इस मानसून में भारत में घूमने के लिए 5 रोचक टाइगर सफारी|Is Mansoon Me Bharat Me Ghoomne Ke Liye 5 Rochak Tiger Safari
भारत एक ऐसा देश है जो मुख्य रूप से टाइगर सफारी के लिए जाना जाता है| मानसून में इन टाइगर सफारी की खूबसूरती और अधिक बढ़ जाती है| रोमांच के शौकीन लोगों के लिए मानसून का समय टाइगर सफारी के लिए सबसे उचित माना जाता है| जहां बाघों को अटखेलियाँ करते देखा जा सकता है|
वैसे तो मानसून में बहुत से नेशनल पार्क के द्वार बंद हो जाते हैं,पर भारत में कुछ पार्क मानसून मे खासकर टाइगर सफारी के लिए पर्यटकों के लिए खोले जाते हैं| जहां पर्यटक रोमांचकारी बाघ सफारी का आनंद ले सके| हम यहां इस लेख में भारत के कुछ ऐसे बाघ सफारी की जानकारी देने वाले हैं, जो की पर्यटकों के लिए मानसून में खोले जाते हैं|
इस मानसून में भारत में घूमने के लिए 5 रोचक टाइगर सफारी
1. रणथंबोर टाइगर रिजर्व, राजस्थान
भारत के राजस्थान राज्य में स्थित रणथंभौर टाइगर रिजर्व भारत के प्रसिद्ध टाइगर रिजर्व में से एक है| अरावली और विंध्य पर्वतमाला के बीच स्थित है ,मानसून में इन जंगलों की खूबसूरती और अधिक बढ़ जाती है | इन जंगलों में वनस्पतियों और जीव जंतुओं को देखना काफी रोमांचक होता है | मानसून के समय रणथंभौर टाइगर रिजर्व के द्वार पर्यटकों के लिए खोले जाते हैं | इस बफर जोन में बाघों को देखा जाना जारी रहता है ,जो पर्यटकों को रोमांच से भर देता है| इसी सुंदरता और खूबसूरती को निहारने के लिए पर्यटक इस टाइगर रिजर्व की ओर आकर्षित होते हैं | रणथंभौर टाइगर रिजर्व अपने रॉयल बंगाल टाइगर और अन्य वन्य जीवों के प्रजातियों के लिए जाना जाता है| रणथंभौर टाइगर रिजर्व मानसून के दौरान हरियाली की चादर ओढ़ लेता है , खूबसूरत झरने और नदियां बहती है |इन सभी चीजों को निहारना पर्यटकों के लिए स्वर्ग के सामान लगता है |
2. ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व ,महाराष्ट्र
.jpeg)
ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व ,महाराष्ट्र
ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में स्थित है | यह महाराष्ट्र का सबसे पुराना और सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है | यह भारत के टाइगर रिजर्व प्रोजेक्ट में से एक है | इस अभ्यारण का कुल क्षेत्रफल1727 वर्ग किलोमीटर है| इस राष्ट्रीय उद्यान में प्रमुख रूप से सागवान के वृक्ष पाए जाते हैं | यहां कुछ कुंड भी स्थित हैं | जिसमें वर्षा के समय जल भराव हो जाता है | इस राष्ट्रीय उद्यान का अधिकांश भाग पहाड़ी के ऊंचे नीचे जमीन पर स्थित है | जो जंगली जानवरों को आश्रय देता है| मानसून के समय इस राष्ट्रीय उद्यान की खूबसूरती और अधिक बढ़ जाती है| मुख्य रूप से मानसून के समय बाघ सफारी के लिए इस राष्ट्रीय उद्यान को पर्यटकों केलिए खोला जाता है | इस समय बाघों को देखना बहुत ही रोमांचकारी होता है | इसी पल का अनुभव करने के लिए पर्यटक मानसून के समय टाइगर सफारी के लिए इस राष्ट्रीय उद्यानकी तरफ आकर्षित होते हैं| यहां आप टाइगर के अलावा तेंदुआ ,जंगली कुत्ते,और अनेक प्रकार के पक्षियों की प्रजातियां को भी देखा जा सकता हैं|
3. बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान ,कर्नाटक
बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान कर्नाटक राज्य के पश्चिमी घाटों के बीच स्थित है | यह भारत के सबसे खूबसूरत राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है | यह नीलगिरि बायोस्फियर रिज़र्व का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है | यह इलाका कभी महाराजाओं के निजी शिकार गह के लिए जाना जाता था | अब इसे टाइगर रिजर्व के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है ,और यह टाइगर सफारी के लिए जाना जाता है | मानसून में टाइगर सफारी पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती है | मानसून में इन जंगलों की खूबसूरती और अधिक बढ़ जाती है | इस मौसम में टाइगर और अन्य जीवों को देखना बहुत ही रोमांचकारी होता है | यहाँ जानवरों की कुछ लुप्त प्रजाति भी देखी जा सकती है | बांदीपुर में सांभर, सुस्त भालू और दुर्लभ प्रजाति के जीव पाए जाते हैं | यहां अनेक प्रकार की वनस्पतियों की विविधता पाई जाती है|
और पढ़ें :दार्जीलिंग में घूमने की सबसे खूबसूरत जगह कौन सी हैं
4. कॉर्बेट नेशनल पार्क ,उत्तराखंड
भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित कॉर्बेट नेशनल पार्क एक प्रसिद्ध नेशनल पार्क है | वैसे तो यह नेशनल पार्क मानसून के दौरान बंद रखा जाता है | इसका कारण है, पर्यटकों की सुरक्षा | परंतु इसके झिरना क्षेत्र में पर्यटकों को मानसून में घूमने की अनुमति होती है | इसके अलावा इसके अधिकतर क्षेत्र को बंद रखा जाता है, क्योंकि मानसून कई जानवरों के प्रजनन का मौसम भी होता है | अगर आप मानसून के समय टाइगर सफारी का आनंद लेना चाहते हैं , कॉर्बेट नेशनल पार्क का भ्रमण कर सकते हैं | मानसून में जंगल की हरियाली के बीच टाइगर सफारी का आनंद लेना पर्यटकों को रोमांचित कर देता है |
5. बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्धान, मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश राज्य में स्थित बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्दान एक बहुत ही महत्वपूर्ण और खूबसूरत राष्ट्रीय उद्धान है | यह टाइगर सफारी के लिए पूरे विश्व में प्रसिध्य है | यह राष्ट्रीय उद्धान 1156 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है ,जिसमे बाघों की संख्या 75 से अधिक है | बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्धान दुनिया में बाघों के सबसे अधिक घनत्व वाले उद्धानों में से एक है | बांधवगढ़ ऐतेहासिक द्रष्टि से भी महत्त्व रखता है,यहाँ कई मानव निर्मित जल कुंड,ऐतिहासिक स्मारक ,प्राचीन गुफाएं और किला स्थित है |
![]() |
बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्धान, मध्य प्रदेश |
बांधवगढ़ में स्तनधारियों की 37 प्रजातियाँ और पक्षियों की 250 से अधिक प्रजातियाँ पाई जाती हैं | यहाँ स्तनधारियों में बाघ ,तेंदुआ ,सुस्त भालू ,जंगली बिल्लियाँ ,हिरण ,सांभर ,नीलगाए,चिंकारा और कई वन्य प्राणी स्थित हैं | इसी तरह पक्षियों की प्रजातियों में एशियाई पैराडाइज, फ्लैकेचर,कॉमन रोज्फिंच आदि देखने को मिलते हैं | मानसून के दौरान कोर ज़ोन बंद कर दिए जाते हैं ,बफर ज़ोन में यह सब देखने को मिलता है | मानसून वह समय होता है जिसमे वन एक अलग ही खूबसूरत द्रश्य प्रस्तूत करता है | इस समय आप बाघों को विचरण करते देख सकते हैं |
Post a Comment