिरा  हुआ  है  |यह  झरना  984  फिट  की  ऊंची  पहाड़ी  से  नीचे  गिरता  है  ,जिस  कारण  यह  ऐसा  मालूम  पड़ता  है  जैसे  दूध  की  धारा  बेह  रही  हो  |पर्यटक  जंगल  में  2  किलोमीटर  की  चढ़ाई  के  बाद  इस  झरने  तक  पहुँच  सकते  हैं  |यहाँ  के  खूबसूरत  द्रश्य  ही  पर्यटकों  को  अपनी  ओर  आकर्षित  करते  हैं  |

2.9.  पक्षीपथलम  पक्षी  अभ्यारण  Pakshipathlam Bird Sanctuary                           Wayanad in Hindi

वायनाड मानसून में घूमने की सबसे अच्छी जगह |Wayanad Mansoon Me Ghoomne Ki Sabse Achchhi Jagah

                                          Pakshipathlam Bird Sanctuary Wayanad

वायनाड  में  स्थित  पक्षीपथलम  पक्षी  अभ्यारण  दुर्लभ  प्रजाति  के  पक्षियों  के  लिए  जाना  जाता  है  |यहाँ  पक्षियों  की  अविश्वसनीय  आबादी  पाई  जाती  है  |यह  अभ्यारण  चारों  ओर  से  घने  जंगलों  की  खूबसूरत  वादियों  से  घिरा  हुआ  है  ,जो  की  पक्षियों  के  निवास  के  लिए  उचित  स्थान  है  |इस  अभ्यारण  तक  पहुँचने  के  लिए  पर्यटकों  को  घने  जंगलों  ,नदी  ,पहाड़  आदि  से  3  घंटे  की  ट्रेकिंग  कर  पहुंचना  पड़ता  है  |अभ्यारण  में  एक  वाच  टावर  भी  है  ,  जहाँ  से  आप  अभ्यारण  का  खूबसूरत  द्रश्य  देख  सकते  हैं  |

2.10. कलपेट्टा  Kalpetta Wayanad in Hindi

वायनाड मानसून में घूमने की सबसे अच्छी जगह |Wayanad Mansoon Me Ghoomne Ki Sabse Achchhi Jagah

                                                              Kalpetta Wayanad

वायनाड  का  यह  खूबसूरत  स्थान  पहाड़ों  और  घने  कॉफ़ी  के  बागानों  से  घिरा  हुआ  है  ,यह  पर्यटकों  के  लिए  सबसे  खूबसूरत  पर्यटन  स्थल  है  |समुद्र  तल  से  इसकी  ऊँचाई    2560  फिट  है  ,हनीमून  मानाने  वालों  के  लिए  यह  काफी  लोकप्रिय  स्थल  है  |यह  स्थान  प्राकृतिक  प्रेमियों  के  लिए  किसी  स्वर्ग  से  कम  नहीं  है  ,यहं  पर्यटक  ट्रेकिंग  का  आनंद  ले  सकते  हैं  |

2.11.  करापुझा  बांध  Karapuzha Dam Wayanad in Hindi

वायनाड मानसून में घूमने की सबसे अच्छी जगह |Wayanad Mansoon Me Ghoomne Ki Sabse Achchhi Jagah

                                                          Karapuzha Dam Wayanad

करापुझा  बांध  देश  के  सबसे  बड़े  मिटटी  के  बांधों  में  से  एक  है  ,इस  बांध  का  निर्माण  करापुझा  नदी  पर  किया  गया  है  |प्रकृति  की  ख़ूबसूरती  के  बीच  बना  यह  बाँध  वायनाड  के  प्रसिध्य  पर्यटन  स्थलों  में  से  एक  है  |पर्यटक  यहाँ  बोटिंग  करते  हुए  यहाँ  की  खूबसूरत  वादियों  को  निहार  सकते  हैं  एवं  यहं  के  जलीय  पक्षियों  के  मनमोहक  द्रश्यों 

वाय     3. वायनाड में यात्रा करने का सबसे अच्छा समय  Best Time to Visit 

           Wayanad in Hindi

वायनाड मानसून में घूमने की सबसे अच्छी जगह |Wayanad Mansoon Me Ghoomne Ki Sabse Achchhi Jagah


वायनाड में पर्यटक साल भर में कोई भी समय घूमने जा सकते हैं|अक्टूबर से मई  के बीच का समय सबसे अच्छा माना जाता है|क्योंकि इस समय तापमान कम होता है|मानसून के समय में भी यहां घूमने जा सकते हैं,क्योंकि मानसून में वायनाड  की खूबसूरती और अधिक बढ़ जाती है 

4. वायनाड में रुकने का स्थान Places to Stay in Wayanad Hindi



आप वायनाड की यात्रा करना चाहते हैं,और वहां ठहरने के लिए अच्छे होटल की तलाश में है, तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वायनाड में आपको लो बजट से लेकर हाई बजट तक होटल उपलब्ध है |आप अपनी सुविधा के अनुसार इन होटल का चुनाव कर सकते हैं|


कुछ होटल इस प्रकार हैं:-

  • एन्तेविदु होमस्टे 
  • कुदाजादरी द्रिज्जल होमस्टे 
  • पप्प्य्स नेस्ट हॉलिडे रिसोर्ट 
  • वायनाड कॉफ़ी मिस्ट रिसोर्ट 
  • हैमलेट जैक फ्रूट ट्री 


5. वायनाड  में मिलने वाले प्रसिद्ध स्थानीय भोजन Famous Local Food Found in Wayanad in Hindi



वायनाड अपनी प्रकृति खूबसूरती और आकर्षित स्थलों की वजह से प्रसिद्ध तो है ही ,इसके साथ ही यह अपने स्वादिष्ट भोजन के लिए भी जाना जाता है| वायनाड का लजीज जायकेदार भोजन पर्यटकों को काफी पसंद आता है| यहां के स्थानीय भोजन में दम बिरयानी ,मालाबार पराठा,पथरिया चावल की रोटी,घी और केसर चावल की रोस्ट, डोसा ,अप्पम इडली आदि व्यंजन खाने को मिलते हैं|


6. वायनाड कैसे जाएं  How to Reach Wayanad in Hindi

वायनाड  एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है|आपको यहां पहुंचने के लिए भारत देश के हर बड़े शहर से साधन उपलब्ध हैं |वायनाड आस पास के बड़े शहरों से रेल मार्ग ,हवाई मार्ग और रोड मार्ग से जुड़ा हुआ है|आप वायनाड  पहुंचने के लिए किसी भी साधन का इस्तेमाल कर सकते हैं|

6.1 फ्लाइट से वायानाड कैसे पहुंचे How to Reach Wayanad by Flight in Hindi



यदि आप फ्लाइट से वायानाड जाना चाहते हैं तो हम आपकी जानकारी के लिए बता देंकी वायनाड का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा कालीकट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है | इस हवाई अड्डे से वायानाड शहर की दूरी लगभग 98 किलोमीटर है| हवाई अड्डे से आप बस टैक्सी आदि का उपयोग कर वायनाड पहुंच सकते हैं|


6.2 ट्रेन से वायनाड कैसे पहुंचे How to Reach Wayanad by Train in Hindi



यदि आप रेल मार्ग से वायनाड जाना चाहते हैं ,तो वायनाड  का सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन निलाम्बूर रेलवे स्टेशन है |यहां से वायानाड की दूरी 90 किलोमीटर है | रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद आप बस या टैक्सी के माध्यम से वायानाड तक पहुंच सकते हैं|


6.3 रोड मार्ग से वायनाड कैसे पहुंचे How to Reach Wayanad by Road in Hindi



वायनाड अपने आसपास के बड़े शहरों से सड़क मार्ग द्वाराआसानी से जुड़ा हुआ है |यदि आप वायनाड सड़क मार्ग से जाना चाहते हैं| तो वायनाड पहुंचने के लिए बेंगलुरु ,कोयंबटूर और कोझीकोड शहरों सेआपको आसानी से बस की सुविधा  उपलब्ध हैं|


शनिवार, 8 जून 2024

इस गर्मी में ऊटी की खूबसूरत वादियों में बिताएं सुकून के पल|Is Garmi Me Ooty Ki Khoobsurat Vadiyon Me Bitaen Sukoon Ke Pal

 

                 

इस गर्मी में ऊटी की खूबसूरत वादियों में बिताएं सुकून के पल|Is Garmi Me Ooty Ki Khoobsurat Vadiyon Me Bitaen Sukoon Ke Pal
Ooty

               दोस्तों गर्मी का मौसम चल रहा है और इस चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठन्डे एवं शांत वातावरण का रुख करते हैं |कुछ समय के लिए ही सही पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ सुकून के दो पल बिता सकें |हमारे देश भारत में कुछ ऐसे ही ठन्डे और प्राकृतिक वातावरण से भरपूर स्थान हैं, जहाँ लोग जाना चाहते हैं|हम बात कर रहे हैं ,एक खूबसूरत हिल स्टेशन ऊटी की |इस गर्मी में ऊटी की खूबसूरत वादियों में बिताएं सुकून के पल |
              ऊटी भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित एक बहुत खूबसूरत और सुरम्य स्थल है |यह नीलगिरी पहाड़ियों में बसा हिल स्टेशन है ,जो चीड़ और देवदार के वृक्षों,हरे घास के मैदानों ,चाय के बागान और ऊंची नीची पहाड़ियों से घिरा एक खूबसूरत पर्यटक स्थल है |अपनी इन्हीं प्राकृतिक सुन्दर्ताओं के कारण ऊटी पहाड़ों की रानी कहलाता है | ऊटी में घूमने के लिए बहुत से पर्यटन स्थल हैं ,जिनके बारे में हम यहाँ बात करने वाले हैं |

1. ऊटी में घूम ने के लिए प्रमुख पर्यटन स्थल Visit to Major Tourist Places in Ooty

इस गर्मी में ऊटी की खूबसूरत वादियों में बिताएं सुकून के पल|Is Garmi Me Ooty Ki Khoobsurat Vadiyon Me Bitaen Sukoon Ke Pal
Ooty

ऊटी में अनेक खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं ,इस लेख में हम आपको ऊटी के प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में बताने जा रहे हैं |

1.1. नीलगिरी पर्वत रेलवे ऊटी Nilgiri Mountain Railway Ooty In Hindi

इस गर्मी में ऊटी की खूबसूरत वादियों में बिताएं सुकून के पल|Is Garmi Me Ooty Ki Khoobsurat Vadiyon Me Bitaen Sukoon Ke Pal
 Nilgiri Mountain Railway Ooty 

          नीलगिरी पर्वत रेलवे एक विश्व धरोहर स्थल है |इसका निर्माण अंग्रेजों द्वारा सन 1908 में किया गया था |यह एक टॉय ट्रेन है ,जो 46 किलोमीटर की दूरी तय कर पांच घंटे में ऊटी पहुँचती है |इस ट्रेन की यात्रा मैट्टूपालयम से आरम्भ होती है और कुछ खूबसूरत स्थानों से होते हुए ऊटी पहुँचती है |यह ट्रेन खूबसूरत घने जंगलों ,सुरंगों और विभिन्न प्रकार के जिव जंतुओं ,वनस्पतियों के बीच से होकर गुज़रती है |इस ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्री इस यात्रा का और प्राकृतिक सुन्दरता का भरपूर आनंद लेते हैं |यह टॉय ट्रेन 300 फिट की ऊँचाई से लेकर 7200 फिट की ऊँचाई तक सफर तय करती है |

और पढ़ें :

दार्जीलिंग में घूमने की सबसे खूबसूरत जगह कौन सी हैं |Darjeeling Me Ghumne Ki Sabse Khoobsurat Jagah Kon Si Hain

1.2. ऊटी झील Ooty Lake In Hndi

इस गर्मी में ऊटी की खूबसूरत वादियों में बिताएं सुकून के पल|Is Garmi Me Ooty Ki Khoobsurat Vadiyon Me Bitaen Sukoon Ke Pal
Ooty Lake

             ऊटी झील प्राकृतिक सुन्दरता के दीवाने और शान्ति के साथ समय व्यतीत करने वालों के लिए एक बहुत ही खूबसूरत और यादगार पिकनिक स्थल है |यह एक कृत्रिम झील है ,जिसका निर्माण जॉन सुलिवन ने 1824 ने किया था |इस झील की लम्बाई 2.5 किलोमीटर है |खूबसूरत और सुरम्य पहाड़ियों से घिरी यह झील नौका विहार के लिए एक अच्छा स्थान है |पर्यटक इस झेल में नाव में बैठकर आस पास की प्राकृतिक सुन्दरता का आनंद ले सकते हैं |झील के चारों और बाज़ार भी लगता है ,जहाँ स्थानीय वस्तुओं की बिक्री की जाती है |

1.3. डोड्डाबेट्टा चोटी ऊटी Doddabetta Peak Ooty In Hindi

इस गर्मी में ऊटी की खूबसूरत वादियों में बिताएं सुकून के पल|Is Garmi Me Ooty Ki Khoobsurat Vadiyon Me Bitaen Sukoon Ke Pal
Doddabetta Peak Ooty

            डोड्डाबेट्टा चोटी यह दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी है ,इसकी ऊँचाई 8,606 फिट है |ऊटी से इस चोटी की दूरी 10 किलोमीटर है |यह पर्यटकों का मुख्य आकर्षण का केंद्र है ,नीलगिरी पर्वत के खूबसूरत और लुभावने द्रश्य सैलानियों को अपनी और आकर्षित करते हैं |खासतोर पर ट्रेकिंग के लिए यह अच्छा स्थान माना जाता है |इस चोटी के शीर्ष पर एक दूरबीन घर भी है ,जिसमे लगी दूरबीनों के द्वारा चोटी के मनोरम द्रश्यों को देखा जा सकता है | डोड्डाबेट्टा चोटी पर मौसम विज्ञान वेधशाला भी स्थित है |

और पढ़ें :

भारत का यह द्वीप मालदीव और थाईलैंड से भी अधिक खूबसूरत। Bharat ka Yeh Island Maldive Or Thailand Se Bhi Adhik Khubsurat

1.4. डियर पार्क ऊटी Dear Park Ooty In Hindi

इस गर्मी में ऊटी की खूबसूरत वादियों में बिताएं सुकून के पल|Is Garmi Me Ooty Ki Khoobsurat Vadiyon Me Bitaen Sukoon Ke Pal
Dear Park Ooty

            डियर पार्क ऊटी का एक पर्यटन स्थल है , ऊटी झील से इसकी दूरी 2 किलोमीटर है |यह पार्क प्राकृतिक और वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक आकर्षक स्थल है |इस पार्क को 1986 में स्थापित किया गया था|यह पार्क 22 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है |यह पार्क प्रमुख वन्यजीव अभ्यारणों में से एक है |इस पार्क में पर्यटकों को हिरणों की विभिन्न प्रजातियाँ देखने को मिलती हैं |

1.5. मुकुर्थी नेशनल पार्क ऊटी Mukurthi National Park Ooty In Hindi

इस गर्मी में ऊटी की खूबसूरत वादियों में बिताएं सुकून के पल|Is Garmi Me Ooty Ki Khoobsurat Vadiyon Me Bitaen Sukoon Ke Pal
Mukurthi National Park Ooty

             यह ऊटी का बहुत सुन्दर पर्यटन स्थल है |यह अपनी प्राकृतिक सुन्दरता और मनमोहक द्रश्यों के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है |नीलगिरी पठार में स्थित यह नेशनल पार्क सबसे अधिक देखे जाने वाले पार्कों में से एक है |यह पार्क यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शुमार है |इस पार्क कई प्रकार के जंगली जानवर जैसे तेंदुआ ,जंगली कुत्ते ,हिरन ,सियार आदि शामिल हैं |इसके अलावा यह पार्क कई प्रकार के परिंदों का भी घर है |यह नेशनल पार्क 80 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है |

और पढ़ें : 

Kashmir me Ghumne ki Jagah। कश्मीर में घूमने की जगह

1.6. रोज़ गार्डन ऊटी  Rose Darden Ooty In Hindi

इस गर्मी में ऊटी की खूबसूरत वादियों में बिताएं सुकून के पल|Is Garmi Me Ooty Ki Khoobsurat Vadiyon Me Bitaen Sukoon Ke Pal
 Rose Darden Ooty

             ऊटी में घूमने लायक एक और खूबसूरत स्थल है ,रोज़ गार्डन | राज्य सरकार द्वारा बनाया गया यह गार्डन 4 हेक्टेअर भूमि पर स्थित है |इस गार्डन में 20 हज़ार से अधिक प्रकार के गुलाब के पौधे लगाए गए हैं |यहाँ आकर आप अनेक प्रकार के गुलाब के फूलों का आनंद ले सकते हैं और सुकून के कुछ पल बिता सकते हैं |इस गार्डन में आप फूलों के साथ फोटोग्राफी भी कर सकते हैं |

1.7. वैक्स वर्ल्ड ऊटी Wax World Ooty In Hindi

इस गर्मी में ऊटी की खूबसूरत वादियों में बिताएं सुकून के पल|Is Garmi Me Ooty Ki Khoobsurat Vadiyon Me Bitaen Sukoon Ke Pal
Wax World Ooty 

            ऊटी में वैक्स वर्ल्ड एक दार्शनिक स्थल है |यह शहर से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है |यह एक प्रकार का वैक्स म्यूज़ियम है ,जिसमे मदर टेरेसा ,महात्मा गांधी ,गोपाल कृष्ण गोखले ,बाल गंगा घर तिलक ,ऐ .पी .जे . अबुल कलाम जैसे महान व्यक्तियों की वैक्स से बनी मूर्तियाँ स्थित हैं |इसके साथ ही यहाँ के स्थानीय लोगों की जीवन शैली को प्रदर्शित किया गया है |

और पढ़ें :

माण्डू में घूमने के लिए 10 खूबसूरत स्थल। Mandu me Ghumne ke liye 10 Khubsurat sthal

1.8. सुई व्यू हिल पॉइंट (रॉक व्यू पॉइंट ) Needle View Hillpoint (Rock View Point)

इस गर्मी में ऊटी की खूबसूरत वादियों में बिताएं सुकून के पल|Is Garmi Me Ooty Ki Khoobsurat Vadiyon Me Bitaen Sukoon Ke Pal
 Needle View Hillpoint

            सुई व्यू हिल पॉइंट ऊटी में स्थित एक दार्शनिक स्थल है ,यह स्थान ट्रेकिंग के लिए ख़ास स्थल है |यह गुडालुर से 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है ,गुडालुर से ऊटी की दूरी 51 किलोमीटर है |इस व्यू पॉइंट से 360 डिग्री पर प्राकृतिक द्रश्यों को देखा जा सकता है |जो की बहुत ही मनोरम और सुख दाई प्रतीत होता है |

1.9. बोटैनिकल गार्डन ऊटी Botanical Garden Ooty In Hindi

इस गर्मी में ऊटी की खूबसूरत वादियों में बिताएं सुकून के पल|Is Garmi Me Ooty Ki Khoobsurat Vadiyon Me Bitaen Sukoon Ke Pal
Botanical Garden Ooty

            बोटैनिकल गार्डन ऊटी का सबसे खूबसूरत स्थान है |यह गार्डन 22 हेक्टेअर क्षेत्र में फैला है |बोटैनिकल गार्डन में 650 से अधिक फूलों और पेड़ों की प्रजाति पाई जाती हैं |इस गार्डन में एक 20 मिलियन वर्ष पुराना जीवाश्म वृक्ष है ,जो की मुख्य आकर्षण का केंद्र है |इसके अलावा यहाँ तोडा जनजाति भी निवास करती है |यहाँ इनकी जीवन शैली और संस्कृति को देखा जा सकता है |

और पढ़ें :

ओरछा क्यों फेमस है? Orchha Kyu Famous Hai?

1.10. तोडा हट्स ऊटी Toda Huts Ooty In Hindi

इस गर्मी में ऊटी की खूबसूरत वादियों में बिताएं सुकून के पल|Is Garmi Me Ooty Ki Khoobsurat Vadiyon Me Bitaen Sukoon Ke Pal
Toda Huts Ooty

           तोडा हट्स ऊटी का सबसे आकर्षक दर्शनीय स्थल है |यह तोडा जनजाति के लोगों द्वारा बनाई गई झोपड़ियाँ हैं ,जो की इनका निवास स्थान है |यह एक प्रकार की स्वदेशी जनजाति है |यह झोपड़ियाँ अर्ध बेलनाकार आकार में बनाई गई हैं |इन झोपड़ियों में खिड़कियाँ नहीं होती है ,केवल एक दरवाज़ा होता है जहाँ से प्रवेश किया जाता है |यह जनजाति अपने जीवन यापन के लिए मवेशी और खेती पर निर्भर हैं |

1.11. कामराज सागर झील ऊटी Kamraj Sagar Lake Ooty In Hindi

इस गर्मी में ऊटी की खूबसूरत वादियों में बिताएं सुकून के पल|Is Garmi Me Ooty Ki Khoobsurat Vadiyon Me Bitaen Sukoon Ke Pal
 Kamraj Sagar Lake Ooty

            कामराज सागर झील ओटी का सबसे लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट है |यह हरे भरे जंगलों से घिरी एक बहुत खूबसूरत झील है ,जो की ऊटी से इसकी दूरी 10 किलोमीटर है |यह एक सुन्दर और शांत जगह है ,जहाँ आप शांत माहोल में सुकून के कुछ पल बिता सकते हैं |यह पर्यटकों के लिए मछली पकड़ने का अच्छा स्थान है |

2. ऊटी घूमने जाने का अच्छा समय  Good Time to Visit Ooty

इस गर्मी में ऊटी की खूबसूरत वादियों में बिताएं सुकून के पल|Is Garmi Me Ooty Ki Khoobsurat Vadiyon Me Bitaen Sukoon Ke Pal
Ooty

          पूरे वर्ष में कभी भी ऊटी घूमा जा सकता है |अक्टूबर से फरवरी के बीच का समय सर्दियों का होता है ,इस ऊटी का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस हो जाता है |बर्फ़बारी के शोकीन पर्यटक इस समय ऊटी जा सकते हैं |जुलाई से सितम्बर तक यहाँ भारी वर्षा होती है |मार्च से जून तक का समय ऊटी घूमने के लिए आदर्श समय माना जाता है |इस समय जब पूरे भारत में तेज़ गर्मी पड़ती है ,उस समय ऊटी का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस होता है |इस समय ऊटी घूमने में परिशानियों का सामना नहीं करना पड़ता |

और पढ़ें :

.India Ka Switzerland।इंडिया का स्विट्जरलैंड

3. ऊटी कैसे पहुंचें How To Reach Ooty

              ऊटी पहुँचने के लिए सभी साधन बस ,ट्रेन ,हवाई जहाज़ आदि उपलब्ध हैं |आप अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी मार्ग का चयन कर सकते हैं |ज्यादातर पर्यटक सड़क मार्ग से यात्रा करना पसंद करते हैं |क्योकि ऊटी की घुमावदार सड़कों से गुजरना काफी रोमांचक लगता है |

3.1 हवाई मार्ग से ऊटी कैसे पहुंचे How To Reach Ooty By Air

             कोयम्बटूर एयरपोर्ट ऊटी का सबसे निकटतम हवाई अड्डा है |यह ऊटी से 85 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है |कोयम्बटूर एयरपोर्ट देश के सभी बड़े हवाई अड्डों से जुड़ा हुआ है|आप हवाई मार्ग से आसानी से ऊटी पहुँच सकते हैं |हवाई अड्डा पहुँचने के बाद आप बस ,टेक्सी के माध्यम से ऊटी पहुँच सकते हैं |

3.2 रोड मार्ग से ऊटी कैसे पहुंचे How To Reach Ooty By Road

               ऊटी भारत के बड़े शहरों से रोड राष्टीय राज मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है |राज्य सड़क परिवहन निगम की बसें एवं कुछ लक्ज़री बसें ओटी के लिए चलती हैं |आप इन बसों के माध्यम से ऊटी आसानी से पहुँच सकते हैं |

3.3 रेल मार्ग से ऊटी कैसे पहुंचें How To Reach Ooty By Train


          ऊटी से 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मेट्टूपलयम रेलवे स्टेशन ऊटी का सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन है |यह स्टेशन राज्य एवं देश के बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है|स्टेशन पहुँचने के बाद आप बस या टेक्सी से ऊटी पहुँच सकते हैं |

FAQ

Q.1. ऊटी में देखने लायक सबसे आकर्षक स्थल कौन सा है?

Ans. ऊटी में देखने लायक सबसे आकर्षक स्थल बोटनिकल गार्डन में स्थित एक फॉसिल ट्री है ,यह                लगभग 20 मिलियन वर्ष पुराना है |

Q.2. ऊटी की यात्रा में कितना खर्च आता है?

Ans. एक व्यक्ति के ऊटी घूमने का खर्च लगभग 20000 हज़ार रूपए आता है |

Q.3. ऊटी कितने दिन में घूमा जा सकता है?

Ans. अगर आप एडवेंचर का आनंद लेना चाहते हैं तो अपनी कार या बाइक से ऊटी घूम सकते हैं |ऊटी           घूमने में आपको कम से कम 2-3 दिन चाहिए |