शनिवार, 18 नवंबर 2023

Jaipur me Ghumne ki Jagah

               

Jaipur me Ghumne ki Jagah
Jaipur

            हिंदुस्तान के सबसे बड़े राज्य राजस्थान की राजधानी जयपुर को पिंक सिटी के नाम से भी जाना जाता है| जयपुर में घूमने कि जगह बहुत हैं। जयपुर में शाही भव्यता और आर्किटेक्चर का अलग ही नमूना देखने को मिलता है| 

           यह इतेहासिक शहर अपनी सुंदरता के कारण सारी दुनिया में जाना जाता है।और दुनिया भर के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसके अलावा यहां के बाज़ार और यहाँ के मज़ेदार व्यंजन लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। 

1. जयपुर का संक्षिप्त इतिहास। 

2. जयपुर के रोचक तथ्य। 

3. जयपुर में घूमने कि जगह। 

  • जयपुर में घूमने कि जगह : आमेर का किला। 
  • जयपुर में घूमने कि जगह : हवा महल।
  • जयपुर में घूमने कि जगह : जंतर मंतर। 
  • जयपुर में घूमने कि जगह : नाहरगढ़ किला। 
  • जयपुर में घूमने कि जगह : अल्बर्ट हाॅल संग्रहालय। 
  • जयपुर में घूमने कि जगह : जल महल। 
  • जयपुर में घूमने कि जगह : जयगढ़ किला। 
  • जयपुर में घूमने कि जगह : सिटी पैलेस। 
  • जयपुर में घूमने कि जगह : रामबाग पैलेस। 
  • जयपुर में घूमने कि जगह : पन्ना मीना कुंड। 

4. जयपुर में करने के लिए अतिरिक्त चीज़ें। 

5. जयपुर में खरीददारी। 

6. जयपुर कैसे पहुंचे। 

  • फ्लाइट से। 
  •  ट्रेन से। 
  • बस से। 

7. जयपुर में यात्रियों के लिए सुरक्षा एवं सुझाव। 

1. जयपुर का संक्षिप्त इतिहास : History of Jaipur

Jaipur me Ghumne ki Jagah
Jaipur

            जयपुर जिसे गुलाबी नगर से भी जाना जाता है, राजस्थान राज्य की राजधानी है। यह प्रसिध्द प्राचीन रजवाड़े आमेर की भी राजधानी रहा है। जयपुर की स्थापना आमेर के महाराजा जयसिंह द्वितीय ने 1728 में की थी। जयपुर अपनी भवन निर्माण परम्परा , संस्कृति और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। 

       जयपुर शहर की पहचान यहाँ के महलों और यहाँ पर लगे गुलाबी पत्थरों से होती है। 1876 में तत्कालीन महाराजा सवाई रामसिंह ने इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ, प्रिंस ऑफ वेल्स, युवराज अल्बर्ट के स्वागत में पूरे शहर को गुलाबी रंग से रंगवा दिया था। तभी से जयपुर का नाम गुलाबी नगरी पड़ गया। 

2. जयपुर के रोचक तथ्य : Amazing Fact of                 Jaipur

        जयपुर नगर का खाका वास्तुशिल्पी विध्याधर भट्टाचार्य के द्वारा बनाया गया था। उस समय यह भारत का पहला ऐसा शहर था, जो योजनाबद्ध तरीके से बसाया गया था। 

3. जयपुर में घूमने कि जगह : Places to Visit in           Jaipur

     3.1 जयपुर में घूमने कि जगह : आमेर का किला                   Places to Visit in Jaipur Aamer Fort

Jaipur me Ghumne ki Jagah
Aamer Fort

         आमेर का किला अरावली पर्वतमाला के एक पर्वत के ऊपर बना है। यह जयपुर नगर का प्रमुख पर्यटक स्थल है। कछवाहा राजपूत मानसिंह प्रथम ने इस दुर्ग का निर्माण कराया था। यह दुर्ग अपने विशुद्ध हिन्दू वास्तुशैली के घटकों के लिए जाना जाता है। लाल बलुआ पत्थर और संगमरमर से बना यह भव्य और आकर्षक दुर्ग पहाड़ी के चारों तरफ फैला हुआ है। इसमें प्रत्येक में विशाल प्रागंण हैं। जिसमें दीवाने आम, दीवाने ख़ास, शीश महल, सुख निवास आदि भवन स्थित हैं। 

         सुख निवास कछवाहा राजपूतों और उनके परिवारों का निवास स्थान हुआ करता था। सुख निवास में जल धाराओं से कृत्रिम रूप से बना शीतल वातावरण यहाँ की भीषण गर्मी में भी अत्यंत ठंडक प्रदान करता था। कम्बोडिया में वर्ष 2013 में आयोजित हुए विश्व धरोहर समीति के 37 वे सत्र में आमेर दुर्ग को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है। 

आमेर किला घूमने का समय :

सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक

प्रवेश शुल्क : 

भारतियों के लिए : 50 ₹

स्टूडेंट के लिए : 10 ₹

विदेशी पर्यटक के लिए : 550 ₹

विदेशी स्टूडेंट के लिए : 100 ₹

3.2 जयपुर में घूमने कि जगह : हवा महल  Places                to Visit in Jaipur Hawa Mahal

Jaipur me Ghumne ki Jagah
Hawa Mahal

             जयपुर में स्थित हवा महल 1799 में महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने बनवाया था। और इसे राजमुकुट कि तरह वास्तुकार लाल चंद उस्ताद द्वारा डिजाइन किया गया था। इसे चूना,लाल और गुलाबी बलुआ पत्थर से निर्मित किया गया है। यह पांच मंज़िला ईमारत ऊपर से सिर्फ डेढ़ फुट चौड़ी है। जिसमें 953 बहुत खूबसूरत छोटी छोटी जाली दार खिड़कियां हैं, जिनहें झरोखा कहते हैं। 

           इन्हें बनाने का कारण किसी की निगह पड़े बिना पर्दे का पालन करते हुए राजघराने कि महिलाएं सड़कों पर हो रहे समारोह और रोज़मर्रा कि गतिविधियों को निहार सकें। इन जालीदार झरोखों से सदा ठंडी हवा महल के भीतर बहती रहती है, जिसके कारण भीषण गर्मी में भी अंदर का वातावरण ठंडा बना होता है।

  • हवा महल में घूमने का समय : 
  • सुबह 9 बजे से शाम 4:30 बजे तक।
हवा महल में प्रवेश शुल्क :

  • भारतीयों के लिए : 50 ₹
  • विदेशियों के लिए : 200 ₹

इसके अलावा आप कम्पोजिट टिकट भी खरीद सकते हैं। कम्पोजिट टिकट कि मदद से आप दो दिन तक हवा महल और उसके आस पास के पर्यटन स्थल घूम सकते हैं। 

  • भारतियों के लिए : 300 ₹
  • विदेशियों के लिए : 1000 ₹

3.3 जयपुर में घूमने कि जगह : जंतर मंतर  Places to         Visit in Jaipur Jantar Mantar

Jaipur me Ghumne ki Jagah
Jantar Mantar

          जयपुर के पुराने राजमहल चन्द्रमहल में स्थित आश्र्चर्यजनक मध्यकालीन स्थान है, जंतरमंतर। जंतरमंतर का निर्माण नगर के संस्थापक आमेर के राजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने 1728 में अपनी खुद कि देख रेख में करवाया था। जंतरमंतर प्राचीन खगोलीय यंत्रों और जटिल गणितीय संरचनाओं के के माध्यम से ज्योतिषीय और खगोलीय घटनाओं का विश्लेषण और सटीक भविष्यवाणी करने के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। 

         यह यूनेस्को के विश्व धरोहर सूची में सम्मिलित है। इस वेधशाला में 14 प्रमुख यंत्र हैं। यह यंत्र समय मापने, ग्रहण कि भविष्यवाणी करने, किसी तारे की गति एवं स्थिति जानने के लिए किया जाता है। इन यंत्रों को देखकर यह मालूम पड़ता है कि भारत के लोगों को गणित एवं खगोल शास्त्र का कितना ज्ञान प्राप्त था। 

घूमने का समय : सुबह 9 बजे से शाम के 7:30 बजे तक

प्रवेश शुल्क : 

  • विदेशियों के लिए : व्यस्कों के लिए 350 ₹, छात्रों के लिए 175 ₹
  • भारतीयों के लिए : व्यस्कों के लिए 70 ₹, छात्रों के लिए 25 ₹

3.4 जयपुर में घूमने कि जगह : नाहरगढ़ किला                    Places to Visit in Jaipur Nahargarh              Fort

Jaipur me Ghumne ki Jagah
Nahargadh Fort

         नाहरगढ़ किला अरावली पर्वतमाला के ऊपर बना हुआ है। इस किले का निर्माण सवाई राजा जयसिंह द्वितीय ने 1734 में बनवाया था। इस किले का निर्माण आमेर कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अरावली की पर्वत श्रृंखला के छोर पर बनाया गया है। इस में राजा सवाई रामसिंह नौ रानियों के लिए अलग अलग आवास बनाए गए हैं, जो सुन्दर और आधुनिक भी हैं। यहाँ से सूर्यास्त का नज़ारा बहुत ही खूबसूरत होता है। 

घूमने का समय:

सुबह 10 बजे से शाम 5:30 तक

प्रवेश शुल्क:

  • विदेशियों के लिए : व्यस्कों के लिए 50 ₹, छात्रों के लिए 25 ₹। 
  • भारतीयों के लिए: व्यस्कों के लिए 20 ₹, छात्रों के लिए 5 ₹। 

3.5 जयपुर में घूमने कि जगह : अल्बर्ट हाॅल                         संग्रहालय Places to Visit in Jaipur                     Albart Hall Museum

Jaipur me Ghumne ki Jagah
Albert Hall Museum

            अल्बर्ट हाॅल संग्रहालय जयपुर में पर्यटकों के घूमने के लिए एक प्रमुख स्थानों में से एक है। 140 वर्ष पुराना संग्रहालय 1887 में लोगों के लिए खोल दिया गया था। जयपुर का यह सबसे पुराना संग्रहालय महाराजा सवाई रामसिंह द्वारा बनवाया गया था। यह संग्रहालय रामनिवास गार्डन में स्थित है। अगर आप जयपुर की यात्रा कर रहे हैं तो यहाँ जाना न भूलें। यह हवा महल से 10 मिनट की दूरी पर स्थित है। 

          इस संग्रहालय को सरकारी केंद्रीय संग्रहालय भी कहा जाता है। अल्बर्ट हाॅल कि स्थापना वर्ष 1876 में 6 फरवरी को प्रिंस ऑफ वेल्स, अल्बर्ट एडवर्ड की जयपुर यात्रा के दौरान की गई थी। संग्रहालय की भव्य वास्तुकला आपको हैरान कर देगी। इस संग्रहालय को सैमुएल स्विंटन जैकब द्वारा डिज़ाइन किया गया था। इसकी डिज़ाइन इनडो सरसेनिक शैली मे निर्मित है। अब संग्रहालय में जयपुर कला के बेहतरीन काम कलाकृतियां, पेंटिंग, अभूषण, धातु, पत्थर, हाथी दांत से बनी मूर्तियां मौजूद हैं। अल्बर्ट हाॅल संग्रहालय में आप मिश्र की बनी ममी भी देख सकते हैं। 

घूमने का समय : 

संग्रहालय सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक और शाम 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक खुला रहता है। 

प्रवेश शुल्क:

  • भारतियों के लिए : 40 ₹
  • विदेशियों के लिए : 300

3.6 जयपुर में घूमने कि जगह : जल महल  Places to         Visit in Jaipur Jal Mahal

Jaipur me Ghumne ki Jagah
Jal Mahal

                जयपुर में स्थित जल महल अरावली पर्वतमाला के बीच मानसागर झील में स्थित है। यह बहुत खूबसूरत ईमारत है। राजा सवाई जयसिंह द्वारा बनाया गया यह महल रोमांटिक महल के नाम से भी जाना जाता है। राजा इस का प्रयोग अपनी रानियों के साथ खास वक्त गुज़ारने के लिए किया करते थे। और इसका प्रयोग राजसी उत्सवों के लिए भी किया जाता था। 

          इसका निर्माण 1699 में हुआ था। इस महल के निर्माण के लिए राजपूत शैली से तैयार कि गयी नोकाओं कि मदद ली गयी थी। मध्यकालीन महलों कि तरह महराबों, बुर्जों, छतरियों और सीढ़ीदार जीनों से युक्त दुमंजिला और वर्गाकार रुप में निर्मित इमारत है। इस किले की नरसरी में 1 लाख से अधिक पेड़ लगाए गए हैं। तप्ते रेगिस्तान में इस महल में गर्मी नहीं लगती, क्योंकि कई तल पानी के अन्दर बनाए गए हैं। चांदनी रात में इस महल की परछाई जब झील पर पड़ती है तो यह बहुत ही खूबसूरत दिखाई देता है। 

प्रवेश शुल्क : 

  • विदेशियों के लिए : 50 ₹
  • भारतियों के लिए : 10 ₹

घूमने का समय : 

         सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

3.7 जयपुर में घूमने कि जगह जयगढ किलाPlaces to        Visit in Jaipur Jaigarh Fort

Jaipur me Ghumne ki Jagah
Jaigadh Fort

       जयगढ़ किला जोकि नाम से हि प्रतीत होता है, जीत का किला। जयगढ़ किला अरावली पर्वतमाला पर बनाया गया है। इसका निर्माण राजा जयसिंह द्वितीय ने 1726 में करवाया था। जयगढ़ किला लाल बलुआ पत्थर कि अत्याधिक मोटी दीवारों से बनाया गया है। यह किला 1 किलोमीटर चौड़ा और 3 किलोमीटर लंबाई में बनाया गया है। जयगढ़ किला राजपूतों के लिए तोपों के उत्पादन का केन्द्र था। प्रारंभिक आधुनिक युग की दुनिया की सबसे बड़ी तोप जयवना इसि महल पर बनाईं गई थी, जो कि वह तोप अभी भी उस महल में स्थित है। महल को संग्रहालय के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है। जिसमें वहाँ के राजाओं की तस्वीरें, उनके उपयोग कि वस्तुएँ, तलवार, बन्दूक, तोप के गोले आदि देखने को मिल जाएं गे। 

प्रवेश शुल्क :

  • विदेशियों के लिए : 200 ₹
  • भारतियों के लिए : 150 ₹

घूमने का समय :

सुबह 09:00 बजे से शाम 06:30 तक

3.8 जयपुर में घूमने कि जगह : सिटी पैलेस Places to         Visit in Jaipur City Palace

Jaipur me Ghumne ki Jagah
City Palace

          जयपुर में सिटी पैलेस ऐतिहासिक और बहुत ही सुन्दर इमारतों में से एक है। इसका निर्माण सवाई राजा जयसिंह द्वितीय द्वारा 1732 में किया गया था। सिटी पैलेस जयपुर शहर के बीच में स्थित है। इस खूबसूरत परिसर में कई इमारतें, विशाल आंगन और आकर्षक बाग हैं। जो इसके राजसी इतिहास की निशानी है। 

Jaipur me Ghumne ki Jagah
Mubarak Mahal
Jaipur me Ghumne ki Jagah
Chandra Mahal

             इसमे चन्द्र महल और मुबारक महल दो महत्वपूर्ण भवन हैं। वर्तमान समय में वहाँ शाही परिवार का निवास स्थान है। महल के छोटे से हिस्से को संग्रहलय और आर्ट गैलरी में बदल दिया गया है। इसकी सुन्दरता देखने के लिए पर्यटक देश विदेश से हज़ारों की संख्या में आते हैं। 

घूमने का समय : 

   सुबह 09:30 बजे से शाम 5:00 तक

प्रवेश शुल्क: 

  • विदेशी पर्यटकों के लिए : 700 ₹
  • भारतीय पर्यटकों के लिए : 200 ₹

3.9 जयपुर में घूमने कि जगह : रामबाग पैलेPlaces to         Visit in Jaipur Rambag Palace

Jaipur me Ghumne ki Jagah
Rambag Palace

            जयपुर में स्थित रामबाग पैलेस अपनी अद्भुत खूबसूरती, इतिहास और बहतरीन संरचना के लिए विख्यात है। इस पैलेस को जयपुर का गहना भी कहा जाता है। कहा जाता है कि उस समय की रानी की चहेती नोकरानी के लिए यह पैलसे बनाया गया था। इसका निर्माण सन् 1835 के आस पास किया गया था। फिर इसको बाद में महल में बदल दिया गया था। 

Jaipur me Ghumne ki Jagah
Rambag Palace

               जयपुर के राजा सवाई मानसिंह द्विती ने अपने निवास स्थल के रूप में उपयोग किया था। उस समय इसमे कई बदलाव किए गए थे। आज के समय में इस पैलसे को एक आलीशान होटल में बदल दिया गया है। रामबाग पैलेस आज दुनिया के सबसे मेंहगे और खूबसूरत होटलों में से एक है। जिसे देखने के लिए अधिक संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। 

घूमने का समय : 

सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक

प्रवेश शुल्क :

  • विदेशियों के लिए : 100 ₹
  • भारतियों के लिए : 40 ₹

3.10 जयपुर में घूमने कि जगह : पन्ना मीना                            कुण्ड Places to Visit in Jaipur Panna              Meena Kund

Jaipur me Ghumne ki Jagah
Panna Meena Kund

               राजस्थान कि लोकप्रिय और खूबसूरत बावड़ियों में से एक पन्ना मीणा का कुंड है। इसका निर्माण 16 वीं सदी में किया गया था। इसकी अदभुत संरचना लोगों को अपनी और आकर्षित करती है। यह 200 फुट गहराई में 8 मंज़िला चौकोर आकार में बनाई गई है। इस कुंड में 1800 सीढियाँ हैं, जो चारों तरफ बनाई गई हैं। सीढियों का आकार भूल भुलइया के रूप में दिया गया है। लोगों को पानी की आपूर्ति के लिए इस कुंड का निर्माण किया गया था। 

घूमने का समय : 

सुबह 06:00 बजे से शाम के 06:00 बजे तक। 

प्रवेश शुल्क : कोई प्रवेश शुल्क नहीं। 

4. जयपुर में खरीददारी : Shoping in Jaipur

           जयपुर खूबसूरत महलों के अलावा अपने फैशन के लिए भी जाना जाता है। जयपुर में शोपिंग करने के लिए तमाम विकल्प हैं। आप यहाँ शोपिंग माॅल और लोकल बाज़ार से भी खरीददारी कर सकते हैं। अगर आप लोकल बाज़ार से खरीददारी करना चाहते हैं तो आप को मोल भाव करने की अच्छी समझ होना चाहिए। आप बाज़ार से बहुत सी चीज़ें खरीद सकते हैं, जैसे कि म्यूजियम कलेक्शन, हेन्डीक्राफ्ट, आर्ट, कपड़े, नेच्यूरल तरीके से बनी चीज़ें। जयपुर में बहुत से ऐसे बाज़ार हैं जहाँ से आप इन चीज़ों को खरीद सकते हैं। 

जयपुर के कुछ फेमस बाज़ार : Famous Market In Jaipur

  • मिर्ज़ा इसमाईल रोड 
  • बापू बाज़ार 
  • जोहरी बाज़ार
  • तिब्बती मार्केट
  • त्रिपोलिया बाज़ार
  • अरावली बाज़ार
  • चांदपोल बाज़ार
  • किशनपोल बाज़ार
  • नगर निगम मार्केट

5. जयपुर घूमने का सबसे अच्छा समय : Best Time       to Visit in Jaipur

           जयपुर घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से मार्च तक होता है। इस समय तापमान रात्रि में 8°C होता है और दिन का तापमान 32°C होता है। मार्च के बाद यहाँ अत्याधिक गर्मी होती है, जिसमें जयपुर घूमना बहुत मुश्किल हो जाता है। मानसून के समय जयपुर गर्म और आद्र हो जाता है। 

6. जयपुर कैसे पहुंचे : How to Reach Jaipur

    6.1 जयपुर फ्लाइट से कैसे पहुंचे : How to                         Reach Jaipur by Flight

           सांगानेर हवाईअड्डा जयपुर का सबसे निकटतम घरेलु और अन्तर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा है। यहाँ से सभी प्रकार की वाहक कम्पनी जयपुर के लिए दिल्ली, मुम्बई, बैंगलोर और चैन्नई से नियमित उड़ाने संचालित करती हैं। हवाईअड्डा पहुंचने के बाद यात्री शहर में कहीं भी जाने के लिए टैक्सी या कैब का प्रयोग कर सकते हैं। 

     6.2 जयपुर सड़क मार्ग से कैसे पहुंचे : How to                    Reach Jaipur by Rod

            जयपुर पहुंचने का सबसे आसान और उचित तरीका बस है। राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम (आरएसआरटीसी) जयपुर और पड़ोसी शहरों के बीच नियमित वोल्वो और डीलक्स बसों का संचालन करता है। बसें जयपुर को कोटा , दिल्ली, उदयपुर , अहमदाबाद और अजमेर जैसे कई शहरों से जोड़ती हैं। दिल्ली से गाड़ी से चलने पर 5 से 6 घंटे में जयपुर पहुँच सकते हैं। 

      6.3 जयपुर रेल के द्वारा कैसे पहुंचे : How to                       Reach Jaipur by Train

           इस खूबसूरत शहर का अपना रेलवे स्टेशन है। जो जयपुर रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाता है। जयपुर पहुंचने के लिए भारत के सभी बड़े शहरों से रेलगाड़ी संचालित होती हैं। 

7. जयपुर में यात्रियों के लिए सुरक्षा एवं सुझाव :                Safety and Tips for Travelers in Jaipur

  • जयपुर जाने पर रजिस्टर्ड गाइड कि हि सहायता लें। 
  • अपने सामान कि सुरक्षा करें, जेब कतरों से सावधान रहें। 
  • महिलाएं दिन हो या रात अंधेरी गलियों और सुनसान रास्तों पर जाने से बचें। 
  • महिलाएं अजनबियों से ज़्यादा बात न करें, किसी से कुछ खाने की चीज़ न लें। 


और पढ़ें..... 

India Ka Switzerland।इंडिया का स्विट्जरलैंड

Venice Of India। इंडिया का वेनिस Alleppey

रविवार, 12 नवंबर 2023

India Ka Switzerland।इंडिया का स्विट्जरलैंड

 

India Ka Switzerland।इंडिया का स्विट्जरलैंड


           दोस्तों हर किसी का सपना दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह Switzerland घूमने का होता है। लेकिन हर कोई ये सपना पूरा नही कर पाता, पर क्या आप जानते हैं कि India में एक ऐसी जगह है जिसे India ka Switzerland के नाम से जाना जाता है। अगर नही जानते हैं तो हम इस लेख के माध्यम से आपको India Ka Switzerland के दर्शन कराएंगे। 

              हर व्यक्ति के मन में कहीं न कहीं खूबसूरत स्थान घूमने का ख्याल ज़रूर आता है, जहाँ वह अपने दोस्तों या परिवार के साथ जाना पसंद करता है। जहाँ नदी, पहाड़, घने जंगल, हरे घास के मैदान हों, जिन्हें देख कर आपकी आंखों को ठंडक और दिल को सुकून प्राप्त हो। जहाँ आप अपने परिवार के साथ सुकून के दो पल बिता सकते हैं। अगर आप ऐसे ही किसी जगह जाने का प्लान बना रहे हैं तो चलिए हम आपको इस बारे में जानकारी देते हैं। 

1. खजियार के बारे में  About Khajjiar

2. खजियार नाम से क्यों जाना जाता है?  Whay is it Now         As Khajjiar? 

3. खजियार में घूमने के लिए जगह  Places to Visit in             Khajjiar

3.1 खजियार झील  Khajjiar

3.2 पंच पांडव पेड़  Panch Pandav Tree

4. खजियार में क्या क्या करें  What To Do in Khajjiar

4.1 पैराग्लाइडिंग  Paragliding

4.2 जोर बिंग  Zorbing

4.3 घुड़सवारी  Horse Riding

5. खज्जियार में बर्फबारी का समय - Snow Fall Timing          in Khajjiar

6. खज्जियार आने का सही समय - Best Time to Visit           Khajjiar

7. खज्जियार में ठहरने का स्थान  Accommodation in           Khajjiar

8. खज्जियार कैसे पहुंचे  How to Reach Khajjiar

8.1 खज्जियार फ्लाइट से कैसे पहुंचे  How to Reach                 Khajjiar by Flight

8.2 खज्जियार सड़क मार्ग से कैसे पहुंचे  How to Reach             Khajjiar by Road

8.3 खज्जियार रेल मार्ग से कैसे पहुंचे  How to Reach                 Khajjiar by Rail

1. खजियार के बारे में  About Khajjiar

India Ka Switzerland।इंडिया का स्विट्जरलैंड
Khajjiar

               हां, यह खजियार है, हिमाचल प्रदेश जिला चम्बा में स्थित एक ऐसी जगह है, जो घने चीड़ और देवदार के जंगलों से घिरा एक छोटा सुरम्य तश्तरी आकार का पठार है। India Ka Switzerland के नाम से जानी जाती है। यह पर्यटन स्थल डलहौज़ी से लगभग 24 किलोमीटर दूर है और समुद्र तल से 6,500 फिट कि ऊंचाई पर है। जिस छंड़ सैलानी यहाँ प्रवेश करते हैं, तब यहाँ पत्थर से बना गेट जिस पर Mini Switzerland लिखा होता है, स्वागत करता है।

चीड़ और देवदार के घने जंगलों और हरे घास के मैदान कि पृष्ठभूमि वाला खज्जियार पश्चिमी हिमालय के भव्य धौलाधार पर्वत कि तलहटी पर सुंदर रूप से बसा है। यहाँ घुमावदार खूबसूरत सड़कों पर बस से सफर करना बहुत रोमांचक लगता है। यहाँ पठार पर एक खूबसूरत स्थित झील, सैलानियों का मन मोह लेती है। मानो जैसे Switzerland पर हों। 

2. खजियार नाम से क्यों जाना जाता है?  Whay is         it Now As Khajjiar? 

India Ka Switzerland।इंडिया का स्विट्जरलैंड
Khajjiar

           समुद्र तल से 6,500 फिट की ऊँचाई पर प्राकृति की गोद पर बसा यह इलाका देखने पर अतिसुन्दर मालूम पड़ता है, जो यहाँ आने वाले यात्रियों को मंत्रमुग्ध कर देता है। यहाँ चलने वाली ठंडी ठंडी हवाऐं शरीर में एक उमंग सी भर देतीं हैं। यहाँ खज्जि नागा देवता का प्रसिद्ध मंदिर है। यह नाग देवता को समर्पित है। इस कारण इसका नाम खजियार पड़ा। 

और पढ़ें...

Venice Of India। इंडिया का वेनिस Alleppey

3.खजियार में घूमने के लिए जगह - Places to            Visit in Khajjiar

3.1 खजियार झील - Khajjiar Lake

India Ka Switzerland।इंडिया का स्विट्जरलैंड
Khajjiar Lake

                  खज्जियार में स्थित खज्जियार झील देखी जाने वाली प्रमुख स्थानों में से एक है। यह झील 1920 मीटर की ऊंचाई पर स्थित 5000 वर्ग गज़ के क्षेत्र को कवर करती है। इस झील में प्रकृतिक सुन्दरता का अलग ही नज़ारा देखने को मिलता है, क्योंकि यह पन्ना कि पहाड़ियों और कपास की तरहा खूबसूरत बादलों से घिरी है। इस झील के आस पास चीड़ और देवदार के पेड़ों के घने जंगल झील की सुन्दरता को बढ़ा देते हैं, जिसे देखकर कर हर कोई इसकी ओर आकर्षित होता है। 

3.2 कलातोप वन्यजीव अभ्यारण - Kalatop Wildlife                    Sanctuary

India Ka Switzerland।इंडिया का स्विट्जरलैंड
Kalatop Wildlife Sanctuary

          अगर आप खज्जियार की यात्रा कर रहे हैं तो कलातोप वन्यजीव अभ्यारण के बिना आपकी यात्रा अधूरी रह जाएगी। आप खज्जियार में किसी पिकनिक स्पॉट की तलाश में हैं तो कलातोप वन्यजीव अभ्यारण आपके लिए अच्छी जगह है। कलातोप वन्यजीव अभ्यारण यहाँ पाए जाने वाले वन्यजीव और वनस्पतियों के लिए जाना जाता है। यहाँ आपको लंगूर, सियार, भालू, हिरण, तेंदूआ और हिमालयन ब्लैक मार्टन के साथ कई आकर्षक पक्षी भी देख सकते हैं। यहाँ पक्षियों की लुप्त प्रजाति भी पाई जाती हैं। 

3.3 पंच पांडव पेड़-  Panch Pandav Tree

India Ka Switzerland।इंडिया का स्विट्जरलैंड
Khajjiar


              पंच पांडव पेड़ दूर के गाँव में एक विश्राम गृह के पास है। यह देवदार के घने जंगलों के बीच स्थित है। पंच पांडव वृक्ष घूमने लायक जगह में से एक प्रमुख जगह है। इस पेड़ की 6 शाखाएँ हैं, और लोगों का मानना है कि यह 5 पांडव और द्रौपदी का प्रतिनिधित्व करती हैं। 

4. खज्जियार में क्या क्या करें  What To Do in           Khajjiar

     4.1 खज्जियार में पैराग्लाइडिंग - Paragliding in                       Khajjiar

India Ka Switzerland।इंडिया का स्विट्जरलैंड
Paragliding in Khajjiar

               खज्जियार में आप पैराग्लाइडिंग और ट्रैकिंग करना न भूलें। क्योंकि हवा में उड़ते हुए खज्जियार के हरे भरे घास के मैदान, घने जंगल, पहाड़, झील और नदियों को देखना काफी रोमांचकारी होता है। 

      4.2 खज्जियार में ज़ोरबिंग - Zorbing in Khajjiar

India Ka Switzerland।इंडिया का स्विट्जरलैंड
Zorbing in Khajjiar

           जिन लोगों को साहसिक और जोखिम भरी गतिविधियां करना पसंद है, वह लोग खज्जियार में ज़ोरबिंग का आनंद ले सकते हैं। यह एक सरल और रोमांचक गतिविधि है, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इस प्रक्रिया में व्यक्ति को बाॅल में बैठाकर ऊंचाई से रोल किया जाता है। इस खेल में सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाता है। पर्यटकों के लिए यह खेल बहुत रोमांचक और यादगार होता है। 

      4.3 खजियार में घुड़सवारी - Horse Riding in                           Khajjiar

India Ka Switzerland।इंडिया का स्विट्जरलैंड

         जिन लोगों को घुड़सवारी करने का शौक है, वह खज्जियार में घुड़सवारी का आनंद ले सकते हैं। हरे घास के मैदान और जंगलों के बीच घुड़सवारी करने का अलग हि मज़ा होता है। 

5. खज्जियार में बर्फबारी का समय - Snow Fall           Timing in Khajjiar

India Ka Switzerland।इंडिया का स्विट्जरलैंड

         अगर आप को सर्दियाँ पसन्द हैं, और आप बर्फबारी देखना चाहते हैं, तो आपको दिसम्बर से मार्च के बीच खज्जियार आना होगा। खज्जियार में इस समय जमकर बर्फबारी होती है। इस समय खज्जियार सही में Switzerland की तरह दिखाई देता है। उस समय खज्जियार का नज़ारा बहुत खूबसूरत होता है। 

6. खज्जियार आने का सही समय - Best Time to       Visit Khajjiar

India Ka Switzerland।इंडिया का स्विट्जरलैंड

           अगर आप खज्जियार आने का सही समय जानना चाहते हैं तो आप पूरे साल कभी भी खज्जियार जा सकते हैं। मार्च से जून तक का समय सबसे अनुकूल होता है। इस समय भी तापमान 20°C  तक होता है। जनवरी और फरवरी में बर्फबारी ज़यादा होती है। उस समय मार्ग  बन्द हो जाता है, जिस कारण खज्जियार पहुंचने में समस्या हो सकती है। मार्च से जून माह में आप अच्छी तरह खज्जियार घूम सकते हैं, और सारे ऐड्वेंचर्स कर सकते हैं। 

7. खज्जियार में ठहरने का स्थान                                    Accommodation in Khajjiar

     7.1 द देवदार -   The Devdar

     7.2 रोयल रेसीडेंसी -  Royal Residency

     7.3 शाईनिंग स्टार रेसोर्ट - Shining Star Resort

     7.4 रितिक पैलेस होटल - Hritik Palace Hotel

8. खज्जियार कैसे पहुंचे  How to Reach                   Khajjiar

      8.1 खज्जियार फ्लाइट से कैसे पहुंचे  How to Reach                 Khajjiar by Flight

India Ka Switzerland।इंडिया का स्विट्जरलैंड

          खज्जियार में कोई ऐयरपोर्ट नही है। निकटतम ऐयरपोर्ट धर्मशाला के पास 120 किलोमीटर की दूरी पर गग्गल में स्थित है। यहाँ से आपको खज्जियार के लिए टेक्सी और बस आसानी से मिल जाएंगी। 

      8.2 खज्जियार सड़क मार्ग से कैसे पहुंचे  How to                         Reach Khajjiar by Road

India Ka Switzerland।इंडिया का स्विट्जरलैंड

           खज्जियार डलहौजी, शिमला और चम्बा से सड़क मार्ग से जुड़ा है। इस मार्ग पर राज्य कि बसें चलती हैं, जो आपको खज्जियार तक आसानी से पहुंचा देंगी। 

      8.3 खज्जियार रेल मार्ग से कैसे पहुंचे  How to Reach                 Khajjiar by Rail

India Ka Switzerland।इंडिया का स्विट्जरलैंड

             खज्जियार का निकटतम रेलवे स्टेशन पठानकोट में स्थित है। जो 118 किलोमीटर की दूरी पर है। पठानकोट रेलवे स्टेशन के लिए दिल्ली, भटिण्डा, चंडीगढ़ से कई ट्रेनें उपलब्ध हैं। पठानकोट से आपको खज्जियार तक टैक्सी से यात्रा करना पड़ेगा। 


         


             

 


सोमवार, 6 नवंबर 2023

Venice Of India। इंडिया का वेनिस Alleppey

                  

Venice Of India। इंडिया का वेनिस Alleppey
Kerala

           केरल दक्षिण भारत में प्रकृति की गोद मे बसा एक ऐसा राज्य है जिसकी खूबसूरती की कोई मिसाल नही। यहाँ का Alleppey  ज़िला Venice Of India, इंडिया का वेनिस कहलाता है। 

          यहाँ की प्रक्रतिक सुंदरता लोगों का मन मोह लेती है। यहाँ के खूबसूरत बीच, नदियाँ, पहाड़, जंगल देश और विदेश के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इन सब जगह को अपनी आंखों से देखने के अहसास मात्र हमारे मन को रोमांच से भर देता है। 

Alleppey (अल्लेप्पी) 

Venice Of India। इंडिया का वेनिस Alleppey
Alleppey

           केरल का एक पर्यटन स्थल है अल्लेप्पी, केरल राज्य में बसा एक बहुत खूबसूरत शहर है। अपने खूबसूरत समुद्री बीच, और बैकवाटर कि वजह से अल्लेप्पी को पूर्व का वैनिस भी कहा जाता है । 

         अल्लेप्पी घूमने जाने वाले पर्यटक हरे भरे खेत, केरल राज्य के स्थानीय नागरिकों की जीवन शैली, और वहां की परंपरा से अवगत हो सकते हैं। वहाँ प्रमुख आकर्षण का केन्द्र वहां की खूबसूरत हाउस बोट हैं, जिसमे आप ठहर भी सकते हैं। यदि आप अल्लेप्पी घूमने जा रहे हैं तो इन स्थानों को घूमना न भूलिये।

     

    1. अल्लेप्पी में घूमने के लिए खूबसूरत स्थान-                  Beautiful Places Alleppey:

    1.1. हाऊस बोट और बेकवाटर- House Boat &           Back water Alleppey

    Venice Of India। इंडिया का वेनिस Alleppey
    House Boat

                    केरल आने वाले प्रयटकों का मुख्य आकर्षण का केन्द्र वहां के बेकवाटर मे हाउस बोट से घूमना हैं। अल्लेप्पी बेकवाटर और हाउस बोट के लिए प्रसिद्ध है। हाउस बोट राइडिंग खूबसूरत पानी मे लकड़ी के तैरते खूबसूरत घरों को देखना और उसमें बैठ कर धान के हरे भरे खेत, नारियल के पेड़, और आस पास की हरयाली देखना बहुत आनंद मय होता है। 

    और पढ़ें.... 

    India Ka Switzerland।इंडिया का स्विट्जरलैंड

                     शरूआत में इन बोट का प्रयोग माल ढोने के लिए किया जाता था। लेकिन समय के साथ साथ इन मे बदलाव कर इन्हे हाउस बोट मे बदल दिया गया। इनमे ज़मीन की होटल की तरह सभी सुख सुविधाएं होती हैं। इनमे आप केरल के प्रमुख व्यनजनों का आनंद ले सकते हैं। इन हाऊस बोटों बैठ कर यात्रा करने के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के नज़ारे करना बहुत सुखदायक होता है। 

    Venice Of India। इंडिया का वेनिस Alleppey
    House Boat

                      अल्लेप्पी बेकवाटर और हाउस बोट कपल्स या हनिमून मनाने वालों के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन साबित होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की एक हाउस बोट में लगभग 4-5 पर्यटकों की मेजबानी कर सकती है। इसमे लगने वाला शुल्क मौसम के अनुसार कम या जियादा होता रहता है। औसत शुल्क लगभग 6000 से 45000 के मध्य होती है। 

    1.2. कुमारकोम पक्षी अभ्यारण- Kumarkolam            Birds Sanctuary Alleppey

    Venice Of India। इंडिया का वेनिस Alleppey
    Kumarkolam Birds Sanctuary Alleppey

                   वेम्बानद झील के किनारे पर बसा कुमारकोम केरल का छोटा और खूबसूरत नगर है। पहले इस स्थान पर रबर प्लांटेशन किया जाता था, पर अब यह स्थान पक्षी अभ्यारण के रूप मे जाना जाता है। यह अभ्यारण पक्षियों पर अनुसंधान करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी जगह मानी जाती है। 

                 यह अभ्यारण 14 ऐकड़ में फैला हुआ है। यहाँ ईग्रेट, डारटर, हेरोन्स, टील, बिटंर्स, मार्श हैरीज़, वाटरफाउल, कुक्कु और जंगली बतख़ जैसे दुरलभ पक्षियों को देखा जा सकता है। साईबेरियन प्रवासी पक्षियों को यहां देखा जा सकता है। 

    1.3. कुट्टूनाड- Kuttunad Alleppey

    Venice Of India। इंडिया का वेनिस Alleppey
    Kuttunad Alleppey

                    कुट्टूनाड, इस इलाके में चावल की खेती अधिक होने के कारण यह इलाका केरल का चावल का कटोरा कहलाता है। यह अल्लेप्पी के बेकवाटर के बीच स्थित है। जिले के आंतरिक हिस्से बसा यह इलाका एक विशाल पुनर्निर्मित भूमी है, जिसे तटबंध द्वारा जल से अलग किया गया है। माना जाता है कि दुनिया में शायद इक लौती जगह है, जो समुद्र तल से 2 मीटर नीचे खैती कि जाती है। यहाँ आने वाले यात्रियों को शुद्ध देसी ग्रामीण का नज़ारा देखने को मिलता है।  

    Venice Of India। इंडिया का वेनिस Alleppey
    Kuttunad Alleppey

                          धान के हरे भरे लहलहाते खेत, पक्षियों कि चहचहाहट, नदि पर बतखों कि अठखेलियाँ, खेतों पर काम करते लोग, इन सब को निहारने का अलग हि आनंद आता है। इस इलाके को 4 बड़ी नदियों का जल प्रवाह हासिल है। यहाँ आप नौका या हाउस बोट से घूम सकते हैं। 

    1.4. वेम्बनाड झील- Vembanad Lake                        Alleppey

    Venice Of India। इंडिया का वेनिस Alleppey
    Vembanad Lake Alleppey

                   यह केरल कि सबसे बड़ी और भारत की सबसे लमबी झील है। वेम्बनाड झील को वेम्बनाड कयाल, वेम्बनाड कोल, पुन्नमदा झील, और कोच्चि झील के नाम से भी जाना जाता है। यह केरल के बहुत बड़े इलाके मे फैली हुई है, जो कि 2033.02 किलोमीटर क्षेत्र को कवर करती है। 

    Venice Of India। इंडिया का वेनिस Alleppey
    Vembanad Lake Alleppey

                  इस झील में जल का स्रोत चार नदियों मीनाचिल, अचनकोविल, पम्पा, और मणिमाला से होता है। वल्लमकाली (यानी नहरु ट्रॉफी बोट रेस) एक स्नेक बोट रेस है, जिसका आयोजन वेम्बनाड झील मे ही किया जाता है। इस झील कि सबसे प्रमुख विशेषताओं में यह है कि यहां 1252 मीटर लम्बी निर्मित खारे पानी की बाधा, थन्नीरमुकोम है, जिसे कुट्टूनाड में खारे पानी को रोकने के उद्देश्य से बनाया गया था। यह झील प्रवासी पक्षियों का आश्रय है, कुमारकोम पक्षी अभ्यारण झील के तट से लगा हुआ है। 

    1.5. नहरु ट्रॉफी स्नेक बोट रेस- Nehru Trophy            Snake Boat Race Alleppey

    Venice Of India। इंडिया का वेनिस Alleppey
    Nehru Trophy Snake Boat Race Alleppey

                   नहरु ट्रॉफी स्नेक बोट रेस केरल के प्रमुख बोट रेसों में से एक है। इसका आयोजन प्रति वर्ष अगस्त माह में किया जाता है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में सैलानियों की भीड़ जमा होती है। स्नेक बोट की लम्बाई 100 फिट तक होती है। इस रेस का आयोजन वेम्बनाड झील किया जाता है। इस रेस को देखना काफी रोमांचक होता है। 

    1.6. पातिरामणल द्वीप- Pathiramanal Island         Alleppey

    Venice Of India। इंडिया का वेनिस Alleppey
    Pathiramanal Island Alleppey

                  पातिरामणल द्वीप पक्षी प्रेमियों का स्वर्ग कहलाता है। यह अल्लेप्पी से लगभग 13 किलोमीटर दूर है। यह अल्लेप्पी के बेकवाटर में बसा एक छोटा सा द्वीप है। यह द्वीप सेकडों प्रवासी पक्षियों के लिए सुरक्षित घर है। यह द्वीप वेम्बनाड झील और कायमकुलम झील से घिरा हुआ है। अल्लेप्पी से यहाँ सिर्फ बोट से ही पहुंचा जा सकता है। 

    Venice Of India। इंडिया का वेनिस Alleppey
    Pathiramanal Island Alleppey

                पातिरामणल का अर्थ है 'रात कि रेत'। अनुमान के हिसाब से यहाँ 91 प्रजातियों के स्थानीय पक्षी और 50 प्रकार के प्रवासी पक्षी देखने को मिलते हैं। 

    1.7. एडथुआ चर्च - Edathua Church                        Alleppey

    Venice Of India। इंडिया का वेनिस Alleppey
    Edathua Church Alleppey

                      सेंट जॉर्ज फो़रेन चर्च एडथुआ क्षेत्र का प्रमुख दर्शनीय स्थल है। यह चर्च 1810 में निर्मित जॉर्ज को समर्पित है। पंबा नदि के किनारे यह खूबसूरत और अनोखी संरचना है, जिसकी तुलना यूरोप के लेन्डस्केप को सज्जित करने वाले मध्यकालीन विशालकाय इमारत से कि जाती है। यह बहुत बड़ा और खूबसूरत होने के कारण काफी फेमस है। और इसके वार्षिक समारोह में बहुत बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं। 

    यहाँ कैसे पहुंचे:

    नज़दीकी रेलवे स्टेशन: आलप्पुष़ा लगभग 24 किलोमीटर। 

    नज़दीकी एयरपोर्ट: कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आलप्पुष़ा से                                  लगभग 85 किलोमीटर। 

    1.8. सेंट मैरी फोरेन चर्च - St. Mary's Forane              Charch Alleppey

    Venice Of India। इंडिया का वेनिस Alleppey
    St. Mary's Forane Charch Alleppey

                   पंबा नदी के किनारे पर बना, अलाप्पुझा जिले में सेंट मैरी फोरेन चर्च एक खूबसूरत वास्तुकला, विस्तृत रॉक शिलालेख और प्राचीन कलाकृतियों का संग्रह है। इस चर्च का निर्माण 427 ईस्वी में किया गया था। शांत बैकवाटर और किनारों पर लहराते नारियल के पेड़ चर्च को एक खूबसूरत और मनभावन वातावरण प्रदान करते हैं। 

    1.9. थोटापल्ली बीच -Thottapally Beach                 Alleppey

    Venice Of India। इंडिया का वेनिस Alleppey
    Thottapally Beach Alleppey

                   थोटापल्ली बीच अल्लेप्पी का सबसे खूबसूरत बीच है। इसके पास प्राक्रुति से भरा एक छोटा सा सुन्दर गाँव है। यह बीच मछली पकड़ने के लिए फेमस है। आप वहाँ फिशिंग का आनंद ले सकते हैं। इस बीच की एक और खासियत यह है कि यह नदी के मुहाने और मीठे पानी के लिए जाना जाता है। 

    1.10. पुन्नपरा बीच - Punnapra Beach                          Alleppey

    Venice Of India। इंडिया का वेनिस Alleppey
    Punnapra Beach Alleppey

                 अल्लेप्पी में घूमने के लिए प्रमुख स्थानों में से एक स्थान है, पुन्नपरा बीच। यहाँ का खूबसूरत और एकांत वातावरण पर्यटकों आनंद से भर देता है। यहाँ पर्यटक कम ही मात्रा में जाते हैं। यह एकांत की तलाश करने वाले लोगों के लिए एक अच्छा स्थान माना जाता है। इस बीच सबसे बड़ी खासियत यहाँ होने वाला आयुर्वेदिक बाॅडी मसाज है। 

    1.11. थमपोली बीच - Thumpoly Beach                     Alleppey

    Venice Of India। इंडिया का वेनिस Alleppey
    Thumpoly Beach Alleppey

                  अल्लेप्पी का थमपोली बीच सबसे खूबसूरत बीच है। यह पर्यटकों के लिए घूमने का प्रमुख स्थान है। इस बीच कि सुन्दरता और स्वछता पर्यटकों के मन को बहुत भाती है। इस बीच के निकट बहुत से गांव हैं जहाँ आप मछली पकड़ने और स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकते हैं। यह अरब सागर कि ओर जाने वाली नदियों और नहरों के लिए जाना जाता है। यह अल्लेप्पी से मात्र 6 किलोमीटर की दूरी पर है। 

    1.12. ऐतिहासिक स्थल कृष्णापुरम पैलेस -                         krishnapuram Palace Alleppey

    Venice Of India। इंडिया का वेनिस Alleppey
    krishnapuram Palace Alleppey

                     अल्लेप्पी का कृष्णापुरम पैलेस एक ऐतिहासिक स्थल है। यह संग्रहालय के रूप में भी जाना जाता है। यह कायमकुलम नामक स्थान पर स्थित है, जो अल्लेप्पी से 48 किलोमीटर की दूरी पर है। यह एक महल जो पहाड़ी कि चोटी पर बना है। देखने पर बहुत ही मनमोहक दृश्य मालूम पड़ता है। पैलेस के परिसर में फव्वारे, लौन, बुध्द कि प्रतिमाएँ देखने को मिलती हैं। 

    2. अल्लेप्पी घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय -         Best Time To Visit Alleppey 

        अल्लेप्पी में अक्टूबर से  फरवरी के बीच का समय यात्रा के लिए अनुकूल माना जाता है। क्योंकि इस समय तापमान 33°C तक होता है। मानसून के समय में भी यात्री यहाँ घूमने आ सकते हैं। जून से सितम्बर का समय मानसून का होता है। 

    3. अल्लेप्पी कैसे पहुंचे - How To Reach                   Alleppey

    3.1 नज़दीकी Railway station: अल्लेप्पी

    3.3 नज़दीकी Airport: कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अल्लेप्पी                                        से लगभग 85 किलोमीटर

        

    4. अल्लेप्पी में कहाँ ठहरेंठहरें - Where To Stay         In Alleppey

                यदि आप अल्लेप्पी और उसके प्रमुख स्थानों कि यात्रा     करने के लिए निवास स्थान कि तलाश कर रहे हैं, तो आपकी सुविधा के अनुसार लो बजट से लेकर हाई बजट तक मिल जाएंगे। 

    4.1. लेक पैलेस रिसोर्ट

    4.2. मरारी बीच रिसोर्ट सीजीएच अर्थ द्वारा

    4.3. कुडम्बाश्री स्नेहथीरम होमस्टे

    4.4. पगोडा रिसोर्ट

    4.5. कोनडयी लिप बेकवाटर हैरिटेज रिसोर्ट

    5. अल्लेप्पी घूमने का कितना खर्च आता है:

         अपनी सुविधा के अनुसार अल्लेप्पी घूमने पर एक व्यक्ति का             खर्च 7000 से 15000 तक आता है।